Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
प्रदेश के कोरबा जिले में आबकारी विभाग की मनमानी काफी बढ़ गई है। विभाग के कर्मचारी खुद को विभाग का आका समझते हैं और अवैध कार्यों को अंजाम देने में लगे हुए है। खासकर विभाग में पदस्थ हेड कांस्टेबल अजय तिवारी खुद को तुर्रम खान समझतें हैं और जो मन में वहीं करते हैं। हेड कांस्टेबल को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है और उसके सिर पर अधिकारियों का साया है यही वजह है,कि उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती। ताजा मामला गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े हुआ है जिसमें हेड कांस्टेबल अजय तिवारी की पूरी…
बिलासपुर : तालाब में डूबने से 2 छात्रों की मौत मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. 3 लापरवाह शिक्षकों को डीईओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है. जिसमें प्रभारी प्रधान पाठक धनेश्वरी प्रधान, सहायक शिक्षक संतोष भोई और सहायक शिक्षक कंचन नवरंग को सस्पेंड किया गया है. बता दें कि बुधवार को लंच में शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाटा से नहाने के लिए तालाब गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का 8 वर्षीय छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना…
CG ACCIDENT NEWS : खड़े ट्रक में जा भिड़े दो ट्रक, हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर मौत, 2 गंभीर
दंतेवाड़ा : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. खड़े ट्रक में दो तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़े. हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की स्थिति बन गई. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क बहाल करवाने में जुट गई. जानकारी के अनुसार, गीदम थाना क्षेत्र के बंजारिन घाट के पास खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. वहीं पीछे से आ रही छह चक्का वाहन…
रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को प्रश्नकाल में पुलिसकर्मियों को देय वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधाओं का मामला उठा. गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए भत्ता कम होने की बात स्वीकार की. इसके साथ उन्होंने भत्ते के पुनरीक्षण के लिए समिति गठन की जानकारी दी. कांग्रेस की विधायक चातुरी नंद ने प्रश्नकाल में पुलिसकर्मियों को देय वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधाओं का मामला उठाया. मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाता है. उन्हें 12 माह की बजाय 13 माह का…
रायपुर : बिलासपुर मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों काे रद्द किया गया है. दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के घुनघुटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनुपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुटी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम 18 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा. नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 18 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से…
अंबिकापुर : अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को वर्धा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक़ गत दिनों पीडि़ता ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका वर्ष 2023 में प्रताप मरावी नामक युवक से जान परिचय हुआ था। दोनों की बातचीत होती थी। गत 21 अक्टूबर 2023 को प्रार्थिया निजी कार्य से अम्बिकापुर आई थी, इसकी जानकारी प्रताप मरावी को भी थी। देर रात्रि प्रार्थिया के पहुंचने पर प्रताप मरावी अपने मोटरसायकल से बस स्टैंड पहुंचकर…
बिलासपुर : बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक आया। इसे टच करते ही कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसे सही मानकर युवक जानकारी साझा करता गया और उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए कट गए। ऑन लाइन ठगी का यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। व्यापार विहार संजय अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार पिता अर्जुन लाल (46) के मोबाइल पर एक नंबर के माध्यम से योनो लिंक से खाता अपडेट करने के लिए मैसेज आया। वह घर पर ही था। बैंक का मैसेज समझकर उसने लिंक को टच किया और उसमें मांगे गए जरूरी दस्तावेजों…
कोरबा : दीपका खदान में ट्रेलर पलटने से चालक की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड मिला था, इसके आधार उसकी शिनाख्त सुरेंद्र मरकाम के रूप में की गई, पर पुलिस जांच के बाद सुरेंद्र जीवित मिला, जबकि मृतक कोरबा निवासी शुभम निकला। वहीं जिस स्थल पर घटना हुई, उक्त स्थल पर निजी कंपनियों के ट्रेलर के जाने की अनुमति नहीं होने से कई सवाल उठ रहे हैं।एसईसीएल की दीपका खदान में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा था। घटना में कोयला लोड डाला गिरने से ट्रेलर…
कोरबा : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एक रेस्ट हाउस में मिली पर्यटक की लाश की शिनाख्त कोरबा निवासी प्रतीक कुमार पंत के रूप में की गई। वह पिछले तीन- चार दिनों से रायल रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पंत ने जहर पीकर आत्महत्या की है। प्रतीक कुमार को बुधवार की सुबह वापस जाना था, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दोपहर तक भी दरवाजा नहीं खुलने पर रेस्ट हाउस के संचालक ने दरवाजा पीटा तब भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी होने की आशंका…
रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इसकी तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है. वहीं नेताओं का दल बदलने का भी दौर जारी है. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार को भाजपा का दामन थामने वाले है. बताया जा रहा है दोनों नेता शाम सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी में शामिल होंगे. प्रदेश में कांग्रेस के हाथ…
