Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
दुर्ग : जिले के एक पेट्रोल पंप में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पेट्रोल पंप ऑपरेटर पर ईट से हमला कर सिर फोड़ दिया. फिर नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान कर रही है. यह घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार युवक पुलगांव रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे थे. यहां…
कवर्धा : लालपुर हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल 20 तारीख की दरमियानी रात गौ सेवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले को लेकर आज सुबह से विहिप, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के लोग आज पूरा जिला बंद कराकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गौ सेवक की हत्या के विरोध में व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. जिले की सभी प्रतिष्ठानें बंद हैं. दुकाने बंद होने से आम लोग सामान के लिए भटक रहे हैं. विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि 20 तारीख…
रायपुर : आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
कोरबा में एक आरक्षक ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगा ली। बच्चों की नजर पड़ने पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरक्षक सीएसईबी चौकी में पदस्थ था। घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच का शुरू कर दी है। आरक्षक 105 नवीन खलखो सीएसईबी चौकी में आरक्षक के पद पर था, जो पुलिस लाइन में क्वार्टर पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर नवीन खलखो ने अपने ही क्वार्टर…
कोरबा : वैलेंटाइन-डे से ठीक एक दिन पहले 18 साल की एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक की हरकतों से वो परेशान थी। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-जिले के पतोरा का रहना वाला युवक बिट्टू श्रीवास (26 ) युवती से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन युवती युवक से प्यार नहीं करती थी। उसके बावजूद वो युवती और उसके घर वालों को फोन कर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। बीते 5 फरवरी से इस योजना के तहत अब तक 59 लाख 82 हजार 844 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस योजना के लिए महिलाएं आफलाइन के साथ अब आनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि राज्य में महिला…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं. वहीं कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 94 पहुंच गई है. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को सक्ति में 5, दुर्ग और जांजगीर में 4-4 और कांकेर से 2 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है. वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और बस्तर से 1-1 नए मरीज मिले हैं. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय सेंदरी के रिवर व्यू काॅलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला की…
जांजगीर-चाम्पा : अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं। पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा की…
युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा द्वारा पाली तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा के विशेष संहयोग एव उपस्थिति के साथ यूंका महासचिव मधुसूदन दास ,विधानसभा उपाध्यक्ष शिवनंदन कुजूर के नेतृत्व में मोरगा चौक में राहुल गांधी के न्याय यात्रा का हज़ारो के संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ आदिवासीयो का कुढ़ूख नृत्य दल के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया एव पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा द्वारा राहुल गांधी को कोटी भेट किया एव युका महासचिव मधुसूदन दास ने तीर-धनुष भेट किया स्वागत से राहुल गांधी इतने ख़ुश हुए की लगभग वहाँ 40 मिनट ग्रामीणों से बैठकर उनकी समस्याएँ सुनी एव निराकरण…
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सारथी राहुल गांधी का कोरबा जिला आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के औवाहन पर कटघोरा तानाखार चौक में राहुल गांधी का विकास शुक्ला वा राहुल राव के अगवाई भव्य स्वागत किया गया इस दौरान गोपाल यादव अध्यक्ष इंटक गेवरा क्षेत्र डी के मिश्रा महामंत्री प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष इंटक युवा नेता दीप केशरवानी, अलीन एक्का,के के बरेठ,छेदी यादव आर डी साहु ,धरम सिंह, सरपंच तानाखर, पम्मी सिंह, मार्शल एंथोनी एवम सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता वा ग्रामीण उपस्थिति थे।
