Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री के.एल चौहान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में संकुल समन्वयकों की बैठक ली। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्कूल की बुनियादी जरूरतों भवन, पेयजल आदि की समस्या को मुझे अवगत कराएं ताकि उसका निराकरण किया जा सके। स्कूल में स्वच्छ पेयजल और एक किचन गार्डन होना चाहिए। इसके साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा के तहत स्कूल परिसर का साफ-सफाई किसी एक दिन करें, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बच्चों से ही हमेशा साफ-सफाई कराई जाए। इसी प्रकार बच्चों के मध्यान्ह भोजन का आबंटन को…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़ : शक्ति वंदन अभियान के तहत बरमकेला में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री के.एल चौहान, पूर्व विधायक पुनीत राम चौहान, जवाहर नायक सहित शिव कुमारी चौहान और नंदिनी वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत माता शारदा की पूजा वंदना से किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वसहायता समूह और बिहान से जुड़े संकुल संगठन के महिला पदाधिकारियों को योजनाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करना था। कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कहा कि महिला समूहों की शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महती…
छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे जिले में धान की खरीदी समाप्त हो गई है लेकिन उठाव को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समितियों में धान के जाम होने से फड़ प्रभारी काफी परेशान है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश होने के कारण धान खराब होने की कगार पर पहुंच गया है,यही वजह है,कि फड़ प्रभारी काफी परेशान हो गए। मंगलवार को सभी धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी कलेक्टर के पास पहुंचे और उनसे शिकायत की है,कि धान का उठाव जल्द से जल्द किया जाए। अगर धान का उठाव कराने को लेकर गंभीरता…
सरकारी योजना का लाभ लेकर कोरबा के ग्राम बोतली में रह ने वाली महिलाओं ने मशरुम उत्पादन करने की युक्ती तो सीख ली और उसका बंपर उत्पादन भी कर लिया। लेकिन बाजार नहीं मिलने के कारण महिलाओं को काफी परेशान होना पड़ रहा है। उतना मशरुम उत्पाद नहीं बिक पा रहा है जिससे महिलाएं काफी परेशान है। मंगलवार को ग्राम बोतली की सभी महिलाएं कलेक्टर के पास पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का कहना है,कि प्रशासन उन्हें बाजार मुहैया कराए ताकी उन्हें नुकसान का सामना ना करना पड़े।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ ) रायपुर 13 फ़रवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में कला जत्था और एलईडी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों को बताने और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह दल कार्य करेगा। कलेक्टोरेट परिसर से रवाना की गई इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन आगामी दिनों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को…
कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है और जारी है लोगों के हताहत होने का दौर। इसी कड़ी में बालको थाना अंतर्गत ग्राम चुईया स्थित पुल के पास बाइक सवार दो युवक गिर गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि ग्राम चुईया निवासी अजय देवांगन और धमेंद्र खलखो किसी काम से कोरबा आए हुए थे और शराब पीने के बाद दोनों किसी काम से कोरबा लौट रहे थे इसी दौरान उनकी वाहन चुईया पुल के पास अनियंत्रित हो गई और…
पाली : विकासखंड पाली के दूरस्थ गांव बारी उमराव के ग्रामीण इन दिनों अपने गांव को आदर्श बनाने की मुहिम में जुटे हैं। ग्रामीणों ने सरकार का मुंह ताकने के बजाय खुद पर भरोसा किया और मुख्य सड़क मार्ग से अपने गांव को जोड़ने की मुहिम में जुट गए। अभिनव पहल ऐसी कि जो ग्रामीण गांव में रहते हैं वे श्रमदान कर रहे और जो रोजगार के लिए बाहर रहते हैं वे अंशदान कर अपने गांव को संवारने में जुटे हैं। विकासखंड पाली से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम बारी उमराव के आश्रित मोहल्ला भदभद गांव के मुताबिक…
कोरबा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की लाश नदी किनारे पेड़ पर लटकती हुई मिली है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार बस्ती की है। मंगलवार की सुबह बस्ती गौरव चौक निवासी बबलू बरेठ ने हसदेव नदी के उस पार पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा…
दुर्ग : स्मृति नगर थाना क्षेत्र में चाय में नशे की गोली मिलाकर अनाचार करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी वीडियो भी बनाता था और वायरल करने की धमकी देते हुए 2 वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा. अंततः पीड़ित महिला ने स्मृति नगर चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने पुलिस चौकी पहुंचकर समर्पण किया. स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून की दुकान है. उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी…
बलरामपुर : वाड्रफनगर चौकी पुलिस को बीती शाम अवैध शराब परिवहन मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिकअप वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत 3,24,000 रुपए आंकी गई है. वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के बैढ़न से उत्तर प्रदेश के बभनी होते हुए रधनवार पार कर छत्तीसगढ़ में एक पिकअप वाहन ने प्रवेश किया है, जिसमें शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते वाड्रफनगर में प्रवेश करते ही वाहन…
