Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई. हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है. ब्रेक शू…
रायपुर : अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा और राहुल का नेतृत्व प्रदेशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और न्याय के हक़ के साथ देश में उनकी भागीदारी मांगने की प्रेरणा दे रही है। कोंग्रस नेता जयराम रमेश ने आज की यात्रा की जानकारी दी और बताया…
बलरामपुर : वाड्रफनगर चौकी पुलिस को बीती शाम अवैध शराब परिवहन मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिकअप वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत 3,24,000 रुपए आंकी गई है. वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के बैढ़न से उत्तर प्रदेश के बभनी होते हुए रधनवार पार कर छत्तीसगढ़ में एक पिकअप वाहन ने प्रवेश किया है, जिसमें शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते वाड्रफनगर में प्रवेश करते ही…
कोरबा जिले में करतला ब्लाॅक अंतर्गत सरकारी राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है। पचंायत प्रतिनिधीयों ने आपस में मिलकर सरकारी राशि का जमकर बंदरबांट किया गया है। ग्राम पंचायत सुपातराई के आश्रित ग्राम रीवाबहार के तिल्हापताई मुहल्ले में सड़क और तालाब के पचरी निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। सरपंच और सचिव ने मिलकर पूरी राशि का बंदरबांट कर लिया है और किसी भी पंच से अनुमति नहीं ली गई है। नियमों को ताक पर रखकर किए गए काम की शिकायत लेकर गांव के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंची और शिकायत की।
रायपुर : अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिये रवाना होगी. जिसमें महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लेंगे. सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी. लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं. उसी कड़ी…
दुर्ग : जिले में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवक ने उससे दोस्ती की और चाय में नशीली गोलियां डालकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल और धमकी देकर बार-बार शोषण किया। घटना भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ रजा है, जो कि केलाबाड़ी का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि उसके यहां पार्लर में काम करने वाली सहकर्मी ने साल 2020 में उसकी पहचान आरिफ से कराई थी। एक दिन आरिफ ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया…
रायपुर : उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे. इस दौरान मंत्री शर्मा ने घायल जवान पुनीत नेताम का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा घायल जवान के परिवारजनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है. किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया. उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद…
सुकमा : जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. इनमें से एक ने अपने परिजनों को फोन पर बात कर जानकारी भी दी. उसने अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं. बता दें कि बीते 11 जनवरी को नक्सली गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे. इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था. नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे. जानकारी के मुताबिक ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम करा रहा था. जिस गांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभ पहुंचाने उनसे आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 2014 में टाहकवाड़ा गांव में हमले के दोषी चार नक्सलियों डीआर देवांगन ने महादेव नाग, कवासी जोगा, मनीराम मदिया और दयाराम बघेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हमले में 15 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे। विशेष न्यायाधीश को आईपीसी, यूएपीए, विस्फोटक और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
