Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»हिस्ट्रीशीटर ने डीलर से की अवैध उगाही, पुलिस ने किया मामला दर्ज
    Blog

    हिस्ट्रीशीटर ने डीलर से की अवैध उगाही, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-23No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर : बिलासपुर में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर ऋषभ पनिकर और उसके साथियों ने मिलकर जमकर दबंगई दिखाई और प्रॉपर्टी डीलर युवक की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से जमीन की खरीद-बिक्री करने पर रंगदारी की मांग की। उसके मना करने पर जमकर हाथ-मुक्के चलाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दयालबंद का रहने वाला दिनेश घोरे प्रॉपर्टी डीलर है। उसने सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राघवेंद्र गुप्ता से जमीन की खरीद-बिक्री की है।

    गुरुवार को दिनेश अपने भाई पालू घोरे के साथ राघवेंद्र गुप्ता से मिलने उसके ऑफिस गया था। वो लोग आपस में लेनदेन की बात कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 1 बजे दयालबंद का आदतन बदमाश ऋषभ पनिकर, उसका भाई वासू पनिकर, साथी रोहन, दीपक और अन्य लोग वहां पहुंच गए। बदमाशों ने राघवेंद्र से जमीन बिक्री करने के लिए पैसों की मांग की। दिनेश ने राघवेंद्र को पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर ऋषभ पनिकर और उसके साथियों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच पालू और राघवेंद्र ने किसी तरह बीचबचाव किया। इसके बाद घायल दिनेश ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने अवैध वसूली और मारपीट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    आरोपी ऋषभ पनिकर के खिलाफ सिटी कोतवाली में अवैध वसूली के लिए धमकाने और मारपीट के साथ ही अपहरण, धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एक मामले में उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में भी पेश किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई हुई थी। हालांकि जिलाबदर की अवधि में वह शहर में घूम रहा है और रंगदारी मांगना शुरू कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर की रंगदारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कुछ सेकेंड का है। मारपीट से पहले वीडियो बनाने पर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और धमकी दी। वीडियो में आदतन अपराधी ऋषभ अपने साथियों के साथ सोफे पर बैठा दिख रहा है। दूसरे वीडियो में उसके ही साथी हंगामा मचाते दिख रहे हैं। जिलाबदर के दौरान ऋषभ पनिकर शहर में घूम रहा था, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। वह कब से शहर में है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में रंगदारी मांगते हुए नियम-कानून को ठेंगा दिखाता रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0175

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारबिला कैरियर अकादमी में युवाओं को दिया मार्गदर्शन

    2024-02-209

    भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,, मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है

    2025-05-138
    Don't Miss
    अपराध

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0175

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप…

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.