Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 24 फरवरी से 6 मार्च के बीच 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रायपुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों का परिचालन 12 दिनों तक प्रभावित रहेगा. सप्ताहभर के अंदर दूसरी बार ट्रेन के रद्द होने की सूचना है. इससे पहले अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनुपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य के चलते 18 फरवरी से ट्रेनों का परिचालन बाधित है. जो कि 26 फरवरी तक रहेगा. जिसके बाद अब एक…
कोरबा : यादव (झेरिया)समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है समाज के लोग गौरवशाली परंपरा को संजोए हुए हैं ।उक्त बातें युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने शारदा विहार राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर कही।सर्वप्रथम पार्षद समेत समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराधाकृष्ण की पूजा-अर्चना उपरांत आयोजन की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने कहा की मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ समारोह में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रदेश की साय सरकार द्वारा हमारे संस्कृति को संरक्षित…
रायपुर : दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गोलीबारी रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके गमपुर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल…
रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल शुक्रवार 16 फरवरी को शाम 9.15 को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से डॉ. अम्बेडकर भवन जनपथ में आयोजित एन्युवल ग्लोबल समिट आफ रूरल इकॉनामी फोरम में शामिल होंगे। इसके पश्चात नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम् में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार 18 फरवरी को पुनः भारत मण्डपम् पहुंचेंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 6.55 बजे नई…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई, इस कड़ी में प्रार्थी रामकुमार यादव ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करासया कि आज कुसमुण्डा परियोजना अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोल स्टाक नंबर 28 में खड़ी 02 डम्फर से लगभग 1500 लीटर डीजल चोरी कर ले गये है कि सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी की गई तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसईसीएल कुसमुण्डा…
कोरबा ज़िले की कु स्नेहा बंजारे वर्ल्ड कराते फ़ेडरेशन (डलबू.के.एफ़) द्वारा आयोजित विश्व कराते प्रतियोगिता में चयन हुआ है।उक्त प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) फ़ुज़ैरह के जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 16 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था (डब्लू.के.एफ.) वर्ल्ड कराते फ़ेडरेशन के तत्वाधान में की जा रही है।छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी कोरबा ज़िले की स्नेहा बंजारे का चयन सीनियर वर्ग के -68 किग्रा में हुआ है। स्नेहा बंजारे अभी केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में एम.पी.एड. फाइनल ईयर की छात्रा है।हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए स्नेहा…
बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें बाइक से अपने दोस्त के साथ घर जा रहे युवकों पर मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया. मामले में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत नाजुक है. घटना बीती रात की है. फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कार्रवाई जारी है. दरअसल, खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लू के साथ बीती देर रात अपनी बाइक से घर जा रहा था. इस बीच खमतराई अटल चौक के…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 14 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में सभी अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी। जिसमें किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरुद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा 840 नग नशीले इंजेक्शन…
युवक का अपहरण करने के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। बदमाशों ने सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बहाने फोन कर देर रात बुलाया। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। युवक को उसी के बोलेरो वाहन से रगड़ा गया। उसके बाद पत्थर से सिर को कुचला गया है। गनियारी के जंगल में भाड़े पर वाहन चलाने वाले युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची करतला थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन को बरामद किया है। ये है पूरा मामलायह पूरा मामला करतला थाना…
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसपी और डीएसपी स्तर के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिकअब संजय सिंह रायपुर क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होंगे. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
