Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बैकुंठपुर : आज सुबह जिले के एसईसीएल चरचा आरओ अंतर्गत चरचा साइडिंग में एक महिला वैगन के नीचे कटी हुई मिली। समाचार लिखे जाने दोपहर 12 बजे तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के हाथ काले हैं। आशंका है कि वह कोयला चोरीकरने आई थी। साइडिंग टीम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार चरचा रेलवे साइडिंग में कोयले से भरे वैगन के नीचे महिला आ गई, महिला के हाथ कोयले से काले हैं, उसका एक हाथ भी कटा हुआ, चप्पल भी इधर-उधर पड़ी हुई है। साइडिंग की टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को…
रायपुर : बीते दिनों पड़े ओले और बारिश के बाद एक बार फिर मौसम एकदम से बदल सा गया है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है और राजधानी का ही तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और प्रात: काल में कुहासा रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एपी चंद्रा के अनुसार एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर…
कांकेर : जिले में नशे का कारोबार चल रहा है. अब नशे के लिए अफीम भी गांव देहात तक पहुंच रही है. भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऐसे ही अफीम की सप्लाई करने वाले दो युवकों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि इनके द्वारा लंबे समय से इलाके में अफीम की खेप मंगवाई जा रही है. यात्री बसों से ही बड़े शहरों से कांकेर तक अफीम पहुंचती है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है. भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में लगातार अफीम लाई जा रही…
पत्थलगांव : हाथी के हमले में 72 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई। घटना के समय वह शौच के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान उसका सामना जंगल में डेरा जमाए हाथियों के दल से हो गया। घटना की सूचना पर वनविभाग ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए अधिकारी कार्रवाई में जुटे हुए है। घटना जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बालाझर पंचायत के आश्रित ग्राम पंडरीपानी बथानपारा की है। जानकारी के अनुसार पार्वती बाई पति बोडरो (72) रविवार की सुबह लगभग…
अंबिकापुर : अंबिकापुर के नमनाकला कार्मेल स्कूल के समीप निर्माणाधीन मकान में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नमनाकला की रहने वाली थी।रविवार देर शाम निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटकी लाश मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि मृतका कार्मेल स्कूल में ही पढ़ाई करती थी। रविवार को वह स्वजन के साथ नमनाकला चर्च गई थी। काफी देर तक वह वहीं थी। बाद में उसके पिता ने यह कहते हुए घर भेज दिया था कि उसकी परीक्षाएं होनी वाली है। इसलिए घर जाकर पढ़ाई करे। उस दौरान छात्रा…
बिलासपुर : सरकंडा क्षेत्र में ड्राइवर की फावड़ा डंडा से पीटपीट कर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक के0 पिता धनीराम उपाध्याय ने फोन पर गृह मंत्री न्याय की गुहार लगाई है. धनीराम ने अपराधियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है. जिस पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि बीते बुधवार को सरकंडा क्षेत्र की खमतराई में मामूली बात पर विवाद हो गया था. घटना में पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू पर 5 से ज्यादा हमलावरों ने…
कोण्डागांव : कोण्डागांव जिला के ईरागांव थाना निवासी बलिराम कोर्राम से पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रुपए देने का लालच देकर 8 लाख 53 हजार 250 रुपए का ऑनलाइन ठगी किया गया। इस पूरे मामले में कोण्डागांव जिला की पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक करते हुए राजस्थान – हरियाणा बार्डर के नूह मेवात क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिए हैं। गिरफ्तार मौसम (30) के कब्जे से बड़ी संख्या में चेकबुक, एटीएम, लैपटॉप, कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर समेत घटना में स्तेमाल अन्य सामग्री जब्त किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए कोण्डागांव जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत…
कोरबा : डायल 112 की टीम को मदद करते तो देखा था लेकिन रविवार को बीच सड़क पर दो युवकों की धुलाई करते भी देख लिया। दरअसल दोपहर को टीपीनगर स्थित मामा जी ब्रेकर्स के सामने सड़क पर वाहन को खड़ाकर वर्दीधारी द्वारा उसमें बैठे एक युवक की खातिरदारी की जा रही थी। इसी बीच एक और युवक को दूसरे वर्दीधारी ने घसीटते हुए वाहन के अंदर डालने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पहले से ही वाहन में बैठा युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दोनों ही जवान उसकी पिटाई करते रहे। इस बीच सड़क पर…
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने यहां एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना इलाक़े में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर के ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीण के शव को बोदली गांव के पास फेंक दिया। घटना की सुचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस पूरी घटना की पुष्टि एएसपी आरके…
कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब (केपीसी) द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का अधिकृत फिक्चर आज दोपहर जारी किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता को लेकर अनाधिकृत तौर पर फर्जी फिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोरबा प्रेस क्लब ने उक्त फिक्चर का खंडन करते हुए रविवार की दोपहर जारी फिक्चर को अधिकृत बताया है।स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुंभारभ 20 फरवरी 2024 की शाम 06.00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में कलेक्टर इलेवन, पुलिस इलेवन, बालको इलेवन, एनटीपीसी इलेवन, नगर निगम इलेवन, मेयर इलेवन, प्रेस क्लब इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, स्वास्थ्य विभाग इलेवन,…
