Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    2026-06-07

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कोरबा : अंधे कत्ल की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया, फिरौती के इरादे से किया गया था अपहरण, पहचान उजागर हो जाने के कारण हत्या को दिया अंजाम
    Blog

    कोरबा : अंधे कत्ल की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया, फिरौती के इरादे से किया गया था अपहरण, पहचान उजागर हो जाने के कारण हत्या को दिया अंजाम

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-01No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय प्रकाश साहू पिता दादूलाल साहू, उम्र 31 वर्ष निवासी नवाडीह सेंदरीपाली थाना करतला, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.02.2024 के रात्रि 22:30 बजे से दिनांक 15.02.2024 के सुबह 09:00 बजे के मध्य मेरे भाई अमित कुमार साहू को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम औरई से लबेद वनमार्ग पर सिर को पत्थर से कुचलकर एवं बोलेरो वाहन से कुचलकर हत्या कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक बनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण मे एक टीम गठित किया गया जिसमे थाना करतला, थाना उरगा, सायबर सेल कोरबा को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।
    
    वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन में टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, टीम के साथ फोरेंसिक अधिकारी, डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल कि बारीकी से जाँच की गई, जाँच के दौरान पाया गया की बोलेरों मे भी खून के निशान पाये गए। घटना स्थल पर ही बोलेरो के साथ मृतक के बॉडी के पास मोबाईल फोन, घड़ी, खून से सना पत्थर एवं हुडी कैप मिला जिसे पुलिस के द्वारा कब्जा पुलिस लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 05 टीम बनाकर कार्यों का विभाजन किया गया।
    
    पुलिस की टीम के द्वारा थाना करतला क्षेत्रातंर्गत कैम्प करके सभी पहलुओं को बारीकी से जाँच पड़ताल करने में जुट गई, टीम को पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक को फोन करके बोलेरो कोरबा हॉस्पिटल मरीज को ब्लड देने जाने के लिए किया गया था। पुलिस के जाँच पड़ताल में यह पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वह मोबाईल केरवा के व्यक्ति का था, जिससे पूछताछ पर पता चला कि काले रंग के स्कुटी मे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा शाम को बात करने के बहाने मेरे मोबाईल फोन को लूट लिया गया था। जाँच के दौरान पुलिस को मृतक के परिवार द्वारा बताया गया कि मेरा छोटा बेटा अजय प्रकाश साहू ग्राम नवाडीह मे ही ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है एवं मेरा बड़ा बेटा अमित साहू द्वारा गाडी बुकिंग एवं खेती किसानी का कार्य अपने पिताजी दादूलाल साहू के साथ करता है।
    
    पुलिस को यह भी शंका हुआ कि मृतक के मृत्यु का कारण जमीन विवाद, परिवरिक कलाह, आपसी लेनदेन का विवाद हो सकता है। इन सभी पहलुओं पर लगातार गाँव वालों एवं अन्य आसपास के गाँव के व्यक्तियों से विवाद संबंधित बातों को लेकर किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी तो नही है, लेकिन पुलिस को जाँच के दौरान मृतक एवं उनके परिवार के बारे मे कोई बात ऐसा पता नही चला सघन पूछताछ जारी रखा गया था। टीम के द्वारा केराकछार, नवाडीह, सेंदरीपाली, केरवाद्वारी, फत्तेहगंज, गनियारी, औराई, लबेद, रीवापार, तुमान, चिकनीपाली आदि गाँव के लोगो से पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान टीम को सूचना मिली कि घटना दिनांक के बाद से गाँव नवाडीह के तीन व्यक्ति गॉव मे नही थें। जिस पर उक्त व्यक्तियों की पतासाजी किया गया जिस पर संदेही पवन कुमार कंवर से पूछताछ किया गया पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पवन कुमार कंवर के निशानदेही पर रायपुर से हेमलाल दिव्य एवं राजेश कुमार लहरे को उत्तर प्रदेश, गोरखपुर नेपाल बार्डर के पास से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराया गया जिसमे मोबाईल लूट के आरोपियों को प्रार्थी द्वारा पहचाना गया।
    
    आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किये उनके द्वारा बताया गया कि लूटपाट एवं फिरौती के नियत से मृतक को धोखे से बुलाकर अपहरण किये थे। हम लोग जानते थे कि उन दोनो भाईयों के पास पैसा रहता है। इसलिए हम लोगो ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। मृतक अमित द्वारा आरोपियों को पहचान लेने और पकड़े जाने के डर से बोलेरो वाहन से कुचलकर एवं सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दिये थे। आरोपियों के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हसिया, गमछा, लूटा गया मोबाईल, स्कूटी को बरामद किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 16/2024 धारा 302 भादवि कायम कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    2026-06-07

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03165

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01127

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099

    ग्राम पंचायत चैनपुर में घटिया निर्माण का आरोप, सरपंच-सचिव पर लापरवाही के सवाल

    2026-05-2693
    Don't Miss
    Blog

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    By जितेंद्र हथेल2026-06-0719

    कोरबा जिले के जमनीपाली स्थित मोहनम बिग बाजार के संचालकों को मिसब्रांड पैक्ड सूजी मामले…

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31

    हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपणअब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

    2026-05-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.