Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा : जिले में रफ्तार का कहर जारी है. जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. इस भीषण हादसे में बालको हाउसिंग बोर्ड निवासी शब्बीर खान की जान चली गई. पूरी घटना दर्री थाना अंतर्गत डेम के ऊपर की बताई जा रही…

Read More

रायपुर : पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि देर रात बीजेपी दफ्तर में सीएम विष्णुदेव साय ने अपना जन्मदिन मनाया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने फोटो शेयर कर ट्विटर पर लिखा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के पालनहारी सरकार के कर्मठ, यशस्वी…

Read More

दंतेवाड़ा : जिले में 2 दिन पहले हुई युवक की हत्या पर संशय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है, जबकि नक्सलियों की तरफ से जारी किए गए पर्चे में कहा गया है कि यह SP और थानेदार का मुखबिर था, इसलिए हमने मार डाला। नक्सलियों ने कहा है कि युवक गोपनीय सैनिक बनकर काम कर रहा था। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। 2 दिन पहले सोमवार की सुबह बारसूर के घोटिया चौक के पास एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त चैनु कश्यप (25) के रूप में हुई थी। यह…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में ड्रोन के माध्यम से दवाओं और ब्लड सैंपल के परिवहन का अभिनव प्रयोग शुरू कर दिया गया है. 19 फरवरी सोमवार को ड्रोन के जरिए ब्लड सैंपल और ओटी कल्चर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर से जांच के लिए ड्रोन के माध्यम से सफलता पूर्वक अंबिकापुर स्थित राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया गया. गौरतलब है कि भारत सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट यूज ऑफ ड्रोन टेक्नॉलॉजी इन हेल्थ सर्विस डिलीवरी…

Read More

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है. साथ ही भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है. दुर्गम इलाका होने के चलते अधिकारियों के पास भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है. माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है. भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है. बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त…

Read More

रायपुर : आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। दरअसल…

Read More

कोरबा: बी.सी.सी.आई. द्वारा मौजुदा भारत विरूद्ध इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के श्री दिनेश मिश्रा को मैच ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह मैच दिनांक 23.02.2024 से 27.02.2024 तक झारखंड स्टेट किकेट एसोसीयेशन इंटरनेशनल किकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला जावेगा। कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश में एपेक्स समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा टेस्ट मैच पूर्व रांची में ग्राउण्ड से सम्बन्धित कार्यों, ग्राउण्ड इक्यूपमेन्ट, सिक्यूरटी फॉर टीम एवं मैच ऑफिसियल असीस्टॅश, मैच ऑफिसियल्स, प्लेयर ड्रेसिंग रूम, अम्पायर एवं रेफरी ड्रेसिंग रूम, मैच में भोजन व्यवस्था, मिडिया अरेंजमेंट,…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ ) सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ स्थित सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने आगामी सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका एवं सहस्त्र बोध किताब का वितरण किया एवं शुभकामनाएं दिए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को टाइम मैनेजमेंट करना सीखने, नियमित रूप से नोट्स बनाने एवं नियमित अंतराल पर टेस्ट सीरीज देते हुए, समसामयिक घटनाओं पर ध्यान देते हुए रोजाना लिखने का अभ्यास करने को कहा। कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़ : निर्यात से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष सारंगढ़ में कलेक्टर श्री के एल चौहान, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान एवं महानिदेशक, विदेश व्यापार और विकास आयुक्त, नागपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, उद्योग संचालनालय छत्तीसगढ़, बैंक के अधिकारी एवं डाक विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में निर्यात आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर डाक घर निर्यात केन्द्र से संबंधित वीडियो को दिखाया गया एवं जानकारी दी गई। इसके पश्चात डीजीएफटी नागपुर. सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम विकास कार्यालय रायपुर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,…

Read More

कवर्धा : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक ट्रक से 334 किलो गांजा तस्करी करते एक आरोपी को धरदबोचा है. जब्त गांजे की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आरोपी ओड़िशा से उत्तरप्रदेश के एटावा ट्रक में गांजा छुपाकर ले जा रहे था। बता दें कि पुलिस को मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद चिल्फ़ी पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को कब्जे में लिया। पड़ताल शुरू की. इस दौरान पुलिस ने 334 किलो गांजा जब्त किया. मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अहमद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चिल्फ़ी…

Read More