Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा : वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत लबेद क्षेत्र में विचरणरत लोनर हाथी बीती रात लबेद वन सर्किल के ग्राम एलोन पहुंच गया है। दंतैल ने यहां पहुंचते ही एक ग्रामीण के बाड़ी में घुसकर भारी उत्पात मचाया और वहां ग्रामीण द्वारा लगाए गए आलू की फसल को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। ग्रामीण को लोनर हाथी के खेत में पहुंचने तथा फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी आज सुबह तब लगी जब वह अपने बाड़ी में पहुंचा तो आलू की फसल को तहस-नहस पाया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेंजर पैकरा को दी। जिस पर श्री पैकरा ने…

Read More

कांकेर : कांकेर जिले के नक्सल मोर्चे में तैनात जवानों ने सर्चिंग के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाए IED बरामद कर डिफ्यूज किया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महला कैंप से बीएसएफ 47वी वाहिनी और डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन अभियान में निकली थी। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान IED बरामद किया है। जिसे सुरक्षाबल के जवानों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलो द्वारा जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। कांकेर जिले के महला क्षेत्र अति संवेदनशील एरिया है। लोकसभा…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले में कबाड़ चोरों की खैर नहीं है। एसपी के निर्देश पर कबाड़ चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है,। पिछले दिनों एसईसीएल के टीलाईन स्टोर से भारी मात्रा में कबाड़ की चोरी कर ली गई थी । जिसके चार आरोपी पकड़ में आए थे। इस मामले में एक और कबाड़ व्यवसायी तनवीर अहमद की संलिप्तता पाई गई और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तनवीर अहमद के रामनगर बायपास मार्ग पर स्थित यार्ड पर छापा मारा जहां दस टन कबाड़ को जप्त किया गया, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।…

Read More

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दसवें दिन शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग में स्वीकृत और कार्यरत कर्मचारियों का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक रिकेश सेन के स्थान पर भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने सवाल पूछा कि कब तक शिक्षकों का प्रमोशन और भर्ती कर ली जाएगी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा, जल्द से जल्द कार्रवाई हो, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की समस्या खत्म हो। विधायक के सवाल पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भरोसा दिलाते हुए कहा, 6 महीने के भीतर शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विधानसभा में गूंजा मेला मड़ई का मुद्दा इससे…

Read More

बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पाखंडी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहने वाली दो किशोरियों ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उनकी पहचान की युवती धनिया बंजारे(42) निवासी बालपुर थाना सरसींवा ने कुंवारी लड़कियों की पूजा कर रुपये बरसाने वाले बाबा के संबंध में बताया था। युवती…

Read More

कोरबा : अजब-गजब घटनाओं को लेकर कोरबा का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात को अस्पताल के महिला वार्ड में एक नशेड़ी ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। उसने एक मरीज का गला दबाने का प्रयास किया। चिल्लाने पर आरोपी शराबी भाग निकला। रात 12 बजे के आसपास मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में अजीब स्थिति बन गई। जब एक नशेड़ी ने यहां पहुंचकर खूब तमाशा किया। पुरानी बस्ती निवासी रानू महंत पांच दिन से महिला वार्ड में भर्ती है। जिससे नशेड़ी ने अभद्रता की और उसका गला दबाने का प्रयास…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा। विधायक कुंवर निषाद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार तो सरगुजिया, गोंडी तमाम बोलियां में पढ़ाई की तैयारी कर रही है। एमए छत्तीसगढ़ी कर चुके लोगों की भी भर्ती किया जाएगा। आज अलग-अलग मुद्दों पर विधायक सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय…

Read More

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को एक हजार किलो से अधिक गंजे के साथ पकड़ा है. जब्त गंजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. जिसके बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को टाटा 1109 गाड़ी से ओडिशा से यूपी के आगरा में सप्लाई करते हुए 1050 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है. जब्त किए…

Read More

दुर्ग : भिलाई में दो आगजनी की घटना सामने आई है. जिसमें एक घटना शुक्रवार सुबह फौजी नगर की है. वहीं दूसरी घटना गुरुवार को तालपुरी में घटी है. इस घटना में फौजी नगर स्थित एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है. पहली घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर क्षेत्र की है. एक घर में आग लग गई. जिसमें धुएं से दम घुटने की वजह से बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक दंपती का नाम वर्गीस चेरियन, पत्नी जुली चेरियन है. सुबह लोगों ने घर से धुंआ निकलते देख अग्निशमन…

Read More

मुंगेली : दूसरी पत्नी लाने के विवाद में अपनी पहली पत्नी को आग के हवाले करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसना का बताया जा रहा है। जहा संगीता तिवारी के संदिग्ध मौत के बाद आरोपी पति को गिरफ़्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका संगीता तिवारी के पिता कालिका प्रसाद पाण्डेय और भाई निकेश कुमार पाण्डेय के आरोप के आधार पर 17 जनवरी को लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू की। जिसमे मृतिका के…

Read More