Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
सुकमा : जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. इनमें से एक ने अपने परिजनों को फोन पर बात कर जानकारी भी दी. उसने अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं. बता दें कि बीते 11 जनवरी को नक्सली गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे. इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था. नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे. जानकारी के मुताबिक ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम करा रहा था. जिस गांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभ पहुंचाने उनसे आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 2014 में टाहकवाड़ा गांव में हमले के दोषी चार नक्सलियों डीआर देवांगन ने महादेव नाग, कवासी जोगा, मनीराम मदिया और दयाराम बघेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हमले में 15 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे। विशेष न्यायाधीश को आईपीसी, यूएपीए, विस्फोटक और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
रायपुर : आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा. जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी. बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी. वहीं…
रायपुर : रायगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता प्रकाश नायक को सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और जवानों से हुज्जतबाजी महंगी पड़ गई। उनकी इस हरकत से नाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं। नोटिस पर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब माँगा गया हैं। पूर्व विधायक जैसे बड़े नेता को जारी नोटिस के बाद जिला संगठन में हड़कंप मचा हुआ हैं। यहाँ पूरी घटना खुद राहुल गांधी, सचिन पायलट और भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं के बीच घटित हुई लिहाजा इस पर फ़ौरन संज्ञान लिया गया। सोमवार यानी कल राहुल गांधी कोरबा…
सूरजपुर : जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9वीं के छात्र की मौत हो गई. एसईसीएल की स्कूल बस ने छात्र को कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद नाराज परिजनों ने एसईसीएल कार्यालय का घेराव किया. यह घटना विश्रामपुर इलाके की है. परिजन कंपनी के गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे और मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे. प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचे हैं और मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई। कोरबा में भारत न्याय यात्रा की शुरुवात भैंसमा से हुई जिसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची और जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत और हिंसा अन्याय के कारण बढ़ रही है। लोगों ने कहा इसका कारण बेरोजगारी, महंगाई और डर है, इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा। आगे कहा कि अरबपति भी उतना ही टैक्स दे रहा है जितना आम आदमी दे रहा है। जीएसटी का पैसा आपकी जेब से सरकार के पास जाता है। आप जीएसटी भर रहे हैं…
कोरबा : कोरबा से कल दोपहर को अपने घर लौटने के बाद खेत में दादी द्वारा हाथी से सुरक्षा के लिए बनाई गई मचान में फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटककर अपनी जान दे दी। यह घटना कल दोपहर को जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम गेरांव में घटित हुई। यहां निवासरत युवक फुलेंद्र राठिया उम्र 28 पिता रामकुमार राठिया पहले वाहन चलाता था। शादी हुई, दो बच्चे हुए जिसके बाद वह वाहन चलाते-चलाते नशाखोरी की लत में डूब गया और वाहन चलाना कम करके मदिरापपान के चक्कर में दिन-रात लगे रहता था। कल अलसुबह गेरांव से कोरबा पहुंचा। यहां से…
बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भद्रपारा में नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ घायल अवस्था मिला। मामले की सूचना पुलिस को मामा ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम संतोष चौहान (41) बेहोशी की हालत में भद्रा पारा स्थित नदी किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह…
रायपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी…
