Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के तरदा खेत में मिला मगरमच्छ, वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    2026-08-08

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बढ़ाई उम्मीद, कोरबा में प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    2026-08-07

    खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोरबा में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन-परिवहन में 12 वाहन जब्त

    2026-08-05
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»बच्ची के अपहरण की कहानी निकली झूठी, पुलिस को परिजनों ने किया गुमराह
    Blog

    बच्ची के अपहरण की कहानी निकली झूठी, पुलिस को परिजनों ने किया गुमराह

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-05-01
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के नमनाकला में शनि मंदिर के पास एक नाबालिग संदिग्ध रूप से मिली। उसने अपने अपहरण की सनसनीखेज कहानी बयां कर पुलिस को सकते में डाल दिया। उसने कहा कि, उसे नशीला इंजेक्शन देकर पिकअप से अपहरण किया गया था। पिकअप में अन्य तीन बड़ी लड़कियां भी थी। उसने कूदकर जान बचाई है।

    अब अपहरण की कहानी झूठी निकली। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 9,30 बजे की है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और 13 वर्षीय को थाने ले गई। वो अपना नाम, पता और पिता का नाम भी नहीं बता रही थी। उसने बताया कि पिकअप सवारों ने गले में नशे का इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया था। वह अंबिकापुर में होश आने पर पिकअप से कूद गई। पिकअप में तीन बड़ी लड़कियां भी थी। वो कक्षा आठवीं की छात्रा है।

    पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद उसे देर रात बालिका गृह में भेज दिया। वहां अन्य बच्चों के साथ रखकर उसे सामान्य करने की कोशिश की गई। अपहरण की सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस दिनभर परेशान रही। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप की शिनाख्त के लिए शहर के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। दोपहर में बच्ची ने खुद को शांतिपारा का होना बताया। पुलिस ने बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा को खंगाल डाला, लेकिन कोई ऐसी बालिका लापता नहीं मिली। बच्ची के दिनभर सामान्य होने के बाद देर शाम पुलिस ने बालिका से फिर से पूछताछ की, तो उसने सच्चाई बयां कर दी। उसने बताया कि वह बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके की है। वह घर से भागकर अंबिकापुर पहुंच गई थी।

    कुछ समझ में नहीं आया तो उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। सच्चाई का खुलासा होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि बच्ची से पूछताछ में स्थिति स्पष्ट हो गई है। वह घर से भागी थी। वाड्रफनगर क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध भी दर्ज है। बलरामपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। बुधवार को पुलिस टीम अंबिकापुर पहुंचेगी, तो उन्हें सौंप दिया जाएगा। अपहरण की कोई घटना उसके साथ नहीं हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा के तरदा खेत में मिला मगरमच्छ, वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    2026-08-08

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बढ़ाई उम्मीद, कोरबा में प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    2026-08-07

    खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोरबा में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन-परिवहन में 12 वाहन जब्त

    2026-08-05

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24414

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28289
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा के तरदा खेत में मिला मगरमच्छ, वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    By जितेंद्र हथेल2026-08-08126

    कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव के खेत में मगरमच्छ…

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बढ़ाई उम्मीद, कोरबा में प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    2026-08-07

    खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोरबा में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन-परिवहन में 12 वाहन जब्त

    2026-08-05

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.