Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-30

    40 घंटे से अंधेरे में बरपाली, बिजली-पानी संकट से जनता बेहाल, सुशासन पर उठे सवाल

    2026-05-30

    कोरबा में कबाड़ बंद होते ही अवैध नशे का कारोबार सक्रिय, संरक्षण देने वाले कथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप

    2026-05-30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»गांव के करुणा से बची बेजुबान मां की ममता,कटघोरा वनमंडल के मुंडाली गांव में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त पहल
    Blog

    गांव के करुणा से बची बेजुबान मां की ममता,कटघोरा वनमंडल के मुंडाली गांव में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त पहल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-05-15No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा – कोरबा जिला जैवविविधता से भरा हुआ है आए दिन दुर्लभ जीव मिलने की खबरें सामने आते रहती हैं ऐसा ही मामला कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत आने वाले हरदी बाज़ार क्षेत्र के मुंडाली गाँव में दुर्लभ प्रजाति की एशियन पाम सिवेट का मिला। मानवीय रहवास में धान के कोठी में मादा सीवेट अपने बच्चों के साथ एक घर में रह रही थी। गांव वाले देखे तो उनके लिए यह डर और आश्चर्य का नजारा था। वह अपने बच्चों को छोड़ कर जाना नहीं चाह रही थी।
    जिसकी सूचना घर के मालिक केशव जैसवाल द्वारा वन विभाग को दिया गया। वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त टीम द्वारा एक सुनियोजित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना स्थल पहुंची।

    यह रेस्क्यु ऑपरेशन कटघोरा वन मण्डल के वनमण्डलाधिकारी (DFO) श्री कुमार निशांत के निर्देशानुसार उप वन मण्डलाधिकारी श्री चंद्रकांत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस रेस्क्यू कार्य में नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री एम. सूरज के नेतृत्व में जितेन्द्र सारथी,मयंक बागची एवं बबलू मारुवा ,रेंजर अशोक मान्यवर, डिप्टी सुखदेव सिंह मरकाम, महेंद्र देवेंगन, केशव जायसवाल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सिवेट माता एवं उसके बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। यह कार्य अत्यंत संवेदनशीलता एवं विशेषज्ञता के साथ संपन्न किया गया ताकि जानवरों को कोई तनाव या हानि न हो।

    रेस्क्यू के उपरांत मां सिवेट एवं उसके 5 बच्चों को निकटवर्ती सुरक्षित वन क्षेत्र में पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया, जिससे वे अपने स्वाभाविक आवास में स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर सकें।

    इस पूरे अभियान ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह घटना यह दर्शाती है कि जब प्रशासन, विशेषज्ञ संस्थाएं और स्थानीय समुदाय मिलकर कार्य करते हैं, तो न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना कम होती है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।

    वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के इस समन्वित प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों, पर्यावरण प्रेमियों तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों द्वारा सराहना की जा रही है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने न केवल एक प्रजाति की रक्षा की, बल्कि भविष्य में ऐसे प्रयासों को प्रेरणा देने वाला कार्य भी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-30

    40 घंटे से अंधेरे में बरपाली, बिजली-पानी संकट से जनता बेहाल, सुशासन पर उठे सवाल

    2026-05-30

    कोरबा में कबाड़ बंद होते ही अवैध नशे का कारोबार सक्रिय, संरक्षण देने वाले कथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप

    2026-05-30

    Comments are closed.

    Top Posts

    ग्राम पंचायत चैनपुर में घटिया निर्माण का आरोप, सरपंच-सचिव पर लापरवाही के सवाल

    2026-05-2688

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0181

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3079

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1379
    Don't Miss
    Blog

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-05-3079

    कोरबा जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाई बालको वेदांता एक बार फिर चर्चा में है। इस…

    40 घंटे से अंधेरे में बरपाली, बिजली-पानी संकट से जनता बेहाल, सुशासन पर उठे सवाल

    2026-05-30

    कोरबा में कबाड़ बंद होते ही अवैध नशे का कारोबार सक्रिय, संरक्षण देने वाले कथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप

    2026-05-30

    अप्पू गार्डन वाटर पार्क में चोरी, नहाने गए परिवार का बैग और मोबाइल गायब — करीब 77 हजार रुपये का नुकसान

    2026-05-27
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.