Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अन्य हेडलाइन:कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगानगर डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    2026-11-03

    खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कोरबा से प्रमोद कुमार नायक की दंतेवाड़ा विदाई, मीनााक्षी साहू को मिली कोरबा की जिम्मेदारी, कई जिलों के अधिकारियों के तबादले से विभाग में हलचल।

    2026-11-02

    कोरबा पुलिस का पटाखा कारोबारियों पर सख्त रुख, सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2026-11-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»अपराध»ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने ली जनचौपाल सजग कोरबा अभियान के तहत नशामुक्ति व अन्य अपराधों को लेकर किया गया ग्रामीणों को जागरूक
    अपराध

    ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने ली जनचौपाल सजग कोरबा अभियान के तहत नशामुक्ति व अन्य अपराधों को लेकर किया गया ग्रामीणों को जागरूक

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-10-03
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा चलाये जा रहे “सजग कोरबा अभियान” का असर पूरे जिले में देखने को मिल रहा है। वही थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा लगातार सजग कोरबा अभियान को गाँव-गाँव तक पहुंच कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटघोरा थानेदार द्वारा ग्राम पंचायत लोतलोता में सजग कोरबा अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। जहां थानेदार ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों को जागरूक किया। थानेदार के जमीन पर बैठते ही ग्रामीण अचंभित हो गए। दरअसल अभी तक ग्रामीणों ने किसी अधिकारी को ग्रामीणों के बराबर बैठकर चौपाल आयोजित करते नही देखा था, इस कार्यक्रम में पुलिस का जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार नजर आया। जहां ग्रामीणों ने खुलकर थानेदार को ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया, वही थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
    थाना कटघोरा अंतर्गत ग्राम लोतलोता में कटघोरा पुलिस के द्वारा “सजग कोरबा अभियान” चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपने कर्मचारी सहित देर शाम ग्राम लोतलोता पहुचे, जहां गाँव के बने मंच के पास चौपाल आयोजित की गई। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरूष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थानेदार धर्मनारायण तिवारी का स्वागत ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ से किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने लोतलोता के ग्रामीणों को सजग कोरबा के तहत जागरूक किया। इन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का कारोबार फल-फूल रहा है, जिस कारण ग्राम की युवा पीढ़ी व पुरुष वर्ग मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर अपना विनाश कर रहे हैं, मादक द्रव्य पदार्थ के कारण अक्सर उनके घरों में कलह का माहौल बना रहता है आय का स्रोत बंद हो जाता है, इसलिए गाँव को मादक द्रव्य पदार्थ मुक्त करना चाहिए ताकि गाँव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि अगर ग्राम मे कोई मादक द्रव्य पदार्थ पीने या बेचने का काम करे तो इसकी सूचना पुलिस को दे, पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।
    इन्होंने लोतलोता ग्रामीणों को बताया कि मौजूदा हालातों में साइबर क्राइम जैसी घटनाएं देखने को मिलती है अक्सर लोग कानून की जानकारी के अभाव में इनका शिकार हो जाते हैं। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं व बच्चों से सम्बंधित मामलों के विषय पर जानकारी दी गई। इन्होने बताया कि आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई लिखाई से भटककर मोबाइल में इस कदर डूब चुकी है कि वे अपने जीवन का कीमती समय मोबाइल के फेसबुक व इंस्टाग्राम को देखने मे बर्बाद कर देते हैं जिससे कोई फायदा नही है और कई बार वे साइबर क्राइम का शिकार हो जाते हैं।
    श्री तिवारी ने आगे बताया कि सजग कोरबा अभियान पुलिस की बेहद खास मुहिम है इस मुहिम के जरिये ग्रामीणों को अपराध से सम्बंधित तथा कानून की जानकारी लोगो तक पहुचाई जा रही है। इस पहल से काफी हद तक ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं और अपराध जैसी घटनाओं में कमी आई है। ग्राम लोतलोता में आयोजित सजग कोरबा अभियान के दौरान थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पुलिस की संज्ञा माँ से की है, इन्होंने कहा कि जब बच्चो को कोई परेशानी होती है या उन्हें कोई परेशान करता है तो वे अपनी समस्या माँ को बताते हैं जहां माँ उनकी रक्षा करती है, ठीक उसी प्रकार बड़े हो जाने पर अगर कोई समस्या होती है या जब हम अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं तो हम पुलिस के पास जाते हैं जहाँ पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है। थानेदार धर्मनारायण तिवारी की बातों से ग्रामीण बेहद वसीभूत हुए तथा सजग कोरबा अभियान के तहत दी गई जानकारी का पालन करने का संकल्प लिए।
    इस दौरान ग्राम पंचायत लोतलोता की सरपंच ज्ञानेश्वरी कंवर, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, बच्चे व पुरुष उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    आईटीआई रामपुर कॉलोनी में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला गरमाया, जेके हॉस्पिटल पर उठे सवाल! पहले भी हो चुकी है शिकायत,

    2026-11-02

    छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 ASP के तबादले; रामगोपाल करियारे को मिली कटघोरा की कमान

    2026-10-31

    लालघाट बस्ती में कबाड़ कारोबार पर सवालों का घेरा, बिट्टू साहू की दुकान की जांच की मांग; क्या चोरी के सामान की हो रही खरीद-बिक्री?

    2026-10-29

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03859

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24438

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28307
    Don't Miss
    Blog

    अन्य हेडलाइन:कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगानगर डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    By जितेंद्र हथेल2026-11-031

    कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र से डकैती की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।…

    खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कोरबा से प्रमोद कुमार नायक की दंतेवाड़ा विदाई, मीनााक्षी साहू को मिली कोरबा की जिम्मेदारी, कई जिलों के अधिकारियों के तबादले से विभाग में हलचल।

    2026-11-02

    कोरबा पुलिस का पटाखा कारोबारियों पर सख्त रुख, सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2026-11-02

    आईटीआई रामपुर कॉलोनी में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला गरमाया, जेके हॉस्पिटल पर उठे सवाल! पहले भी हो चुकी है शिकायत,

    2026-11-02
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.