Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा में लोकसभा की उम्मीदवार सरोज पांडे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं, यहां सभी के साथ उन्होंने फूलों वाली होली खेली। सरोज पांडे ने कहा कि, होली का ये त्योहार खुशियां बांटना सिखाता है, अपनों के बीच जाकर होली खेलने का आनंद मैंने भी लिया। राजनांदगांव के सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में भक्तों ने अबीर-गुलाल से होली खेली। होली के रंग में रंगे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ स्थित अपने गृह ग्राम रतनपुर में ग्रामीणों के साथ होली खेली और फाग गया। वित्त मंत्री नेता ओपी चौधरी ने रायगढ़ में आम लोगों के साथ जमकर खेली होली।…
कांकेर : जिले में दो साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. जहां पड़ोसी के नाबालिग ने मासूम बच्ची को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जब बच्ची की मां घर आई तो बच्ची ने रोते-रोते घटना की जानकारी दी. जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग युवक को सुधारगृह भेज दिया है.वहीं बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, ये घटना 24 मार्च की रात दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र की है. मामले में थाना प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि पड़ोस के ही नाबालिग युवक…
रायपुर : लाभांडी इलाके में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच यहां रविवार को ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है बच्चे के परिजन को डायरिया की शिकायत थी हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बयान दिया है कि, परिजन और बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत नहीं थी। बच्चे की मौत ब्रेन में संक्रमण से हुई है। लाभांडी में डायरिया मरीजों की संख्या 85 से पार हो गई है। लोगों में इतना खौफ है कि अब आवास संकल्प सोसाइटी के लोग कॉलोनी छोड़ने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों…
जगदलपुर : स्कूली बच्चों बच्चों द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षक को चप्पल फेंककर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकरी के मुताबिक, यह वीडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का है. जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और जैसे ही शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा बच्चों ने उसपर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आया करता था और उस वक्त भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने DRG जवान को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिला मुख्यालय में पुलिसकर्मियों के लिए अटल आवास की है। नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने जवान दीपक दुर्गम पर फायरिंग कर दी। जवान पीठ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती…
राजनांदगांव : भूपेश बघेल के सामने भड़ास निकालने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव ‘दाऊ’ को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। ‘दाऊ’ ने 18 मार्च को राजनांदगांव में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व CM के सामने ही मंच से पिछली कांग्रेस सरकार को खरी-खोटी सुनाई थी। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ‘दाऊ’ के निष्कासन का आदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सुरेंद्र दास वैष्णव ने मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निराधार आरोप लगाए। स्पष्टीकरण भी संतोषप्रद नहीं था। इसके चलते 6 साल के लिए कांग्रेस…
बिलासपुर : सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष की कार से बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। कार सवार ड्राइवर 60 पाव देसी शराब लेकर जा रहा था पुलिस ने इस केस में पहले सरपंच को छोड़कर मामले को दबाने का प्रयास किया, जब बात नहीं बनी तो सरपंच को फरार बताकर उसकी तलाश करने का दावा कर रही है। मामला बिलासपुर से लगे सकरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शनिवार की दोपहर पुलिस को शराब के अवैध परिवहन की जानकारी मिली थी, जिस पर पुलिस की टीम ने सकरी के मेन रोड में वाहनों की जांच…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मार्च 2024/जिले क़े अपर कलेक्टर शैलाभ कुमार साहू को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में संलग्न करने का आदेश जारी किया है। विगत एक माह में अपर कलेक्टर के पद पर तीन अपर कलेक्टर बदल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अपर कलेक्टर के पद पर निष्ठा पांडेय तिवारी जिले में एक वर्ष से अधिक समय तक कार्य की है। उनके बाद विगत पाक्षिक में दिव्या अग्रवाल और शैलाभ कुमार साहू के पद ग्रहण किए हुए कुछ दिन ही बीता था कि उनका स्थानांतरण या संलग्नता आदेश तीव्र गति से जारी हुआ है।
कोरबा : एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. 3 साल के मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई है. 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. बता दें कि पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है. जहां एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था. जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ते गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे…
बलौदाबाजार : वन विभाग की टीम को संदिग्ध शिकार के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने 5 नग गोला बम, पैंगोलिन खाल, 10 नग साही आंत, जंगली सूअर के दांत और जबड़ा समेत एक शिकारी को गिरफ्तार किया है. वर्तमान में बलौदाबाजार जिले के भाटापारा अंतर्गत आने वाले बार अभयारण्य और वन विकास निगम के क्षेत्र में बाघ का विचरण विगत 4 मार्च से देखा गया है. इसके बाद से विभाग की ओर से सतत गश्त और निगरानी की जा रही है. बाघ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 अंतर्गत शेड्यूल वन का प्राणी है, जिसे उच्च स्तर का…
