Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : करोड़पति बने शिवा साहू के भाई और माता पिता को गिरफ्तार किया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। इस बेड़े में मर्सिडीज, BMW, थार जैसी कारें हैं। महज 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, ये सवाल लोगों के जहन में कौंध रहा है। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही है। हालांकि शिवा के…
बलौदाबाजार : भाटापारा शहर के सांई कालोनी में अज्ञात नकाबपोश युवकों ने घर के सामने खड़ी बोलेनो कार को आग के हवाले कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. आगजनी की यह घटना भाटापारा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सांई कालोनी की है. घटना से सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात नकाबपोश युवक कार में तेल डालते दिखाई दे रहे हैं, जिसके कुछ देर बाद दूसरे युवक ने कार में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी योगिता खापर्डे…
बीजापुर : बीजापुर में नक्सलियों ने जिला बंद का आह्वान किया है। 30 मार्च को जिला बंद का आह्वान किया गया है। फर्जी मुठभेड़ को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव ने प्रेस नोट जारी कर यह ऐलान किया है। उनका कहना है कि जनवरी से लेकर अब तक 15 मासूम आदिवासियों की हत्या हुई है। नक्सलियों ने निर्दोष आदिवासियों की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रिपल मर्डर बासागुड़ा गांव के बीच तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। होली मना कर वापस लौट रहे ग्रामीणों की धारदार हथियार…
सक्ती : डभरा थाना क्षेत्र के पुटीडीह गांव में होली त्योहार पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य गाड़ी चालक से लूट करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने होली त्योहार पर कई जगह मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध किया था. सड़कों में शराब की बोतल फोड़ी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. इस हमले में एएसआई, प्रधान आरक्षक और पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को चोट आई है. मामले में 9 आरोपी की गिरफ्तारी की गई…
महासमुंद : अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान 23 मार्च को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम महासमुंद ग्रामीण /शहर/आंतरिक/बागबाहरा की संयुक्त आबकारी टीम द्धारा वृत्त महासमुंद ग्रामीण अंतर्गत ग्राम कुरुभाठा थाना-खल्लारी निवासी गेंदूराम यादव उम्र 35 वर्ष तथा कृष्णा कुमार उम्र 27 वर्ष के संज्ञान आधिपत्य की तलासी लेने पर आरोपियों के कब्जे से क्रमशः दस लीटर क्षमता वाली 06 प्लास्टिक जरीकेनो में (प्रत्येक में 10-10 लीटर) भरी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा किलोग्राम क्षमता वाले 36 प्लास्टिक डब्बों में (प्रत्येक में 50-50 किलोग्राम) महुआ लाहन कुल 1800 किलोग्राम, 20 किलोग्राम क्षमता वाले…
बिलासपुर : बिलासपुर में होलिका दहन के बाद युवकों का ग्रुप बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-49 पर होली मना रहा था। होली मनाकर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक युवक को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम मोहतरा निवासी विपिन सुमन (19) अपने 15-20 साथियों के साथ रविवार की रात होलिका दहन के लिए निकला था। युवकों का ग्रुप होलिका दहन के बाद रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे क्रमांक-49 पर पहुंच गया, जहां चौक पर रंग-गुलाल उड़ाकर वे होली मना रहे थे। मोहतरा चौक पर हुड़दंग के बाद…
कोरबा : एक निजी अस्पताल से लाकर भर्ती कराए गए मरीज की न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मौत हो जाने के बाद हंगामा हो गया . आदिवासी परिवार के व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकों से जवाब तलब किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई. अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट की वही मरीज के परिजन कहते हैं कि एक तो उनके परिजन के प्राण ले लिए गए ऊपर से उनके साथ बदतमीजी की गई. विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस के…
जगदलपुर : बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. दोनों नेताओं पर आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक्शन लिया गया है. दरअसल, रविवार की शाम पूर्व मंत्री कवासी लखमा जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने होलिका दहन करने वाली समिति को कैश में चंदा दिए जाने के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत किया गया. जिसके बाद जगदलपुर कोतवाली में कवासी लखमा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ धारा लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 और इंडियन पेनल कोड की धारा 171…
बिलासपुर : जिले से होली के जश्न के बीच हुई एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है. मस्तूरी में होली खेल रहे युवक को बटालियन के जवान ने एयरगन से गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मच गया. गोली युवक के सीने में लगी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला मस्तूरी के मल्हार चौकी क्षेत्र का है. यहां किसी बात को लेकर बटालियन के जवान और एक युवक पीयूष सिंह के बीच मामूली…
जशपुर : चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दो पहिया वाहन से अंग्रेजी शराब की 75 से अधिक बोतलें जब्त की हैं. इस मामले में आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है. दरअसल होली के मद्देनजर हर चौक चौराहों पर पुलिस ने चक चौबंद व्यवस्था कर रखी है. इसी कड़ी में पत्थल गांव में मोटर सायकल से शराब की तस्करी कर रहे लुडेग के ढाबा संचालक विश्वनाथ शर्मा पिता रामचंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस को अंग्रेजी शराब की 75 बोतले भी मिली…
