Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : लोकसभा चुनाव में बस चंद दिन रह गए हैं. सभी सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. इन सबके बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनाव आयोग को सौंप दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है.
गरियाबंद : तालाब में नहाने गए 2 बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को तालाब से बाहर निकाला. बता दें कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में धवलपुर ग्राम में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. यादव पारा के 5-6 बच्चे पास के मछली पालन कर रहे पीर मोहब्बत के निजी तालाब में नहाने गए थे. गहराई से अंजान दो बच्चे खिलेंद्र यादव और तुषार यादव मज़धार पहुंचे तो…
लोरमी जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है. ये हादसा किसी आम आदमी की गाड़ी से नहीं बल्कि पुलिस वाहन से हुआ है. जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन (स्कार्पियो) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगते ही दंपत्ति बाइक के साथ फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि…
बिलासपुर : न्यायधानी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन युवकों ने नाबालिग का पहले अपहरण किया उसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पीड़िता 16 साल की नाबालिग दुकान में काम करती है. बीती रात लगभग 9.30 बजे वो दुकान से काम कर लौट रही थी तभी तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और नाबालिग को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए. जहां अरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.…
बीजापुर : जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़. में आधा दर्जन नक्सली मारे गए। इनमें डिप्टी कमांडर भी शामिल है। लंबे समय बाद बस्तर में फोर्स को यह कामयाबी मिली है और नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें, गरमी शुरू होते ही बस्तर में नक्सलियों का उत्पात शुरू हो जाता है। बता दें, होली के दिन 25 मार्च को बासागुड़ा में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद फोर्स जंगल में सर्चिंंग पर निकली थी। मुखबिरों की सूचना पर आज डीआरजी और कोबरा के जवानों की…
कोरबा : जिले में महुंआ सग्रंहण के लिए वनाचंल के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल की ओर जा रहे है। ऐसे में उनका सामना जंगली जानवरों से हो रहा है। और उसके हमले में घायल भी हो जा रहे है। ताजा मामला कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत लैगी गांव में सामने आया जहां एक ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो गया । उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लैगी निवासी मानसिंह पिता समारू सिंह जंगल की ओर गया हुआ था। तभी उसका सामना खुखार भालू से हो गया।…
कोरबा : शादी के 8 महीने बाद ही नव विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है. नवविवाहिता की लाश घर के शौचालय में फांसी के फंदे में लटकी मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि पूरी घटना मानिकपुर चौकी के एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी की है. जहां एक युवती ने शादी के चंद महीनों बाद ही मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार, युवती ने आत्महत्या के पहले मायके वालों से फोन पर बात की थी. उसने सास, ससुर और ननद पर…
बिल्हा : बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बिल्हा क्षेत्र के पेंडरवा निवासी जलेश्वर मरावी (49) मजदूरी करता था। मंगलवार को वो किसी काम से अपनी बाइक पर गांव से बिल्हा जाने के लिए निकला था। दोपहर में वो पेंड्रीडीह सर्विस रोड से नेशनल हाईवे पर हिर्री बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था, तभी कार क्रमांक सीजी 10 BP 6777…
कोरबा : छत्तीसगढ़ और भारत सरकार की योजना से लोगों को लाभान्वित करने के लिए कायदे बने हुए हैं। इसके बाद भी लोग अज्ञानता के कारण ठगी का शिकार हो रहे हैं। वहीं चालाक किस्म के लोगों की दुकान चल निकली है। मानिकपुर पुलिस ने ऐसी ही शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर पुलिस के कब्जे में आई साजदा बेगम कोरबा के बुधवारी इलाके की रहने वाली है। उस पर कई महिलाओं से छलकपट करने और रकम डकारने का आरोप है। कोरबा के मुड़ापार वार्ड की महिलाओं को उसने सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा दिया।…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद तलाशी अभियान जवानों ने तेज कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।
