Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव के रण में कई रंग दिखाई दे रहे हैं. लोग अपने-अपने अंदाज में इस लोकसभा के रण को जीतने के लिए जुगत लगाए हुए हैं. कई राष्ट्रीय पार्टी की उम्मीदवार दलबल के साथ नामांकन भर रहे हैं, तो कई निर्दलीय प्रत्याशी अलग अंदाज में नामांकन भरने पहुंचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. आज राजनांदगांव लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने समोसा बेचने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली अनोखे अंदाज में पहुंचे. वे अपने गले में नींबू-मिर्ची की माला पहने हुए थे. राजनंदगांव लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. पूर्व…
जशपुर : पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कांसाबेल एवं सन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कुल 07 प्रकरणों में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कांसाबेल में अवैध रूप से घर-आंगन में रखा नशीली ताड़ी 450 लीटर, दूसरे प्रकरण में अंग्रेजी शराब 23 लीटर, मोटर सायकल जब्त किया। थाना सन्ना ने आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं आरोपियों के खिलाफ़ थाना में आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त की गई है।…
रायपुर : शराब घोटाले में एसीबी/EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह पहले से ही जेल में बंद थे। जमानत के बाद जैसे ही वो जेल से बाहर आये, उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात अरविंद सिंह जेल से रिहा हुए थे। आपको बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी…
कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ानाला, चुहरापारा, सिरदौनपारा, मांझापारा, कुदरीपारा, घोघरापारा, मारगांव का सघन जनसंपर्क किया।इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस चुनाव में आप सबको बनाना है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से कोरबा लोकसभा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी तो देश का विकास होगा। आज देशभर में लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, विकास के नाम पर विनाश की ओर भाजपा की सरकार शहर…
बेमेतरा : 12 लाख 35 हजार की 19 बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार हुआ हैं. अधिकारी ने बताया कि मोटर सायकल चोर को पकडने में पुलिस को बडी सफलता मिली है. ये गिरफ्तार चोर बेमेतरा सहित कई जिलो की 19 नग मोटर सायकल चोरी किया था. जिसकी कीमती करीबन 12 लाख 35 हजार रूपये हैं. बरामद बाइकों की सूचना गाड़ी मालिकों को दे दी गई है. वही नवागढ पुलिस ने मवेशी तस्करों को पकड़ा है. 16 नग मवेशी से भरी वाहन पर कार्रवाई कर जब्ती की कार्रवाई की गई है. ट्रक टाटा 1512 क्रमांक MH 40 CD 6852 का अज्ञात…
कोरबा : जप्ती कैम्पर क्रमांक CG 12 BH 8536 एवं दो ड्रमो मे भरा 400 लीटर डीजल किमती 40000 रूपये,मामला का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि SECL क्षेत्र में डीजल चोरी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), थाना प्रभारीयो को कड़े निर्देश जारी किये थे , थाना प्रभारी दीपका के द्वारा गेवरा खदान क्षेत्र में डीजल चोरो के संबंध में SECL से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 06 आरोपी को पकडा। आरोपीगणो के विरूद्ध प्रार्थी धनाराम सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर हिरासत में…
दुर्ग : जिले के उतई थाना क्षेत्र में मचादुंर चौकी अंतर्गत एक 22 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। बच्ची ने जब अपनी मां को इसके बारे में बताया तो माता पिता मचादुंर चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता आरोपी की चचेरी बहन है। वो केजी 2 में पढ़ती थी। आरोपी उसे अक्सर कुछ खिलाने पिलाने के बहाने खेत या आसपास घुमाने के लिए…
जशपुर : जिले के फरसाबहार में राजस्व अधिकारी मोहन राम भगत पर रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. सहायक ग्रेड-03 तहसील कार्यालय के अधिकारी पर SDM के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. पीड़ित पक्षकारों ने पैसे की उगाही का आरोप सहायक ग्रेड-03 मोहन राम भगत पर लगाया था. जिसके बाद इस प्रकार किए गए अनैतिक कार्यों के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया गया है.
रायपुर : खरोरा में 65 साल की महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। महिला की अधजली लाश जमीन पर पड़ी मिली। जिस बिस्तर पर वो सोई थी वह भी जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। खरोरा पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 9 बजे सूचना मिली कि बाना गांव में एक घर से धुआं उठ रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा थी। गांव के लोगों ने बताया कि यहां एक महिला…
बस्तर : जिले में चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर एक महिला ने जान दे दी है। बताया जा रहा है कि वह पड़ोसी राज्य ओडिशा की रहने वाली थी। जगदलपुर के अमागुड़ा रेलवे स्टेशन के पास इसने सुसाइड किया है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र महज 45 साल थी। ये ओडिशा के जामनाहांडी की रहने वाली थी। मानसिक रूप से बीमारी भी थी। किसी माध्यम से ये ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गई। जिसके बाद अमागुड़ा रेलवे स्टेशन के आस-पास काफी देर तक घूमती रही।…
