Author: जितेंद्र हथेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, शराब घोटाला, कोयला घोटाला मामले में एसीबी जांच में तेजी आई है. eow को जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है. 29 मार्च से 2 अप्रैल तक जेल में बंद आरोपियों से ACB/EOW की टीम जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दे दी है. एसीबी 29 मार्च से दो अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की विशेष अदालत में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. इन आवेदनों में जेल में बंद आरोपितों…

Read More

बिलासपुर : खुद को बिलासपुर लोकसभा से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने और विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दिए जाने के विरोध में अनशन में बैठे जगदीश कौशिक पर पार्टी नेताओं के मान-मनौव्वल का कोई असर होता नहीं दिख रहा हैं। आज तीसरे दिन भी वह कांग्रेस भवन में अनशन पर बैठे हैं। उनके इस आमरण अनशन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर को भी दे दी गई हैं। इस तरह कांग्रेस ने इस बाबत प्रशासन को भी पत्र लिख दिया हैं। गौरतलब हैं कि जगदीश कौशिक को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से अपना…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में 27 दिन से पड़ी युवक की लाश का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम बेलसरी निवासी योगेश खांडे ने 28 फरवरी की रात अरईबंद मोड़ के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव को ले जाने से मना कर दिया था। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, योगेश की बॉडी लोहे की पाइप पर लटक रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जताते…

Read More

दुर्ग : जिले के सिरसाखुर्द में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग होलिका दहन के दिन अपनी नानी के घर पैदल जा रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला जेवरा सिरसा चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सिरसाखुर्द की रहने वाली नाबालिग लड़की (15) घर के पास ही रहने वाली नानी के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में आरोपी रोहित मरई (24) ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर पहुंची और पूरी बात…

Read More

रायपुर : राज्य में लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि और 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जब्त शराब की कीमत 41 लाख रुपए है. इसके अलावा सघन जांच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और 94…

Read More

बिलासपुर : रेत के अवैध खनन और डंपिंग को लेकर राजस्व व खनिज विभाग ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ट्रैक्टर रेत जब्त की है। जब्त रेत को वापस नदी में डाल दिया गया। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू ने अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में अभियान चला रखा है, जिन्होंने अवैध रेत की डंपिंग की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। घुटकू में 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया। उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल ने 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप…

Read More

कोरबा : करीब आठ माह पहले एक वृद्ध की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके अपने पोते को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में अक्सर वृद्ध अपने पोते व बहू के साथ विवाद करते हुए मारपीट किया करता था। इसकी वजह से नाराज पोते ने पैर से दादा का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। दीपका थाना अंतर्गत ग्राम केराकछार के लोटानपारा में रहने वाले समारू बुधवार सिंह धनवार 65 वर्ष की लाश घर में 21 अगस्त 2023 को संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ही इसे हत्या का मामला मान कर जांच…

Read More

सुकमा : बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद बुलाया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों ने…

Read More

कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा व पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं महिलाओं को होली की अपनी शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बम्हनीपारा, गोपालपुर, चैतमा, साजाबहरी, पोड़ी आदि गांवों में सांसद ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने एवं उल्लास भरने का पवित्र पर्व है और यह हमें एकता का संदेश देती है। यदि हम एकता के साथ चुनाव लड़ें, तो हमें कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 मार्च 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडम में 27 मार्च से प्रशिक्षण संचालित है, जिसमें लगभग 450 निर्वाचन कार्मिक प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। सारंगढ़ एसडीएम श्री वासु जैन ने गोडम के मतदान केन्द्र में आवश्यक बुनियादी सुविधा सहित स्कूल के 4 कक्षा में संचालित प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े सभी बारीकियों को समझ ले। किसी प्रकार की कोई शंका हो तो उसका समाधान मास्टर ट्रेनर से कर लें। इस…

Read More