Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समन्वयक व सह समन्वय की नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों की है। जिसमें कोरबा जिला को हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा है और जहां भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर जी और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह जी को समन्वयक पद पर कोरबा लोकसभा के लिए नियुक्त किया गया है वही जोगेश लांबा व विकास महत्व को सहसंयोजक बनाया गया है । पूर्व में भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोरबा लोकसभा से डॉक्टर बंसीलाल महतो जी चुनाव…
कोरबा : कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हुए। सांसद के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकती,आप लोगों का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है। सांसद ने कहा कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।…
कोरबा : कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में क्रियान्वित की गई योजनाओं और उससे लगातार मिल रहे लाभ की जानकारी दी। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाया। औद्योगिक उन्नति के साथ-साथ प्राथमिक स्तर की अर्थव्यवस्था, गांवों का का विकास, किसानों की समृद्धि से लेकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। कांग्रेस की सरकार…
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। वे गांव-गांव में लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकसभा से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता सांसद से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं और उनके प्रति अपना विश्वास भी जता रहे हैं। लोगों के द्वारा सांसद को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है। सघन जनसंपर्क की कड़ी में ज्योत्सना महंत 30 मार्च, शनिवार को रामपुर विधानसभा…
कोरबा : बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला इन दिनों कोरबा दौरे पर है। वार्षिक निरिक्षण के तहत कोरबा पहुंचे आईजी को एसपी कार्यालय में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जन दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना। अपने वार्षिक निरिक्षण के तहत बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच चुके है। कोरबा पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी कार्यालय में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी सीधे पुलिस…
कोरबा : खाना बनाने के लिए सुबह सिगड़ी जलाते समय एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के सीतामणी चौक निवासी पूर्णिमा दास (27) गुरुवार सुबह परिवार के लिए खाना बनाने सिगड़ी जला रही थी। इस दौरान जल रहे कोयले के संपर्क में उसका कपड़ा आ गया, जिससे वह आग की चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने पर परिवार के सदस्य समेत पड़ोस के लोग पहुंचे और आग बुझाई। इस दौरान महिला के शरीर का दायां हिस्सा झुलस गया था। घटना की सूचना पर मौके पर 108 संजीवनी…
कोरबा : जिला के कटघोरा पाली तानाखार विधानसभा में विधानसभा कोर कमेटी एवं प्रबंधन समिति की बैठक आशीर्वाद प्वाइंट में संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
कोरबा : कोरबा जिले के दीपका के रहने वाले युवक भीष्म कुमार वर्मा उर्फ शंटी (27 साल) की रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 4 बजे अज्ञात कार ने युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के पिता हरिश्चंद्र वर्मा SECL गेवरा परियोजना में असिस्टेंट फोरमैन के पद पर पदस्थ हैं। दरअसल, गृह ग्राम चंदखुरी में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसे देखने वह रायपुर से चंद्रखुरी जा रहा था। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी,…
रायपुर : मंत्री ओपी चौधरी ने कोरबा में चुनाव प्रचार किया। x पोस्ट में चुनावी दौरे की जानकारी देते मंत्री चौधरी ने बताया कि कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज दीदी व कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ और चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। कोरबा क्षेत्र में जनता के अपार समर्थन और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अड़िग विश्वास को देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि इस बार कोरबा में निश्चित ही कमल खिलेगा।
रायपुर : राजधानी के राजीव स्मृति वन पार्क में आईएफएस एसोसिएशन ने होली मिलन का आयोजन किया, जहां बीयर और शराब की बोतलें मिली है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा. बता दें कि गांव-शहर, प्रदेश की आबोहवा को शुद्ध रखने, बाग बगीचे को साफ सुथरा रखने के लिए एक बड़ा अमला है, जिमसें सैकड़ों आईएफएस समेत हजारों की संख्या में राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कार्यरत हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग ही अपने कामों में लापरवाही बरत रहे हैं. सरकारी समृति वन, भवनों को किसी निजी कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जाता है. इतना ही…
