Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा : गर्मी का मौसम शुरू क्या हुआ, आगजनी की घटनाएं परेशानी का कारण बन गई है। पावर हाउस रोड स्थित सेंट्रल बैंक परिसर से सटे हुए डेंटल क्लीनिक में आज सुबह आगजनी हो गई। काफी हिस्से को इसने अपनी चपेट में ले लिया। खबर होने पर अग्निशमन विभाग की टीम यहां पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आगजनी को नियंत्रित करना संभव हुआ। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा के मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक स्थित है। परिसर में डेंटल क्लीनिक, बैंक और अन्दर व ऊपर कई संस्थान चल रहे हैं जबकि किराये पर मकानों को…

Read More

दर्री : इंडियन आयल में उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडियन आयल और गैस डिपो के महज कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों में भीषण आग लग गई। जो देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। इससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दर्री थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग स्थल पर पहुंची और आनन फानन में आग पर काबू पाया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। मौके पर पहुंचे दर्री थाना के सिपाही निराला ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी कि इंडियन ायल स्थित झाड़ियों में भीषण…

Read More

बस्तर : रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है. सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई. हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से कई अहम चीजों में बदलाव देखने को मिला है। नई विष्णुदेव सरकार ने कई योजनाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नई व्यवस्थाओं को लागू किया है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है। नई आबकारी नीति के तहत जहां सरकार ने देसी दारू के सिंडिकेट को खत्म करने का फैसला लिया है तो दूसरी ओर अब दारू 200 रुपए त​क महंगी हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबाकारी नीति…

Read More

बीजापुर : बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है. दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे. . नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है. नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा…

Read More

रायगढ़: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 2 साल से नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे युवक ने पकड़े जाने के दर से खुद पर चाकू से कई बार हमला कर लिया। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार जोबी चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम तरुआडीह निवासी पुरेंद्र लाल स्वर्णकार पिता बृजलाल स्वर्णकार उम्र 45 वर्ष कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर रायगढ़ जिला जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था, इसके बाद…

Read More

बिलासपुर : सीपत के नवाडीह चौक पर नारियल बेचने वाले ने युवक की पिटाई कर उसके गले में गंडासा अड़ा दिया। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सीपत क्षेत्र के खम्हरिया में रहने वाले देवेश शर्मा ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वे अपने काम से सीपत आए थे। दोपहर करीब दो बजे नवाडीह चौक के पास फल दुकान के पास रुके। उन्होंने दुकान संचालक को नारियल पानी पिलाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने इसके…

Read More

कोरबा : कोरबा में टीवी सीरियल के एक एक्टर को कुछ लड़कों ने गटर में फेंक दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब की बोतलों से हमला किया। इसका वीडियो भी बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर वार्ड के बेगिनदभार निवासी आशीष मिश्रा टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कई मराठी और हिंदी सीरियल में काम किया है। आशीष होली पर अपने घर आए थे। वह 25 मार्च को वह कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया।…

Read More

कवर्धा : राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के घर में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान ने चोरों को चोरी करने से रोका और उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा. हालांकि चोर जवान को चकमा देकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक थोड़ी दूर में चोर के साथी घात लगाए बैठे थे. ड्यूटी में तैनात जवान ने दौड़ाया तो चोर चोरी के सामानों को छोड़कर भागे. ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामला सिटी कोतवाली के शिवजी नगर का है.

Read More

रायपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा समन्वयक व सह समन्वयकों की नियुक्ति की है. देखें सूची –

Read More