Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : जिले के सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर के पास रेलवे ट्रेक के बीच एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मालगाड़ी से कटकर उसने अपनी जान दी है या फिर वह हादसे का शिकार हो गया है, इसका खुलासा अभी नहीं जो पाया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। वहीं मृतक की हादसे में मौत हुई है, या फिर उसने खुदकुशी करने की मंशा से यह कदम उठाया है, इस बात का भी पता नहीं चल सका…
मुंगेली : मुंगेली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल प्लेटफॉर्म पर बच्चों से सबंधित अश्लील फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट पोस्ट करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. जिले के कई थानों में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही मामले के कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. बता दें कि एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद आईटी एक्ट के तहत 17 मामले में अपराध दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, थाना…
बिलासपुर : बाहर से दरवाजा बंद कर कोटवार के घर पर बदमाशों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बाइक को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस के आने पर सभी भाग निकले। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। बड़े कोनी निवासी प्रकाश दास मानिकपुरी पिता मेलउदास (52) कोटवार है। रात 1 बजे अपनी पत्नी किरण, बेटा दीपक, बेटा नेहा के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच कुछ लोग उनके घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर कर गाली गलौज कर रहे थे। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी। परिवार के साथ उठकर कोटवार ने दरवाजा खोलने की कोशिश की…
रायपुर : रायपुर सेंट्रल जेल की एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली है। यह पोल किसी और ने नहीं, बल्कि जेल के एक प्रहरी ने ही खोल दी है। शुक्रवार दोपहर जेल बेरियर गेट पर बैठकर डीएस चंद्रवंशी नामक जेल प्रहरी ने खुलेआम शराब पी। इसके बाद उसने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जेल के भीतर हमारा राज चलता है। इस दौरान वह पूरे परिसर में घूमते हुए जेल के अधिकारियों को गालियां देता रहा। इस घटनाक्रम को मोबाइल में कैद होने की भनक पाकर प्रहरी वहां से तत्काल निकल गया। इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो…
बलौदाबाजार : चर्चित सेक्स स्कैण्डल कांड में राजस्व मंत्री द्वारा एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित करने के बाद आखिरकार कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल सेंसिटिव मामला होने के कारण एफआईआर में नाम सामने नहीं आया है. लेकिन शाम तक संलिप्त लोगों के नाम का खुलासा होने की उम्मीद है. जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम जांच में जुट गई है. खबर छपने के बाद से ही लोगों की आरोपियों को जानने को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है. देखना अब यह होगा कि बलौदाबाजार पुलिस पूरे…
रायपुर : राजधानी रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली से आए थे. 29 मार्च को शाम करीब 5.30 बजे उनकी मौत हो गई. जब वह खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय अचानक जमीन पर गिरे तो उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन कोशिश विफल रही. पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है. रायपुर में इस तरह का यह पहला मामला है. 50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत कल ही…
रायपुर : ACB-EOW ने छग पुलिस के कई आरक्षक और पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है। ये सभी महादेव सट्टा मामले में संलिप्त बताए जा रहे है। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद ACB-EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कई आईपीएस भी रडार में हैं। आरोप है कि सभी प्रदेश में महादेव सट्टा को सुरक्षित तरीके से संचालित कराने के लिए पैसे लेते थे। जानें पूरा मामला महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया है। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। एप के जरिये क्रिकेट,…
नारायणपुर : नक्सली अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. आज फिर से नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने 4 ट्रकों में आगजनी की है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर ओरछा मार्ग पर छोटेडोंगर के बीच बस्ती में आत्मानंदन स्कूल के पास नक्सलियों ने की बीती रात आगजनी की वारदात को अंजाम दिया. जिन चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले किया है वह अमदई लौह अयस्क परिवहन की है. वहीं घटना के सौरान वाहन के चालक और परिचालक को नक्सली अपने साथ ले…
कोरबा : रलिया के पानीपिया तालाब में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान एसईसीएल में गार्ड का काम करने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति युवक के रूप में हुई है। उसकी बाइक तालाब में मेड़ में खड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा के कारण युवक पानी में डूबा होगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच की जा रही है। हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम रलिया के कुछ ग्रामीण पानीपिया तालाब की ओर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें तालाब में एक युवक के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर थाने में पदस्थ एएसआइ रामकृष्ण आदित्य…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने देती है. अप्रैल में 1 तारीख को दूसरी किस्त महिलाओं को मिलने वाली थी, लेकिन अब 1 अप्रैल को सरकार महिलाओं को पैसा नहीं देगी. सीएम साय ने इसकी वजह वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है. साथ ही सीएम साय ने पैसे देने की तारीख भी बताई है. बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा, 1 अप्रैल को महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था, लेकिन 1 अप्रैल को पैसा नहीं दे पाएंगे. क्योंकि वित्तीय वर्ष…
