Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसमें कई काम शामिल किए गए हैं। विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 50 से अधिक वारंटियों को पकड़ा। इनमें से कई स्थायी हैं और बाकी सामान्य। कटघोरा पुलिस ने अभियान के अंतर्गत 5 स्थायी और 10 सामान्य मामलों में वारंट पर कार्रवाई की और संंबंधितों को कब्जे में लिया। कटघोरा टीआई धर्मनारायण तिवारी ने जिले में सर्वाधिक वारंटों को तामिल करने के साथ ही संगीन मामले जिनमें क्रमश: मदनपुर के बलवा के 10 वर्ष पूर्व प्रकरण में फरार आरोपी संपूरन सिंह, 11 वर्ष…

Read More

जिले के कुसमुंडा खदान में पुराने तीन नम्बर वर्कशॉप में खड़ी 100 टन वजनी क्षमता वाले विमल कंपनी के डंफर में भीषण आग लग गई। आग से उठने वाली धुएं का काला गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ये डंफर सर्विस ऑफ हो चुके हैं। जारी निविदा के तहत इनकी कटिंग का कार्य चल रहा था। ठेका कर्मचारियों द्वारा इन डंफरों से बिना ज्वलनशील सामान निकले ही गैस युक्त कटिंग मशीनों द्वारा कटिंग किया जा रहा था, जिससे चिंगारी संभवतः डंफर के टायर और डीजल चेंबर में जा पहुंची। जहां से आग ने पूरे…

Read More

रायपुर : महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है. इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे. महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी. आगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे. इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं. किस बेस पर एक लाख देंगे. कांग्रेसी सिर्फ धोखा देना जानती है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की…

Read More

अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे नवापारा इलाके में धान से लदे ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ट्रक समेत 8.50 लाख रुपये का धान पार कर भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने चोर के मंसूबों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने घेराबंदी कर धान और ट्रक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नवापारा गोबरा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी जसवीर सिंह छाबड़ा ने नवापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार 31 मार्च को अशोक लिलेंड ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीजी 3652 में धान…

Read More

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में 12 बच्चों को रेलवे पुलिस ने रेस्क्यू किया है. ये बच्चे लावारिस हालात में पाए गए. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित बालाजी गुरुकुल के बच्चे हैं. सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच है. इन बच्चों को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया है. फिलहाल हैदराबाद और बिलासपुर के कुछ परिजनों से पुलिस ने सम्पर्क कर दस्तावेज प्रस्तुत कर बच्चों को ले जाने के लिए दुर्ग बुलाया है. दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिले इन बच्चों में असम, नागालैंड और छत्तीसगढ़ के बच्चे शामिल…

Read More

रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में सुगभुगाहट तेज हो गई है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। जिसके मद्दे नजर सभी राजनीतिक पार्टियों में प्रदेश दौरे का सिलसिला भी लगाता जारी है। ऐसे में पीएम मोदी भी चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है और साथ ही…

Read More

कोरबा : कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में भीषण आग लगी है. आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस खुलने के दौरान आगजनी घटना घटी. डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में लगी भीषण आग में रखे अहम दस्तावेज समेत कुर्सी और टेबल जलकर खाक हो गए. आफिस के…

Read More

बलौदाबाजार : जिले के विकासखंड कसडोल के ग्राम बगार निवासी सेना का जवान मृतक जवान छन्नू लाल यादव पिता हरीश चंद यादव उम्र 38 का पार्थिव शरीर सेना द्वारा गृह ग्राम लाया गया। मृतक जवान कैंसर की बीमारी से काफी समय से जूझ रहा था। उनका इलाज काफी समय से पंजाब के चंडीमंदिर हॉस्पिटल में चल रहा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान भारतीय सेना के सैनिक पद पर 2006 बैच के 655 बटालियन मे भर्ती हो होकर देश सेवा कर रहा था। मृतक जवान पंजाब के पटियाला में पोस्टेड था इधर मृतक के पार्थिव शरीर को गृह…

Read More

कोरबा : दर्री थाना के प्रभारी प्रशिक्षु अधिकारी अविनाश कंवर ने एक कथित बेकसूर युवक पर अपना गुस्सा इस कदर उतारा कि उसे घातक चोटें आई है. दर्री थाना प्रभारी पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उन्हें मनोरोगी तक करार दे दिया. बताया गया कि महिला संबंधी अपराध के मामले में दर्री पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो उसके भाई को ही पकड़कर लाए और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. एरिगेशन कालोनी निवासी पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी अविनाश कंवर ने भाई के न मिलने पर…

Read More

दुर्ग : भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित तीन मंजिला इमारत के एक मकान में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल सका है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं विभाग के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही दुर्ग से फायर ब्रिगेड लेकर टीम रवाना हुई। समय रहते आग बुझाने का काम शुरू किया गया। सेक्टर में प्रवीण…

Read More