Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बिलासपुर : बिलासपुर में होली के दिन एक युवक को अगवा करने की कोशिश में पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर, उसके भाई समेत साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग युवक को ले जा रहे थे, इसी दौरान कार का दरवाजा खुल गया और वह काफी दूर तक घसिटता रहा। होली के दिन सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर पूरा विवाद हुआ था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। गोकुल नगर निवासी विवेक चतुर्वेदी ने IG ऑफिस में पदस्थ…
कोरिया : वर्ष 2016 के बाद कोरिया में जुआरियो पर सबसे बड़ी कार्यवाही हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में छुप कर कई लोग जुआ खेल रहे हैं. जिस पर कोरिया पुलिस ने दबिश देकर 14 जुआरियों को पकड़ा हैं. साथ ही कब्जे से 1 लाख 42 हजार नगदी सहित 17 लाख 27 हजार का सामान बरामद किया है. बता दें कि एसपी के निर्देश पर सभी थाने के प्रभारी लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है. लम्बे शिकायत पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते दर्जनभर से…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही…
कोरबा : मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर से ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थीं। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था। कोरबा शहर के मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की लेकिन…
कोरबा : जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के दो गावों गीतकुंवारी व श्याग में मौजूद तीन हाथी बीती रात यहां पांच ग्रामीणों के फसल को रौंदने के बाद कुदमुरा व धरमजयगढ़ रेंज की सरहद पर पहुंच गए है। हाथियों के अन्यत्र जाने से क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन इसके फिर आने की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए वन विभाग का अमला सर्तकता बरत रहा है। और हाथियों की निगरानी में लगातार लगा हुआ है। ज्ञात रहें एक दिन पहले धरमजयगढ़ क्षेत्र से इन हाथियो की यहां दस्तक हुई थी। हाथियो ने दो तक…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कलेक्ट्रेट में भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक भोलाराम साहू आदि उपस्थित रहे. इस सीट पर भूपेश बघेल का मुकाबला भाजपा सांसद सतोष पाण्डेय से है. राजनांदगांव सीट पर मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा. बता दें कि दूसरे चरण के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है. डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि भूपेश बघेल ने जो काम हर वर्ग के लिए किया उसका लाभ मिलेगा. राजनांदगांव में प्रचंड मत से…
खैरागढ़ : परीक्षा देने आ रही दो छात्राओं की बढ़ईटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक पर एक युवक सहित तीन युवतियां सवार होकर खैरागढ़ में परीक्षा देने आ रही थी. इस बीच ये दुर्घटना हो गई. जानकारी के मुताबिक एक युवती का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिससे एक युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती विक्टोरिया पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया. फिलहाल बाइक चालक कैलाश वर्मा और तीसरी युवती लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा…
जगदलपुर : शहर के पैलेस रोड चौक पर एक दिन पहले हुए हादसे में घायल राहगीर जिनेंद्र जैन ने सोमवार की देर शाम दम तोड़ दिया है। उन्हें हादसे के बाद महारानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफर किया गया था। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया है। जिनेंद्र डोकरीघाट पारा के रहने वाले थे और पेशे से हलवाई थे। हादसे के सात घंटे बाद जिनेंद्र ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि चित्रकोट विधायक के फॉलो में चलने वाली गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए…
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने दिसंबर 2023 में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवक की पत्नी ने अपने सहकर्मी दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी मेवाराम साहू ने 14 दिसंबर 2023 को नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बेटे लोमेंद्र साहू की मौत हो गई है। उसकी बहू संगीता साहू ने उसे सूचना दी की वह 13 दिसंबर की रात खाना खाकर सोया था।…
बालोद : बायोमेट्रिक थंब लगाकर महिला समूह से 12 लाख की ठगी करने वाले फाइनेंस मैनजेर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चन्द्रमणी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड शाखा गुंदरदेही में कार्यरत मे कार्यरत् संगम मैनेजर/फील्ड मैनेजर रोशन क्षीरसागर एवं महेश कुमार धुर्वे के द्वारा दिनांक 29.10.2022 से 09.08.2023 के मध्य कंपनी के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम को अपने खाता में ट्रंजेक्शन निकाल लिया है तथा हितग्राहियो के द्वारा लोन रकम का जमा करने दिया…
