Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नर्सरी में एक युवक की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, आज सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर से लगे वन विभाग की नर्सरी में पेड़ पर एक युवक का लटका हुआ शव देखा. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट…
जगदलपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान स्टेट और डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर के नाकों पर SST की टीमें गाड़ियों की लगातार चेकिंग कर रही हैं। सोमवार को दंतेवाड़ा के पातररास चेक पोस्ट पर SST की टीम ने एक वाहन से करीब 6 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इस चेक पोस्ट पर दंतेवाड़ा की तरफ से एक वाहन पहुंचा। टीम ने कार को रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रंजीत नाग बताया, जो जगदलपुर के केशलूर का रहने वाला है। पुलिस ने जब कार की…
रायपुर : लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए बीएसपी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी, महासमुंद से बसंत सिन्हा, कांकेर से तिलकराम मरकाम को टिकट मिली है। इससे पहले पार्टी बस्तर और जांजगीर चांपा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
बीजापुर : लोकसभा चुनाव के बीच लगतार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच आज फिर बीजापुर के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ इंसास, LMG जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया है. हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी. इस दौरान गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और…
स्व. बिसाहूदास महंत न सिर्फ बांगो बांध बल्कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नदृष्टा थे। वे सही मायने में गांधीवादी, मानवता के पुजारी थे। उन्होंने राजनीति में गुरू, बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। आज उनके पद्चिन्हों पर चलकर हम सभी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं।उक्ताशय के उद्गार अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जन नेता स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती शताब्दी समारोह के अवसर पर राजीव गांधी आडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किए। पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि महंत परिवार जांजगीर,…
छत्तीसगढ़ कोरबा के मेडिकल कॉलेज में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. पता चला है कि कुसमुंडा इमली छापर निवासी एक परिवार की बुजुर्ग महिला को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक महिला की एक रिश्तेदार ने बताया कि चिकित्सकों और स्टाफ की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है।
कोरबा : बालको क्षेत्र में स्कूटी में साप घुसने का मामला सामने आया हैं घटना रविवार के शाम को चेकपोस्ट बस्ती के मेन रोड में खड़े एक व्यक्ती के स्कूटी में बड़ी तेजी से देखते ही देखते एक साप घूस गया, लोग समझ पाते उससे पहले ही साप स्कूटी के अन्दर घुस गया जिसके बाद स्कूटी मालिक ने दूरी बना लिया, स्कूटी में साप घुसने की भनक आस पास खड़े लोगों को हुई तो देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया, कुछ लोगों ने स्कूटी को हिला कर साप को निकालने का प्रयास किया पर साप कही दुबग के…
कोरबा : कलियुग के देवता हनुमान की शरण महा सुखदायक है। इनकी भक्ति से श्री राम, भोलेनाथ की भक्ति स्वमेव हो जाती है क्योंकि भगवान राम को हनुमान प्रिय हैं और शंकर तो स्वयं केशरीनंदन ( हनुमान )हैं। वीर बजरंगी की हर सप्ताह मंगलवार को चालीसा पाठ आयोजित करने का बीड़ा पुराना बस स्टैंड के हनुमान मंदिर में उठाया गया। इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं श्रीराम दरबार का नवनिर्माण,प्राण प्रतिष्ठा उपरांत मनोकामना सिद्ध श्री राम हनुमान मंदिर में प्रति सप्ताह शाम 7 बजे नगरजनों, महिलाओं, बच्चों के द्वारा उपस्थित होकर श्री राम की भक्ति करते हुए हनुमान चालीसा पाठ का…
रायपुर/यूपी : ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर और गले पर चोट के निशान हैं। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत जेपी अमन से ग्राम कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर एक व्यक्ति का शव मिला। उसके गले व सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नंदराम (60) निवासी ग्राम चिरापरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई…
बिलासपुर : शहर के कतियापारा क्षेत्र में शिखा वाटिका के पास एक रिहायशी मकान में आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया. रेस्क्यू कार्य करते हुए मकान में रहने वाली महिला नम्रता कश्यप और उनके 5 वर्षीय बेटा अर्थ कश्यप को बाहर निकाला गया. जिसके बाद अनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई. बता दें कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई…
