Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : युवक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा रोड टिकरी खेरवा स्थित मैदान में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान सूर्य नारायण उर्फ मिर्ची कोल पिता कोमला कोल के रूप में की थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर संदेहियों को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा उम्र 30, बीरन प्रसाद कोल उम्र 24, उमेश उर्फ छोटू कोल उम्र 20, मदन चौधरी…
दुर्ग : भिलाई के नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में वहां का स्टाफ शराब पार्टी करता है, इस बात को खुद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच में पाया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने भी नोटिस के जवाब में माना है कि उनके हॉस्पिटल में शराब की बोतलें मिली हैं। ये वाकया होली के समय का है। किसी ने सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया था, जिसमें लिखा था कि सीएम हॉस्पिटल में रात के समय वहां का स्टाफ मरीजों का इलाज करने की जगह शराब पार्टी करता है। इस पत्र पर जिले के नर्सिंग होम एक्ट के…
सूरजपुर : सूरजपुर से एक बार फिर जिला अस्पताल और नगर पालिका का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां अस्पताल प्रबंधन ने एक लावारिस लाश को दफनाने के लिए कचरा गाड़ी का उपयोग किया। इस वारदात के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद इस मामले की जांच में जिला अस्पताल और नगर पालिका प्रबंधन ने चुप्पी साध ली और कुछ भी कहने से बचते नजर आए। दरअसल, सूरजपुर जिले के जिला अस्पताल में 2 दिन पहले एक लावारिस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद शव वाहन खड़े होने के बाद भी शव को कचरा…
बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कल 2 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये। कोबरा बटालियन के जवानों ने इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और इस तरह नक्सलियों से अपना तीन साल पुराना हिसाब भी पूरा कर लिया। बता दें कि कोबरा बटालियन के साथ डीआरजी और सीईआरपीएफ की टीम 1 अप्रैल रात रवाना हुई थी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी संगठन में बदलाव अब लोकसभा चुनाव के बाद होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद से ही ये चर्चा थी कि बड़े स्तर पर पार्टी नई टीम के गठन की तैयारियां कर रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते संगठन में फेरबदल को लेकर मंथन नहीं हो पाया। दीपक बैज विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, ऐसे में अब तक ज्यादातर नियुक्तियां मोहन मरकाम के दौर की ही हैं। दरअसल नई नियुक्तियों के लिए पीसीसी लेवल पर प्रस्ताव तैयार किया जाता…
भिलाई : ग्वालियर की रिटायर्ड टीचर को ब्लैकमेल कर 51 लाख रुपए ऐंठने वाला पकड़ा गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को भिलाई (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया। आरोपी MCA (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) इन IT (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) है। दुबई में बिटकॉइन ट्रेडिंग कंपनी चला रहा था। संभावना यह भी है कि वह ठगी की काली कमाई को बिटकॉइन में लगाकर सफेद करता था। आरोपी कुणाल जायसवाल ने पिछले महीने टीचर को कॉल कर कहा था कि आपके नाम की सिम से बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। उसने ED और CBI रेड का डर दिखाया। घबराई टीचर ने…
दुर्ग : आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज में चलाए जा रहे अभियान – ऑपरेशन ईगल के तहत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आधुनिक तकनीकियों का उपयोग एवम लगातार सुपरवीजन से आरोपियों की धरपकड़ की गई, उन्होंने विभिन्न प्रकार के वारंटों का वर्गीकरण करके साइंटिफिक तरीके से उनका विश्लेषण किया साथ ही जिलों को टारगेट बेस्ड एप्रोच के जरिए मॉडर्न तकनीक अपनाते हुए वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया। जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख रेख मे जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियो को अपने अपने…
कोरबा : कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र केंदई के रेंजर पर महिलाओं ने गाली-गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में मोरगा पुलिस चौकी में शिकायत लेने के साथ ही जांच की बात कटघोरा एएसपी नेहा वर्मा ने कही है। जानकारी के अनुसार मोरगा चौकी में की गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कापा नवापारा में रवि पिता सुरित राम बैगा व सीता कुमारी पिता समयलाल के द्वारा अपने घर के पास महुआ चुनने के लिए आग लगाया गया था। आग लगाने के बाद वे निगरानी भी…
कोरबा : कोरबा सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली, जवाली, रंजना, बरतराई व बिछियापारा का सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पर आम जनता आज भी भरोसा करती है और यह भरोसे की सरकार देती आई है। जनता को लोक-लुभावने वादों और घोषणाओं में उलझा कर उनके विकास की बजाय चन्द लोगों का विकास करने की सोच रखने वाली भाजपा ने उद्योगपतियों के विकास को नया आयाम दिया है। केन्द्र में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ में 15 साल…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र से जुड़े दो वर्ष पुराने आबकारी प्रकरणों का निराकरण किया है। इसमें आबकारी के एक प्रकरण पर वाहन को और दूसरे प्रकरण में शराब को राजसात किया है। पुलिस थाना सरिया द्वारा 26 मार्च 2022 को ग्राम बरपाली में मोटर सायकल बजाज सीटी 100 पंजीयन क्रमांक सीजी 13 एई 6700 से एक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में रखा 40 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी बशिष्टो थुरियाआत्मज रंजीत थुरिया निवासी शांति नगर कनकबीरा तहसील सारंगढ़ को अवैध परिवहन करते हुए…
