Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
ग्रामीण विकास की दिशा में LIC HFL LIFE और उद्योगिनी संस्था के सहयोग से करतला ब्लाक के 24 गाँव में परियोजना क्षेत्र के महिला उद्यमियों को बकरी उपलब्ध कराया गया | परियोजना का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के गरीब आदिवासियों एवं पिछड़े किसान परिवारो को आय के वैकल्पिक स्रोत से जोड़कर उनके आर्थिक स्तर को बढ़ाना है सम्बंधित किसानो को महिला उद्यम समूह से हदे हुए बकरी पालक किसानो को वेटेनरी डिपार्टमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया | प्रशिक्षण के दौरान सहभागियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से बताया गया -बकरी पालन के लिए प्रेरित करते हुए बकरी…
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बयान को तोड़-मरोडक़र प्रचारित-प्रसारित करने वालों को स्पष्ट किया है कि उन्हें छत्तीसगढ़ की रीति-नीति व संस्कृति का शायद ज्ञान नहीं है, इसलिए उनके सहज व विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।डॉ. महंत ने कहा कि मैं विशुद्ध रूप से छत्तीसगढिय़ां संस्कृति में रचा-बसा हूूं। छत्तीसगढ़ की भाषाशैली का उपयोग करते समय बीच-बीच में निर्धारित प्रयोग लक्षणा-व्यंजना में आने वाले शब्दों के साथ बात करता हूं। छत्तीसगढिय़ों में एक प्रचलित वाक्य जैसे-लउठी धर के दउड़ा न…, मार न टूरा ला… जैसे कई वाक्य सहज रूप…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के दिशानिर्देश में थाना कोतवाली से सउनि सुनीता अजगले हमराह प्रधान आरक्षक जगदीश खुटे आरक्षक 107 एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकुर आरक्षक विमल जांगड़े के द्वारा ग्राम कोतरी में सुरज जांगडे पिता बसंत लाल जांगडे के घर में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में निर्माण कर बिक्री करने की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ सुरज जांगडे पिता बसंत लाल जांगडे के घर के पीछे हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 105 लीटर कीमती करीब 21,000 रूपये साथ शराब परिवहन करने के लिए उपयोग करने वाले…
राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल को उनके अपने ही हारने में लगे हैं. दीवार लेखन में गड़बड़ी से ये निष्कर्ष निकाला जा सकता हैं. कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित स्थान नहीं देती इसी का परिणाम है. पेंटर ने इतनी बड़ी गलती कर दी लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने यह भी ज़रूरत नहीं समझी कि इसे सुधारा जाए. ऐसी कई सारी गलतियाँ कांग्रेस पार्टी चलते चुनाव में करती है जिसका भुगतान चुनाव के परिणाम के हार के रूप में होता है उसके बाद कांग्रेस पार्टी EVM में दोष मड़ती रहती है. कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी…
कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना चौक के पास आज तड़के कुसमुंडा खदान प्रवेश करने की जल्दबाजी में खाली ट्रेलर जिसका नंबर सीजी 12 Ac15 4037 है खाली ट्रेलर थाना चौक पर कर पानी निकासी के लिए बनाए गए बड़े से नाले में गिरी वही टेलर का पिछला हिस्सा चालू बिजली के पड़े से पोल में जा टकराया नहीं तो दीवार तोड़ते हुए सीधे थाने में चली जाती कुसमुंडा प्रबंधन मैं रोड विभाग द्वारा गाड़ियों को व्यतीत करने के लिए कंक्रीट के भारी सेल्फ लगाने की व्यवस्था की गई है जिससे थाना चौक पर जाम की स्थिति निर्मित ना हो…
कोरबा : वनांचल के करतला थाना क्षेत्र के बड़मार मार्ग होते हुए क्रूरतापूर्वक मवेशियों को ले जा रहे आधा दर्जन मवेशी तस्करों को करतला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।जिले के वनांचल ग्राम बड़मार मार्ग होते हुए मवेशियों को अंतर प्रांत झारखंड की ओर ले जा रहे मवेशी तस्करों की सूचना पर मुखबिर से बताए ठोस तथ्य मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन तथा एएसपी कोरबा यूबीएस चौहान, एसडीओपी बी.मिंज के पर्यवेक्षण में करतला टीआई आशीष सिंह एवं एएसआई मोतीदास डडसेना के हमराह स्टाफ द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए…
कोरबा : जिले के करतला थाना क्षेत्र के नवाडीह में धारदार तलवार लहराते हुए दहशतगर्दी मचाने वाले युवक को घेराबंदी कर करतला पुलिस ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवाडीह थाना करतला निवास युवक बुधराम जाहिरे तलावार लहराकर आने-जाने वालों को आतंकित करते हुए दहशत फैला रहा था। इसकी जानकारी लोगों ने करतला टीआई आशीष सिंह एवं एएसआई मोतीलाल डेडसेना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धरदेबचा। उसके विरूद्ध आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
गरियाबंद : मध्यप्रदेश और राजस्थान के गांजा तस्करों के पकड़े जाने के 15 घंटे के भीतर पेडलर को ढाई लाख के गांजा के साथ देवभोग पुलिस ने पकड़ ली है. दो युवक पानी से भीगोकर प्लास्टिक बोरी में गांजा लादकर आधी रात बाइक से सीमा पार कर रहे थे. बता दें कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ एमपी और राजस्थान के दो तस्करों को ट्रॉली बैग में गांजा के साथ बस में सफर करते हुए पकड़ा था. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ओडिशा सीमा में खुटगांव चेक पोस्ट के पास देवभोग पुलिस ने ढाई लाख रुपये…
कोरबा : बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के ग्राम गिधमुडी में हो रहे बाल विवाह की सूचना मंगलवार शाम 4 बजे डायल 112 की टीम पहुंची. जहां 15 वर्षीय नाबालिक लड़की का विवाह गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक के साथ हो रहा था. जिसे तत्काल रुकवाया गया. साथ ही पूरे मामले की जानकारी डायल 112 की टीम ने चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग को दी. टीम ने ग्राम के सरपंच,जनपद और वरिष्ठ गणमान्य जनों के सहयोग से विवाह में शामिल दोनों पक्षों के परिजनों को समझाइश देते कहा गया कि लड़का-लड़की दोनों की उम्र कानूनन…
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव में प्राप्त जानकारी अनुसार सचिव पद पर सीधा दो प्रत्याशियों के मध्य टक्कर देखने को मिल रहा है अधिवक्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं रघुनन्दन सिंह ठाकुर जिनका सीधा टक्कर एक अन्य प्रत्याशी सुनील यादव के साथ होने की संभावना है शेष प्रत्याशी सचिव पद के दौर से प्रचार प्रसार अनुसार काफी पीछे नजर आ रहे है, फिलहाल रघुनन्दन सिंह ठाकुर की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है जिन्हे लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है।सचिव पद पर इस बार बदलाव की लहर साफ नजर आ रही है।
