Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
नारायणपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है. मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और…
कोरबा : ग्राम नेवसा के दो घरों के बाड़ी में रखे लोहे के छड़, सब्बल समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच आरोपित को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्राम नेवसा सड़कपारा में निवासरत रामकुमार यादव 36 वर्ष के घर के पीछे बाड़ी में रखे लोहे का छड़ 10 एमएम वाला दो बंडल एवं आठ एमएम एक बंडल कीमत 9491 रूपये एवं एक लोहे का सब्बल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इसी तरह ग्राम नेवसा रोड़पारा के ही निवासी प्रताप सिंह…
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डंडे से सर फोड़ने की बात करने व जनता को उकसाने के विरोध में कोसाबाडी मंडल भाजपा के द्वारा सुभाष चौक पर चरण दास महंत के पुतले पर जूते एवं चप्पलों की माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा के साथ जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ,राकेश पांडे ,गोपाल मोदी,मंजू सिंह ,ज्योति वर्मा, वैशाली रत्न पारखी, सुमन सोनी ,राम मिरी, चंदन सिंह, राजेश सोनी पंकज देवांगन धर्मपाल सोलंकी ,चंदन मजूमदार, सहरता राम डडसेना, संजय सिंह…
कोरबा संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उपस्थित समस्तजनों ने कांग्रेस की जीत दर्ज कराने की शपथ ली। रामपुर विधानसभा के ब्लॉक कमेटी बरपाली अंतर्गत ग्राम मड़वारानी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि हम अपने लोगों को संगठित करने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। चुनाव में उन्हें सचेत कर रहे हैं कि बड़े-बड़े धोखेबाज घूम रहे हैं जिनसे सचेत…
अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करूमहु के बुटराभांवर पारा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना अकलतरा थाना में दर्ज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लगभग पचास वर्षीय रामपाल खांडेकर कल शाम तक अच्छा खासा था और सबसे हंस बोल रहा था । पत्नी से बात रात तीन बजे तक वह बात करता रहा उसके बाद दोनों सोने चले गए। सुबह जब सब सोकर उठे तो देखा कि घर की बाड़ी में ही रामपाल खांडेकर ने फांसी लगाकर जान दे दी है । रामपाल को फांसी लगा देखकर पत्नी…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।थाना उरगा, पाली और चौकी चैतमा के द्वारा मध्य प्रदेश के फ़रार 03 स्थाई वारंटी को गिरफ़्तार कर थाना चचाई, जैतपुर एवं जैतहरी की पुलिस को सुपुर्द किया गया। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा फ़रार वारंटी के ख़िलाफ़ अभियान…
लोरमी : मुंगेली में पत्नी के साथ अवैध सम्बंध के शक और पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पति ने गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पहले मृतक मालिक राम श्रीवास को लाठी डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल मालिक राम श्रीवास की ईलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पूरा मामला मुंगेली के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम संगवाकापा का है। जहां पर बीते 1 अप्रैल को 45 वर्षीय आरोपी सुखचंद यादव द्वारा पुरानी रंजिश और अपनी पत्नी के साथ अवैध सम्बंध के शक को लेकर शासकीय गौठान संगवाकापा पीपल…
राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव के रण में कई रंग दिखाई दे रहे हैं. लोग अपने-अपने अंदाज में इस लोकसभा के रण को जीतने के लिए जुगत लगाए हुए हैं. कई राष्ट्रीय पार्टी की उम्मीदवार दलबल के साथ नामांकन भर रहे हैं, तो कई निर्दलीय प्रत्याशी अलग अंदाज में नामांकन भरने पहुंचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. आज राजनांदगांव लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने समोसा बेचने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली अनोखे अंदाज में पहुंचे. वे अपने गले में नींबू-मिर्ची की माला पहने हुए थे. राजनंदगांव लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. पूर्व…
जशपुर : पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कांसाबेल एवं सन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कुल 07 प्रकरणों में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कांसाबेल में अवैध रूप से घर-आंगन में रखा नशीली ताड़ी 450 लीटर, दूसरे प्रकरण में अंग्रेजी शराब 23 लीटर, मोटर सायकल जब्त किया। थाना सन्ना ने आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं आरोपियों के खिलाफ़ थाना में आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त की गई है।…
रायपुर : शराब घोटाले में एसीबी/EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह पहले से ही जेल में बंद थे। जमानत के बाद जैसे ही वो जेल से बाहर आये, उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात अरविंद सिंह जेल से रिहा हुए थे। आपको बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी…
