Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा : आज शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे निहारिका मार्ग में एक बिफरे सांड ने बीच सड़क पर आतंक मचाया। उसने रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध को उठाकर पटक दिया। वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है,उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है लेकिन इस तरह की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। एक समय था जब कुछ महीना पहले सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों खासकर सांडों को निगम अमला उठाकर ले जाता था लेकिन आयुक्त बदलने के बाद यह सब रुक गया है। सड़क के किनारे भले ही मवेशी मुक्त सड़क का…

Read More

कटघोरा : कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवरों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोले चौक के पास शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर…

Read More

कोरबा : शहर में नौ अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के मौके पर दो अलग- अलग रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। पहली शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकालकर टीपी नगर तथा दूसरी शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर के बीच निकाला जाना है। इन दोनों शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे शहर विशेषकर शोभायात्रा के मार्गो पर सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से रैली…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बने हुए हैं जितने साल नहीं हुए, उतने कारनामों ने राज्य में अपनी पहचान दिला दी। यह भी सच है की घटनाएं ऐसी घटती है और जिले का नाम सुर्खियों में आने लगा। अभी ताजा मामला शिवा साहू के नाम पर चल रहा है। शिवा साहू ने लोगों का पैसा लिया लेकिन कोई एक भी गरीब दीनदुखी, किसान उसके खिलाफ में थाना में कोई शिकायत नहीं किया और ना ही किसी तहसील कलेक्ट्रेट या कोर्ट में। सरसीवा क्षेत्र के लोगों के जुबान में जो है वह यह है कि शिवा साहू ने जिसके…

Read More

कोरबा सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के बैकुंठपुर भांडी चौक, कंचनपुर, कसरा, बुड़ार, तेन्दुआ, डुमरिया आदि गांवों और क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। मोदी जी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं से कहते हैं कि पकौड़ा तलें। हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है। किसानों के लाभ की गारंटी नहीं है। मजदूरों को कभी भी काम से निकाल देते हैं, उन्हें काम की गारंटी नहीं है। देश का संविधान खतरे में है। महिलाओं को छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद तो 3 महिने तक पैसा…

Read More

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव का न्याय पत्र 2024 कोरबा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विमोचित किया। कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में डॉ. महंत ने न्याय पत्र में शामिल 5 न्याय और 25 गारंटियों की जानकारी दी। घोषणा पत्र में युवाओं को 30 लाख नौकरियां, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, जातिगत जनगणना, इसके आधार पर आरक्षण, आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा को उल्लेखित किया।डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ 05 अप्रैल 2024किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) किसानो को अपनी फसलोत्पादन के लिए समय पर तथा पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराने तथा उधारदाताओं जैसे साहूकारों द्वारा वसूल की जाने वाली उच्च-ब्याज दरों से बचाना है। इसकेे अतिरिक्त इससे किसान अपने आकस्मिक खर्चाे एवं अन्य कृषि आनुषंगिक क्रियाओं हेतु आसानी से राशि की व्यवस्था कर सकता है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 1 लाख 06 हजार 329 कृषक है, जिनमे वर्तमान में 65 हजार 654 कृषक ही केसीसी से लाभान्वित हो रहे है, जिन्हे अब तक 36155.98 लाख रुपये केसीसी ऋण प्रदाय किया गया है। जिले के…

Read More

मोहला-मानपुर : जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक आदिवासी की हत्या कर दी है. साथ ही माओवादियों ने मृतक के शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है. मामला मानपुर ब्लॉक अंतर्गत सीता गांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा पर तीन सशस्त्र माओवादी ग्राम पिटेमेटा में आ धमके. यहां अपने घर में सो रहे आदिवासी प्रेम सिंह घावडे को ये माओवादी अपने साथ ले गए. बूढ़े पिता ने लाख…

Read More

बिलासपुर : न्यायधानी में एक नाबालिग से साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दो हवसी युवकों ने 13 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज किया. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.

Read More

कोरबा : मानिकपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे संप्रेक्षण गृह भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि चौकी क्षेत्रांतर्गत यह घटना प्रकाश में आई थी। किशोरी के परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नजदीक के आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया। मोबाइल नंबर के माध्यम से पुलिस ने जांच-पड़ताल की और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ से दोनों को दबोच लिया। पूछताछ और जरूरी प्रक्रिया के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि आरोपी के कृत्य को देखते हुए संप्रेक्षण…

Read More