Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा जिले के कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट तालाब के पास काली मंदिर दीवाल के पीछे तीन भैंसों की मौत करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है इस घटना के बाद मवेशी मालिक और लोगो मे भारी आक्रोश है। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग ने खंभे से अर्थिंग के लिए तार को एक पेड़ पर बांधकर उसे नीचे झूला दिया जिसमें करंट प्रभावित हो रहा था जिसकी चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत हो गई। सूचना तत्काल बिजली विभाग को देकर करंट प्रवाहित…
बिलासपुर : लड़कियों के आपस में मारपीट का ये वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है, जिसमें लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे और हाथ-मुक्के चलाती दिख रही हैं और बाल पकड़कर जमकर पिटाई कर रही हैं। कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती भी दिख रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यूर की है। हालांकि, इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम लड़कियां अरपा किनारे रिवर व्यू रोड पर घूमने निकलीं थीं। इस दौरान लड़कियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। फिर देखते…
कोरबा : शुक्रवार दोपहर सीएसईबी के कोरबा स्थित डीएसपीएम (कोरबा पूर्व) का 500 मेगावाट बिजली संयंत्र से उत्पादन ठप हो गया। बताया गया है कि पूरा प्लांट ट्रिप कर गया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस वजह से कोरबा समेत प्रदेश के एक बड़े इलाके में लो-वोल्टेज की समस्या उभर आई है। घटना की सूचना मिलने पर उत्पादन कंपनी के एमडी संजीव कटियार प्लांट में पहुंच गए हैं और पूरी व्यवस्था रिस्टोर करने में जुटे हैं। बताया गया है कि प्लांट में कुछ तकनीकी खराबी की वजह से ट्रिप हुआ है। गर्मी की वजह से बिजली की…
अंबिकापुर : शहर के बाबूपार में स्थित एक मकान में आज प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया है. दरअसल, प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि बाबूपारा स्थित इस मकान में एक व्यक्ति की ओर से बड़ी मात्रा में नकली घी तैयार किया जा रहा है. इस पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 4,500 किलो घी बरामद किया है. मौके से वनस्पति डालडा और सोयाबीन का तेल भी मिला है, जिसे मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था. आरोपी मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है, जो यहां…
मरवाही : जिले के अंतिम छोर में स्थित मझगवां गांव में स्थित एक किराना की दुकान में देर रात आग लग गई। इससे दुकान में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं दुकान में रखे सामान के साथ ही व्यापारियों को देने के लिए रखे गए नगदी भी जलकर खाक हो गया है। दुकान में शाट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही हैं। साथ ही आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के गांव की मझगवां की घटना है। देर रात किराना की दुकान में आग लग गई।…
रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग में 6 हजार ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गया है. पूरे बिजली सब डिवीजन आग की चपेट आ गया है. इस भीषण आग में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं. अब तक 50 से ज्यादा ब्लास्ट हो चुके हैं. इस घटना से पूरे गुढ़ियारी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रायपुर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. लाउड स्पीकर के माध्यम से आस-पास के तीन बस्तियों को खाली करा…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : लोक सभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर मतदाता जागरूकता (स्वीप) नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक (पंचायत) श्री हरिशंकर चौहान के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में सियान-दिव्यांग मतदाता जागरूकता चलाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग अधिकारी श्री विनय तिवारी एवं सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में बरमकेला जनपद के ग्राम पंचायत गोबरसिंघा और सुखापाली में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनो के लिए स्वीप-मतदाता…
कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार/साहित्यकार श्री गेंदलाल शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती आशा शुक्ला के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त व कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि यह क्षण शुक्ला परिवार के लिए असीम दुःख का है,ईश्वर उन्हें सहने की शक्ति प्रदान करे। हम सब उनके दुःख में साथ हैं,ईश्वर पुण्य आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ : पुरे छत्तीसगढ़ में माहाठग के नाम से प्रचलित शिवा साहू को पुलिस FIR के 25 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नही कर पाई है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिवा साहू के पिता टिकाराम साहू और उसके राइटहैंड मिथलेश साहू सहित एक और अन्य आरोपी बृंदा साहू को गिरफ्तार कर चुकी है! लेकिन मुख्य आरोपी शिवा साहू सहित दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रहे है, सरसींवा पुलिस ने शिवा साहू के 15 लग्जरी गाड़ियों को भी जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़…
कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के केंदई रेंज में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी आधी रात को दल से अलग होकर ग्राम परला पहुंच गया और एक ग्रामीण के घर को घेर लिया। घर में दंतैल से घिरे ग्रामीण व उसका परिवार पटाव में चढक़र अपनी जान बचाई। वन विभाग की निगरानी टीम को जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और दंतैल को खदेडऩे के साथ पटाव में छिपे ग्रामीण व उसके परिवार को उतारकर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। इस दौरान दंतैल ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण के घर…
