Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कल भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया, जोगी कांग्रेस से डॉ धनसाय साहू, पदमा साहू कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा प्रवेश किया, जिसके कारण कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है |नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित…
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बीच मनाया गया। शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया। साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी को सक्रिय रहने का आवाहन किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात हितानंद अग्रवाल ने अपने निवास स्थान शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों…
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को नये क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 एवं वीआईपी सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में क़रीब 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सबको पीपीटी के माध्यम से विस्तार से विषय के संबंध में बताया गया।अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वारंट तमिली में और नये सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी को…
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एनएच 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जीप में सवार होकर स्कूल से घर जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया. इस भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 बच्चे घायल हैं. घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया है. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
जशपुर : जिले के पत्थलगांव में बांस के पेड़ों में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, पत्थलगांव में स्थित पालिडीह गांव में शुक्रवार देर रात बांस के पेड़ों में भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद आग की चिंगारी से समीप के किसान का पैरावट भी जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आसपास फैल रही आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि यहां से कुछ दूरी पर ही पटाखा फैक्ट्री थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा…
कोरबा : जिले का परला गांव इन दिनों दंतैल हाथी के निशाने पर है। पिछले तीन दिनों के भीतर दंतैल हाथी ने लगातार तीसरी बार गांव में घूसकर उत्पात मचाया है। जिससे यहां के ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग द्वारा दंतैल की निगरानी थर्मलड्रोन कैमरे से की जा रही है। बावजूद उसके दंतैल गांव में पहुंच जा रहा है। बीती रात दंतैल ने एक बार फिर गांव में प्रवेश कर सुनील एक्का पिता चंदू नामक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। दंतैल द्वारा घर को तोड़े जाने का वीडिया थर्मल ड्रोन में कैद हुआ। वन…
रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक 05.04.23 को जिले के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाड़ियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों…
जंगल में पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली बैनर और वर्दी बरामद
नारायणपुर : किसकोड़ो एरिया कमेटी के विरुद्ध नारायणपुर-कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अस्थाई नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की. डीआरजी, बस्तर फॉईटर नारायणपुर और सीएएफ 5वीं वाहिनी कैंप अर्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. दरअसल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्राम मातला बी, मसपुर के जंगल-पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर…
बिलासपुर : कार्य में लापरवाही बरतना तोरवा थाना प्रभारी को भारी पड़ गया. एक मामले में शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर थाना प्रभारी अंजना करकेट्टा को एसपी ने निलंबित कर दिया है. जानकारी क अनुसार, दो दिन पहले नकाबपोश बदमाशों ने तोरवा बस्ती में घुसकर मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया था. इस मामले में शिकायत के बाद भी कोई ठोस जांच नहीं हुई और कार्रवाई नहीं की गई. नकाबपोश गुंडों पर कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई अंजना करकेट्टा पर निलंबन की कार्रवाई की है.
कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा क्षेत्र में घूम-घूम कर अवैध शराब, गांजा, एवं जुआ सट्टा पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बांकीमोंगरा की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी जो खदान नंबर 3-4 बांकीमोंगरा तरफ सुनसान जगह में एक मोटर सायकल खड़ी दिखी जो वहां पर जाकर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आसपास चेक…
