Author: जितेंद्र हथेल

सुकमा : जिले में चार नक्सलियों और उनके दो समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन छह व्यक्तियों को केरलापाल पुलिस थाना क्षेत्र के तुमडीपारा और मिसिगुडा गांवों के बीच शनिवार शाम को उस समय पकड़ा गया, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल का एक संयुक्त दल एक तलाशी अभियान पर था। उन्होंने बताया कि केरलापाल क्षेत्र के सिरेसेटी, गडगडपारा, गोगुंडा, तुमडीपारा और आसपास के गांवों में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर…

Read More

कोरबा : जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है, चाहे मुख्य मार्ग की बात हो या फिर बायपास रोड की लगातार सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते घटनस्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़,7 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत समाज का कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से ना छूटे, इसके लिए घर-घर जाकर मतदान का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन, असक्षम, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने हेतु डाक मत पत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अब इन वर्गों के ऐसे व्यक्ति जो मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में पहुंचकर वोट डालने में अपने को असमर्थ पाते हैं, वे फॉर्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़ 7 अप्रैल 2024/लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आदर्श आचरण संहिता लागू है, इस दौरान कोई व्यक्ति भड़काऊ भाषण देता है या निर्वाचन (इलेक्शन) से जुड़े किसी भी मतदान केन्द्र, मतदान सामग्री, ईव्हीएम, स्ट्रांग रूम आदि के संबंध में किसी व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार भ्रामक या असत्य,गलत खबर किसी भी माध्यम से चाहे वह मीडिया जिसमें वह सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाटसअप ग्रुप, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर प्रसारित करता है तो उस व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 505,125,153A,153 B,295A,298,171 C,171G से केस दर्ज होगा। जिसके अधिकांश…

Read More

कोरबा सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के गणेशपुर, कंहारबहरा, जिल्दापारा, पड़ीता आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से ही डॉ. महंत परिवार को स्नेह व आशीर्वाद देते आई है। जनता के भरोसे पर महंत परिवार सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि आप सबने पिछले चुनाव में मुझे सेवा करने का अवसर दिया और एक बार फिर आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको जोडक़र रखने में विश्वास करती…

Read More

भाटापारा : भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार मुखबीर की सूचना पर जगह-जगह पर नाकेबंदी लगाकर गाड़ियों की चेकिंग दो-तीन दिनों से चल रही थी जिसमें पुलिस के पास अंदेशा था कि कुछ बड़ी तस्करी का मामला सामने आ सकता है जिसको लेकर पुलिस की चौकसी काम आई है और एक बड़े मामले में सफलता मिली। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस को गांजे के मामले में सफलता मिली है। करोड़ों का गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस में गांजे का परिवहन हो रहा था जिसमें करीब 7 क्विंटल गांजा, 24 प्लास्टिक बोरी…

Read More

राजनांदगांव : जिला सहकारी बैंक में कांग्रेस शासन काल में फर्जी तरीके से 51 लोगों को विभिन्न पदो भर्ती का मामला सामने आया है जिसकी जांच के रजिस्टार फर्म एंड सोसायटी आधा दर्जन अधिकारियों की टीम जिला सहकारी बैंक में पहुंची थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ध्यानर्कषण में एक प्रश्न लगाया था जिसमें राजनंदगांव जिला सहकारी बैंक में 51 विभिन्न पदों पर फर्जी तरीके से नियुक्तिया की गई थी जिसके बाद सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जांच के आदेश दिया था। इन लोगों की नियुक्तियां शासन आदेश या नियमानुसार नियुक्ति नहीं की गई। इस पूरे मामले…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस में रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। हालांकि ऐसा सोशल मीडिया पर चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी (37) रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी। शनिवार को वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक हैं, जो अपने काम…

Read More

कोरबा : कुसमुंडा मार्ग पर शनिवार की रात एक कैप्सूल वाहन ने अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बिजली पोल को ठोकर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की वजह से कुष्मांडा क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही और ग्रामीण हलकान रहे। ग्रामीणों के अनुसार पाहंदा में बीती रात 12 बजे के करीब कोरबा की ओर से जा रहा ट्रक वाहन ने सड़क किनारे बिजली पोल को ठोकर मार दी। वाहन की गति इतनी तेज थी कि वाहन की ठोकर से पोल दो टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना के समय वहां पर कोई नहीं था इस वजह से बड़ा…

Read More

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी थानों द्वारा की जा रही है । वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है तथा सभी गतिविधियों पर पुलिस टीमें नजर रखे हुए है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रविवार 6 अप्रैल को फरार वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें संपूर्ण जिले में 18 फरार स्थायी वारंटी और 48…

Read More