Author: जितेंद्र हथेल

बलौदाबाजार : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अर्जुनी के पास मैदान की है. जानकारी के अनुसार, भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटक कर फांसी लगा ली है. मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र 27 वर्ष…

Read More

कवर्धा : रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेशनल हाईवे 30 पर बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हादसा होने के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए. वहीं बीच सड़क में धू-धूकर कर दोनों वाहन जलते रहे. घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दोनों गाड़ियों में आग लगने से घंटो तक सड़क जाम रहा. बताया जा रहा है कि ट्रेलर…

Read More

भिलाई : सुपेला इलाके के प्रियदर्शनी परिसर के चार सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। डेढ़ घंटे के अंतराल में इन दोनों आरोपियों ने प्रियदर्शनी परिसर के अलग-अलग बंद 04 मकानों में सेंधमारी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की और स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दोनों आरोपी पदभ्नाभपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गये ‌।सभी चोरी की वारदात की रिपोर्ट सुपेला थाने में पीड़ित पक्ष ने दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है आरोपियों को पकड़ने…

Read More

दुर्ग : भिलाई के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत जुनवानी चौक के पास एक पुरानी कार में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। कार गेराज संचालक आफताब अली अंसारी ने बताया कि वो कार मैकेनिक का काम करते हैं। उनके पास एक दो गाड़ियां ऐसी हैं जो बनने के लिए आई, लेकिन उनका मालिक कार नहीं ले गया। इससे उन्होंने एक कार को गैरेज के पीछे पड़ी खाली जगह पर खड़ा कर दिया था। उसी जगह पर मार्केट के लोग कचरा भी फेंकते हैं। किसी…

Read More

कोरबा : जिले के कटघोरा के वन मंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। अब ड्रोन कैमरे में एक हाथी का घर तोड़ते हुए वीडियो कैद हो गया है। हाथी घर तोड़कर ग्रामीण के घर में घुसा। इसके बाद उसमें रखे अनाज को चट कर गया। मामला कटघोरा वन मंडल के परला गांव का है। हाथी घर से लगी बाड़ी में भी गया और यहां लगे केले के पेड़ को तोड़ डाला। घरवालों ने किसी तरह से भागकर हाथी से अपनी जान बचाई। परिवार ने हाथी के आने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग…

Read More

कोरबा : सुनालिया चौक में हिंदू नव वर्ष की तैयारी में लगाए गए भव्य पंडाल तेज हवा के कारण गिर गया। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे अचानक मौसम खराब होने पर हुई। पंडाल गिरने के कारण अफरातफरी मच गई और वहां से गुजरने वाले राहगीर बाल- बाल बच गये। रविवार की सुबह अचानक तेज हवा चलने लगी और टेंट गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। वही मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस मार्ग परिवर्तित कर लोगों की मदद से रोड की जाम खुलवाने का कार्य किया जा रहा हैl प्रदेश में एक-दो स्थानों…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के बयानों पर उन्हें ही निशाने में साधा है। शराब बंदी के मसले पर डॉ. महंत ने कहा कि हमारी सरकार इसकी ओर अग्रसर थी लेकिन भाजपा ने तो सत्ता में आने के साथ ही शराब की कीमत बढ़ा कर कमाई करने की ठान ली है। हमने तो कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज 2 घंटे के भीतर माफ कर दिया था। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के लिए कर्म की बात करने वाले भाजपा नेता यह तो देख लें कि…

Read More

कोरबा सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत गोविंदपुर, ठाकुरपारा, सिंघट, दुबछोला, बडक़ापारा, कटकोना, शिवपुर, पीपरबहरा, बेलबहरा आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। चिरमिरी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचीं ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा वाले बस हर साल बेवकूफ बना रहे हैं। वो मोदी की गारंटी क्या दे रहे हैं, हम तो कांग्रेस की गारंटी ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों और विचारधारा…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक स्थित शुक्रवारी बाजार पास एक मकान के छत में कुछ व्यक्ति सेटअप लगाकर लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सारंगढ़ श्री वासु जैन के नेतृत्व में राजस्व मामलों में त्वरित निराकरण के लिए ‘‘बी-1 वाचन’’ थीम पर 5 अप्रैल 2024 को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले के 83 गांवों में बी-1 वाचन का ग्रामीणों के मध्य पटवारी एवं राजस्व अमलों के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। इसमें भूमि स्वामी के मृत्यु उपरांत उनके राजस्व रिकार्ड में नाम हटाने के लिए (फौती) 350 से अधिक प्रकरण प्राप्त किए। इसी प्रकार राजस्व कार्य संबंधी के…

Read More