Author: जितेंद्र हथेल

गरियाबंद : मध्यप्रदेश और राजस्थान के गांजा तस्करों के पकड़े जाने के 15 घंटे के भीतर पेडलर को ढाई लाख के गांजा के साथ देवभोग पुलिस ने पकड़ ली है. दो युवक पानी से भीगोकर प्लास्टिक बोरी में गांजा लादकर आधी रात बाइक से सीमा पार कर रहे थे.  बता दें कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ एमपी और राजस्थान के दो तस्करों को ट्रॉली बैग में गांजा के साथ बस में सफर करते हुए पकड़ा था. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ओडिशा सीमा में खुटगांव चेक पोस्ट के पास देवभोग पुलिस ने ढाई लाख रुपये…

Read More

कोरबा : बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के ग्राम गिधमुडी में हो रहे बाल विवाह की सूचना मंगलवार शाम 4 बजे डायल 112 की टीम पहुंची. जहां 15 वर्षीय नाबालिक लड़की का विवाह गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक के साथ हो रहा था. जिसे तत्काल रुकवाया गया. साथ ही पूरे मामले की जानकारी डायल 112 की टीम ने चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग को दी. टीम ने ग्राम के सरपंच,जनपद और वरिष्ठ गणमान्य जनों के सहयोग से विवाह में शामिल दोनों पक्षों के परिजनों को समझाइश देते कहा गया कि लड़का-लड़की दोनों की उम्र कानूनन…

Read More

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव में प्राप्त जानकारी अनुसार सचिव पद पर सीधा दो प्रत्याशियों के मध्य टक्कर देखने को मिल रहा है अधिवक्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं रघुनन्दन सिंह ठाकुर जिनका सीधा टक्कर एक अन्य प्रत्याशी सुनील यादव के साथ होने की संभावना है शेष प्रत्याशी सचिव पद के दौर से प्रचार प्रसार अनुसार काफी पीछे नजर आ रहे है, फिलहाल रघुनन्दन सिंह ठाकुर की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है जिन्हे लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है।सचिव पद पर इस बार बदलाव की लहर साफ नजर आ रही है।

Read More

कोरबा : युवक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को ​पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा रोड टिकरी खेरवा स्थित मैदान में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान सूर्य नारायण उर्फ मिर्ची कोल पिता कोमला कोल के रूप में की थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर संदेहियों को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा उम्र 30, बीरन प्रसाद कोल उम्र 24, उमेश उर्फ छोटू कोल उम्र 20, मदन चौधरी…

Read More

दुर्ग : भिलाई के नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में वहां का स्टाफ शराब पार्टी करता है, इस बात को खुद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच में पाया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने भी नोटिस के जवाब में माना है कि उनके हॉस्पिटल में शराब की बोतलें मिली हैं। ये वाकया होली के समय का है। किसी ने सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया था, जिसमें लिखा था कि सीएम हॉस्पिटल में रात के समय वहां का स्टाफ मरीजों का इलाज करने की जगह शराब पार्टी करता है। इस पत्र पर जिले के नर्सिंग होम एक्ट के…

Read More

सूरजपुर : सूरजपुर से एक बार फिर जिला अस्पताल और नगर पालिका का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां अस्पताल प्रबंधन ने एक लावारिस लाश को दफनाने के लिए कचरा गाड़ी का उपयोग किया। इस वारदात के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद इस मामले की जांच में जिला अस्पताल और नगर पालिका प्रबंधन ने चुप्पी साध ली और कुछ भी कहने से बचते नजर आए। दरअसल, सूरजपुर जिले के जिला अस्पताल में 2 दिन पहले एक लावारिस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद शव वाहन खड़े होने के बाद भी शव को कचरा…

Read More

बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कल 2 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये। कोबरा बटालियन के जवानों ने इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और इस तरह नक्सलियों से अपना तीन साल पुराना हिसाब भी पूरा कर लिया। बता दें कि कोबरा बटालियन के साथ डीआरजी और सीईआरपीएफ की टीम 1 अप्रैल रात रवाना हुई थी।

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी संगठन में बदलाव अब लोकसभा चुनाव के बाद होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद से ही ये चर्चा थी कि बड़े स्तर पर पार्टी नई टीम के गठन की तैयारियां कर रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते संगठन में फेरबदल को लेकर मंथन नहीं हो पाया। दीपक बैज विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, ऐसे में अब तक ज्यादातर नियुक्तियां मोहन मरकाम के दौर की ही हैं। दरअसल नई नियुक्तियों के लिए पीसीसी लेवल पर प्रस्ताव तैयार किया जाता…

Read More

भिलाई : ग्वालियर की रिटायर्ड टीचर को ब्लैकमेल कर 51 लाख रुपए ऐंठने वाला पकड़ा गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को भिलाई (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया। आरोपी MCA (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) इन IT (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) है। दुबई में बिटकॉइन ट्रेडिंग कंपनी चला रहा था। संभावना यह भी है कि वह ठगी की काली कमाई को बिटकॉइन में लगाकर सफेद करता था। आरोपी कुणाल जायसवाल ने पिछले महीने टीचर को कॉल कर कहा था कि आपके नाम की सिम से बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। उसने ED और CBI रेड का डर दिखाया। घबराई टीचर ने…

Read More

दुर्ग : आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज में चलाए जा रहे अभियान – ऑपरेशन ईगल के तहत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आधुनिक तकनीकियों का उपयोग एवम लगातार सुपरवीजन से आरोपियों की धरपकड़ की गई, उन्होंने विभिन्न प्रकार के वारंटों का वर्गीकरण करके साइंटिफिक तरीके से उनका विश्लेषण किया साथ ही जिलों को टारगेट बेस्ड एप्रोच के जरिए मॉडर्न तकनीक अपनाते हुए वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया। जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख रेख मे जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियो को अपने अपने…

Read More