Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और बस दोनों की आमने-सामने…
रायपुर : बीजापुर-सुकमा सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। वही दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवानों की टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र…
रायगढ़ : आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले और परिवहन करने वालों पर पुलिस निगाह रखकर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया जिसमें 07 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 158 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब कीमती 73,520 रूपये का जप्त किया गया है जिसमें शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 कार, 01 स्कुटी भी जप्त है। थाना अपराध क्रमांक जप्त माल आरोपी – 1 थाना घरघोडा CrNo 141/24 – (1)…
बालोद : गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला के रेत में युवक की लाश दफ्न मिली है. इलाके में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लाश को रेत से बाहर निकाला. मामले की तफ्तीश से जांच की जा रही है. बता दें कि कुछ ग्रामीण काम से खेत गए हुए थे. उस दौरान बदबू आ रही थी. जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो रेत में लाश दफ्न थी. सूचना पर एसपी सरजू राम भगत एडिशनल एसपी, गुंडरदेही थाना पुलिस, डॉग स्क्वाड औऱ राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में शव बाहर…
गरियाबंद : नेशनल हाईवे 130 सी में बारूका पुल के पास खड़ी धान से भरी ट्रक से टकराकर ड्यूटी पर आ रहे कांस्टेबल की मौत हो गई. बता दें कि ट्रक लापरवाही पूर्वक खड़ी की गई थी. हाइवे में बंद पड़ी ट्रक को लेकर चालक ने कोई भी इंडीगेशन का इस्तेमाल नहीं किया था. ना ही कोई जवाबदार इस ओर ध्यान दिया. इसी का नतीजा है कि शाम ढलते ही अंधेरा होने के बाद ये लापरवाही पुलिस वाले के लिए काल बन गई. सिटी कोतवाली गरियाबंद में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ सुनील कुमार यादव देर शाम अपने निवास नागझर से…
रायपुर : चुनावी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन दिन में 53खाख रूपए नगद जब्त किया है। कल रात मंदिर हसौद टोल नाका पास थाना पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगद रकम मिली।कार सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कियाा गया। पुलिस ने पूरी नगदी छः लाख तीन हजार रूपए जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिए निर्वाचन आयोग की कमेटी में भेजा। इससे पहले भी गुरूवार को इसी टोल नाके पर पुलिस ने…
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में शनिवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की टीम सर्चिंग पर निकले हुए थे। शनिवार की सुबह जैसे ही जवानों की टीम अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में पहुंची कि नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आरक्षक राजेश मरकाम के पैर में चोट आई तो वहीं विकास कर्मा के आंख में…
रायगढ़ : जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो ग्रामीण बंगरसुता निवासी नंदलाल पुरोहित (45) और गजेन्द्र राठिया (55) किसी काम के सिलसिले में मुनुन्द गांव जा रहे थे। बाइक सवार दोनों ग्रामीण जब मुनुन्द और कुडेकेला गांव के बीच पहुंचे, तो उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।…
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा खदान में 240 टन क्षमता के दो डंपर में टक्कर हो गई। घटना में दोनों डंपर के आपरेटर बाल- बाल बच गए। जानकारी मिलने पर शिफ्ट इंचार्ज अन्य अधिकारी स्थल पर पहुंचे और दोनों आपरेटर को पहले उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को द्वितीय पाली में रात में यह घटना कुसमुंडा खदान के कोयला फेस में हुई। कोयला परिवहन में लगा एक डंपर आगे जा रहे दूसरे डंपर से टकरा गया। घटना के विभागीय स्तर पर…
कोरबा : कटघोरा वन मंडल में 37 हाथी इन दिनों अलग-अलग दल बनाकर घुम रहे हैं। शनिवार की रात 17 हाथियों का दल केंदई वन परिक्षेत्र के कांपानवापारा के पास नेशनल हाईव के निकट पहुंच गए। आवागमन आधे घंटे के लिए के लिए थम गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हाथियों जंगल की ओर खदेड़ा। तब कहीं जाकर वाहनों का आवामन बहाल हुआ। खेत खलिहानों से फसल का उठाव होने व गर्मी का असर शुरू होने के बाद रहवासी क्षेत्रों की ओर हाथियों का विचरण बढ़ गया हैं। विगत माह भर जंगल में रह रहे हाथियों के दल को…
