Author: जितेंद्र हथेल

कांकेर : दुर्गुकोंदल वन परिक्षेत्र एवं दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में वन कर्मचारियों की जमकर पिटाई की जानकारी मिली है। वन माफियाओ ने घटना को अंजाम दिया‌। इनमे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल रहे । गंभीर रूप से घायल वन कर्मियों का दुर्गुकोंदल अस्पताल में इलाज जारी है। जप्त की हुई लकड़ी को ट्रैक्टर से भानुप्रतापपुर लाने के दौरान कर्मचारियों पर वन माफिया ने हमला किया। सराधू घमरे से लकड़ी जप्त की गई थी, मीचगाँव के पास 30 से अधिक वन माफिया ने गाड़ी रोककर घटना को अंजाम दिया। वन परिसर रक्षक समीर नेताम समेत तीन कर्मियों को दुर्गूकोंदल से धमतरी रेफर…

Read More

कोरबा : एसईसीएल की गेवरा खदान में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की शाम छह बजे गेवरा के एसी कैंटीन के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 वाई 2861 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में चालक विजय कुमार के दाएं हाथ में गंभीर चोट आई है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर बलौदा बाजार निवासी अशोक जैन की बताई जा रही है। गौरतलब है की पिछले दिनों ही गेवरा खदान एसईसीएल को 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन की पर्यावरणीय स्वीकृति मिली है। इसका स्थानीय रहवासियों द्वारा विरोध किया गया था। ऐसे में…

Read More

बालोद : पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन अनुविभागिय अधिकारी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी बालोद रवि शंकर पांडेय व थाना बालोद पुलिस के द्वारा आदर्श आचार सहिता का पालन कराने, शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने एवं गुंडा बदमासो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में संपूर्ण शहर में कांबिंग गस्त की गई,कांबिंग गस्त के दौरान बस स्टैंड के पास सरप्राईज वाहन चेकिंग किया जाकर 8 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कुल जुमला 2400 रुपए का समंश शुल्क वसूल की गई , बाद दल्ली चौक ,गंज पारा , खाले पारा, जवाहर पारा, पाण्डेय पारा…

Read More

बिलासपुर : न्यायधानी में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती के सुसाइड नोट से जो खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है. युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं. जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं. जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. सुसाइड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है. रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर हर महीने 10 प्रतिशत लाभ दिलाने का वादा कर 14 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करने पर थाईलैंड और गोवा की सैर कराने का भी झांसा दिया था। इस चक्कर में पड़ कर कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने ठगी के और भी मामले उजागर करने का दावा किया है। मामला सिविल लाइन…

Read More

कोरबा : वर्तमान में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के मद्देनजर कराये जा रहे वाहन चेंकिग / संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग के दिये निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीणा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि काला रंग का फुल आस्तीन टी-शर्ट एवं कला रंग का फुल पैंट पहन कर गेरवाघाट की ओर से सत्यनारायण रात्रि नमक व्यक्ति जो अपने आप को सी.बी.आई. अधिकारी बताता है सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रगतिनगर दर्री के पास अकास्मिक…

Read More

मुंगेली : मुंगेली पुलिस को नकली देसी शराब बनाकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. गिरोह के सदस्य फिल्मी स्टाइल में शासकीय देसी प्लेन मदिरा जैसी ही नकली शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे थे. फैक्ट्री से जब्त शराब की रैपर हू-ब-हू शासकीय मदिरा दुकानों में बेचे जाने वाली देसी शराब की तरह हैं. पुलिस को ग्राम घुठेली के तालाब के समीप पूर्व में शराब भट्टी में काम करने वाला जाकिर खान के घुठेली गांव के नारायण राजपूत के सहयोग से अपने साथियों के साथ मिलकर शासकीय दुकान में बेची जाने वाली देसी प्लेन शराब की…

Read More

रायपुर : छग की राजधानी रायपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है. सिर पर पत्थर मारकर आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक मध्यप्रदेश शहडोल का रहने वाला है. मृतक का नाम मुन्नी लाल सिंह 35 वर्ष बताया जा रहा है. पुलिस ने वारदात के दो घंटे भीतर आरोपी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया. वारदात के बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे. निजी फैक्ट्री में दोनों काम करते थे. देर रात 11:30 बजे यह वारदात हुई है. सूचना पर धरसीवां थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ-बिलाईगढ़ : होली पर्व के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी पुष्कर शर्मा उपस्थित थे। यह बैठक आगामी होलिका दहन व रंग पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम कलेक्टर ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए होली पर्व को पूर्ण रूप से शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने व इस पर्व को किसी भी प्रकार से परेशानी पैदा करने वाला ना बनाने की अपील की। एसपी श्री शर्मा…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बरकरार रखते हुए तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में पाइप लाईन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार के बाधा-व्यवधान आ रही है, तो उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को अवगत कराएं। जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।…

Read More