Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा जिले के दीपका के रहने वाले युवक भीष्म कुमार वर्मा उर्फ शंटी (27 साल) की रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 4 बजे अज्ञात कार ने युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के पिता हरिश्चंद्र वर्मा SECL गेवरा परियोजना में असिस्टेंट फोरमैन के पद पर पदस्थ हैं। दरअसल, गृह ग्राम चंदखुरी में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसे देखने वह रायपुर से चंद्रखुरी जा रहा था। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी,…
रायपुर : मंत्री ओपी चौधरी ने कोरबा में चुनाव प्रचार किया। x पोस्ट में चुनावी दौरे की जानकारी देते मंत्री चौधरी ने बताया कि कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज दीदी व कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ और चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। कोरबा क्षेत्र में जनता के अपार समर्थन और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अड़िग विश्वास को देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि इस बार कोरबा में निश्चित ही कमल खिलेगा।
रायपुर : राजधानी के राजीव स्मृति वन पार्क में आईएफएस एसोसिएशन ने होली मिलन का आयोजन किया, जहां बीयर और शराब की बोतलें मिली है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा. बता दें कि गांव-शहर, प्रदेश की आबोहवा को शुद्ध रखने, बाग बगीचे को साफ सुथरा रखने के लिए एक बड़ा अमला है, जिमसें सैकड़ों आईएफएस समेत हजारों की संख्या में राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कार्यरत हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग ही अपने कामों में लापरवाही बरत रहे हैं. सरकारी समृति वन, भवनों को किसी निजी कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जाता है. इतना ही…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, शराब घोटाला, कोयला घोटाला मामले में एसीबी जांच में तेजी आई है. eow को जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है. 29 मार्च से 2 अप्रैल तक जेल में बंद आरोपियों से ACB/EOW की टीम जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दे दी है. एसीबी 29 मार्च से दो अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की विशेष अदालत में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. इन आवेदनों में जेल में बंद आरोपितों…
बिलासपुर : खुद को बिलासपुर लोकसभा से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने और विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दिए जाने के विरोध में अनशन में बैठे जगदीश कौशिक पर पार्टी नेताओं के मान-मनौव्वल का कोई असर होता नहीं दिख रहा हैं। आज तीसरे दिन भी वह कांग्रेस भवन में अनशन पर बैठे हैं। उनके इस आमरण अनशन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर को भी दे दी गई हैं। इस तरह कांग्रेस ने इस बाबत प्रशासन को भी पत्र लिख दिया हैं। गौरतलब हैं कि जगदीश कौशिक को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से अपना…
बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में 27 दिन से पड़ी युवक की लाश का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम बेलसरी निवासी योगेश खांडे ने 28 फरवरी की रात अरईबंद मोड़ के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव को ले जाने से मना कर दिया था। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, योगेश की बॉडी लोहे की पाइप पर लटक रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जताते…
दुर्ग : जिले के सिरसाखुर्द में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग होलिका दहन के दिन अपनी नानी के घर पैदल जा रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला जेवरा सिरसा चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सिरसाखुर्द की रहने वाली नाबालिग लड़की (15) घर के पास ही रहने वाली नानी के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में आरोपी रोहित मरई (24) ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर पहुंची और पूरी बात…
रायपुर : राज्य में लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि और 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जब्त शराब की कीमत 41 लाख रुपए है. इसके अलावा सघन जांच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और 94…
बिलासपुर : रेत के अवैध खनन और डंपिंग को लेकर राजस्व व खनिज विभाग ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ट्रैक्टर रेत जब्त की है। जब्त रेत को वापस नदी में डाल दिया गया। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू ने अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में अभियान चला रखा है, जिन्होंने अवैध रेत की डंपिंग की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। घुटकू में 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया। उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल ने 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप…
कोरबा : करीब आठ माह पहले एक वृद्ध की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके अपने पोते को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में अक्सर वृद्ध अपने पोते व बहू के साथ विवाद करते हुए मारपीट किया करता था। इसकी वजह से नाराज पोते ने पैर से दादा का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। दीपका थाना अंतर्गत ग्राम केराकछार के लोटानपारा में रहने वाले समारू बुधवार सिंह धनवार 65 वर्ष की लाश घर में 21 अगस्त 2023 को संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ही इसे हत्या का मामला मान कर जांच…
