Author: जितेंद्र हथेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराई जा रही है। चिट, किताब से लेकर मोबाइल तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी पैसे वसूल रहे हैं। नकल का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अफसरों ने जांच कराने की बात कही है। दरअसल, इन दिनों छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस बीच सक्ती जिले के छापोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल रखकर पेपर सॉल्व कर रहे हैं। पर्यवेक्षक, शिक्षक और केंद्राध्यक्ष…

Read More

बलरामपुर : जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां मध्यान भोजन के समय अचार से मरा हुआ मेंढक मिला है. जानकारी के अनुसार, ये घटना रामानुजगंज स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की है. जहां मध्यान भोजन के समय बच्चे मिक्स अचार के डब्बे में से अचार निकलते हैं तो अचार की जगह पर डब्बे से मरा हुआ मेंढक निकलता है. इस मामले में एसडीएम रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान ने कहा कि एक व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है. इसमें जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई…

Read More

दुर्ग : भिलाई में बीती रात आए आंधी-तूफ़ान के दौरान नेशनल हाइवे 53 पर चंद्रा मौर्य चौक पर स्थित फ्लाई ओव्हर में बड़ा हादसा टल गया. यहां फ्लाई ओव्हर के नीचे सजावट के लिए लगाई गई एलुमिनियम की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे सड़क पर आ गिरी. इस दौरान ओव्हर ब्रिज के नीचे से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए. गनीमत रही की आंधी-तूफ़ान के कारण सड़क पर लोग कम थे, वरना कोई भी इन भारी-भरकम फॉल सीलिंग के नीचे आकर बुरी तरह से हताहत हो सकता था. इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल निर्माण एजेंसी से संपर्क कर…

Read More

कोरबा पुलिस सजग कोरबा के तहत लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के प्रवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा प्रमुख चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस ने कबाड़ दुकान में दबिश देकर ट्रक से भरे करीब दो लाख रुपए का स्क्रैब जब्त किया है। पुलिस की इस अजीब कार्रवाई में दुकान में न तो कबाड़ दुकान संचालक मिला और न ही कर्मचारी मिले। ट्रक के ड्राइवर को भी पुलिस फरार बता रही है। पुलिस अफसर व थानेदारों के बदलते ही एक बार फिर से कबाड़ दुकानों में पुलिस की नजर पड़ गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित होटल सूर्या के पास कुछ लोग ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड…

Read More

राजनांदगांव : लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलईरवार स्थित पुलिस के ओपन फायरिंग क्षेत्र में विस्फोटक फटने से एक 10 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे घायल अवस्था में राजनादगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां डाक्टर नहीं हैं कहकर उसे रेफर कर दिया गया. बालक के परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से भी बेहतर इलाज के नाम पर रायपुर रेफर कर दिया गया. बच्चे का एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हुआ है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलईरवार में पुलिस का ओपन फायरिंग रेंज है. जहां…

Read More

रायगढ़ : कल 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिये जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए कल शाम स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश कुमार साहू द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त हुए आवेदन से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस…

Read More

बिलासपुर : प्रदेश की विवाहित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वालम्बन के मकसद से शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त इसी महीने के 10 तारीख को 70 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई थी। सरकार का दावा था कि पहली क़िस्त में सरकार की तरफ से भेजी गई कुल राशि 655 करोड़ रूपये से ज्यादा थी। सरकार का यह भी दावा किया हैं कि आने वाले दिनों में भी पात्र महिलाओं को निर्बाध रूप से खातों में राशि प्राप्त होती रहेगी। बहरहाल इन पूरी योजना को लेकर एक…

Read More

दुर्ग : पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत पोटिया क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाली जगह में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तोप सिंह (30 साल) निवासी पोटिया बस्ती के रूप में हुई है। वो रोजी मजदूरी का काम करता है। वो अपने गांव के ही रहने वाले 4 अन्य दोस्तों के साथ संडे शराब पार्टी करने गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात इन्होंने पोटिया में शराब दुकान से शराब…

Read More

राजनांदगांव : जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के जोरातराई में रविवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक नवविवाहित जोड़ा भी था। वहीं घटना में एक महिला की भी जान चली गई। तीनों की मौके पर मौत हो गई। खैरागढ़ पुलिस हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को ढूंढ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक छुईखदान क्षेत्र के बाइकटोरी के रहने वाले देवलाल वर्मा अपनी मोटर साइकिल में पत्नी टिकेश्वरी वर्मा और मां छगनबाई वर्मा को लेकर धमधा की ओर जा रहे थे। वहां एक रिश्तेदार के घर तीनों रविवार दोपहर…

Read More