Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में 2 आयुक्तों को नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश सूचना आयोग में 4 आयुक्त हो गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस नरेंद्र कुमार शुक्ला और रायपुर के आलोक चंद्रवंशी को आयोग में आयुक्त के पद पर नियुक्ति की गई है। शुक्ला मई 2020 में सेवानिवत्त हुए थे।
बिलासपुर : बिलासपुर से अलायंस एयर की फ्लाइट हफ्ते में दो दिन दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। कंपनी ने 28 मार्च से नियमित उड़ान शुरू करने के लिए राज्य सरकार से MoU किया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब जल्द ही जगदलपुर से होकर हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है। शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7.5 बजे उड़ान भरकर 8.55 बजे चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट 9.35 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट वहां से 7 बजे उड़ान भरकर…
अंबिकापुर : सरगुजा जिला कार्फबाल संघ से छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम के लिए 6 खिलाड़ीयों का चयन आयोजित “19वीं सब जुनियर” और “35वीं सिनियर” राष्ट्रीय कार्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता 17 मार्च से 20 मार्च 2024 तक उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित किया गया है. इस प्रतियोगिता में सरगुजा से सब जुनियर छत्तीसगढ़ कार्फबाल टीम में चंचल निषाद, ओम प्रकाश यादव और अमन ठाकुर का चयन हुआ है. वहीं सिनियर छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम में कु. साक्षी तिर्की. कु. रागनी अगरिया और अभिषेक शर्मा का चयन हुआ है. राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया…
कोरबा : कोरबा SECL के गेवरा खदान में रविवार को एक डोजर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। वाहन का ड्राइवर किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद खदान में कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। बता दें कि SECL के गेवरा खदान में लगातार हादसों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान की बी स्टॉक में डोजर के पलटने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। वहीं आग इतनी बढ़ गई की वाहन धू-धू…
कोरबा : दर्री डेम में एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि कहा जा रहा है,कि मृतक जवाली का निवासी है। लेकिन सवाल ये है,कि वो जवाली से दर्री डेम कैसे पहुंचा। बीती रात सामने आई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेमेतरा : यात्रियों से भरी बस शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इस हादसे में बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जारी है। वहीं सभी घायलों को रायपुर रेफर किया गया है और अन्य 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। बताया गया कि ये सभी यात्री बेमेतरा से बलौदाबाजार जा रहे थे। बता दें कि, बेमेतरा जिले के मटका गांव से सिमगा के पास कामता जा रही सवारी बस सिमगा के शिवनाथ नदी के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।…
रायपुर/दिल्ली : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज सोमवार को होगी। बैठक के बाद सूची के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी प्रत्याशी घोषित होने बाकी है। प्रदेश में कांग्रेस के छह प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित हो चुके हैं। इनमें भूपेश बघेल राजनादगांव से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे,वहीं ताम्रध्वज साहू महासमुंद से, वरिष्ठ नेता डा. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा (एससी सीट) से, ज्योत्सना महंत कोरबा से, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस के जिन पांच प्रत्याशियों के…
रायपुर : कई वर्षो के प्रयासों के बाद हसदेव अरण्य के 17 गांवों को सामुदायिक वन अधिकार प्रदान कर दिया गया है। मान्यता प्राप्त सामुदायिक वन संसाधन अधिकार क्षेत्र में पतुरिया, गिदमुडी, मदनपुर साउथ सहित 9 कोल ब्लॉक प्रस्तावित थे। हसदेव अरण्य क्षेत्र के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 17 गांव की ग्रामसभाओं ने वनाधिकार मान्यता कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन के दावों को विधिवत प्रक्रिया के तहत ब्लॉक स्तरीय समिति में जमा किया था। चूंकि दावा किए गए क्षेत्रों में कोल ब्लॉक प्रस्तावित था, उनके वन अधिकारों को मान्यता नही दी जा रही थी। वर्ष 2021…
रायपुर : खमतराई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है. बंजारी रोड में झाड़ियों में 50-55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं ये लाश करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद ही मामले में कुछ आगे खुलासा हो सकेगा.
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने प्रेस की बैठक ली। इस अवसर पर जिले के प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणाा कर दी गई है। जिसके तहत् ससंदीय क्षेत्र क्रमांक-02 रायगढ़ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये एवं 03-जांजगीर चांपा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 16-रायगढ़ (आंशिक)…
