Author: जितेंद्र हथेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल में फिर से हाथियों का उत्पात जारी हो गया है. देर रात दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. जबकि उसके दूसरे साथी ने भागकर जान बचाई. इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना पसिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, बगीचा वन परिक्षेत्र के पसिया गांव में दो ग्रामीण देर रात शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. तभी दोनों पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया. इस दौरान हाथी…

Read More

भिलाई स्टील प्लांट की नगर सेवाएं, एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने शनिवार को फिर से बेजा कब्जा धारकों के खिलाफ बुलडोजर चलाया। बीएसपी की टीम सेक्टर 4 ए मार्केट एरिया में पहुंची। यहां उन्होंने अवैध कब्जाधारकों के निर्माण को जेसीबी से तुड़वाया। इस दौरान 35 से अधिक अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बीएसपी के नगर सेवा विभाग की टीम लगातार बेजा कब्जा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भी यहां के अधिकारी केके यादव के मार्गदर्शन में बीएसपी की टीम सेक्टर 4 ए मार्केट पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि मार्केट एरिया में सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण किया गया…

Read More

बस्तर : जिले के फरसागुड़ा गांव के एक व्यापारी को कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया। एक कार से पहुंचे लगभग 5 युवक उसे दुकान से उठाकर अपने साथ ले गए। हालांकि, वारदात के कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेस-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसी के चलते वारदात हुई। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम आशीष संचेती है जो फरसगुड़ा का रहने वाला है। शनिवार शाम को आशीष अपनी दुकान में था। इसी दौरान काले रंग की एक कार से…

Read More

कोरबा : रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खेल रहे आठ साल की बच्ची को तीन बदमाश बहाल-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। उन्होंने बालिका को दो सौ के नोट भी दिया। बदमाश बांस बाड़ी के भीतर पहुंचे थे। वे नाबालिग के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देते, इससे पहले काम कर घर लौट रहे रिश्तेदार ने देख लिया। उस पर नजर पड़ते ही युवक मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला परिवार मजदूरी करता है। रोज…

Read More

धमतरी : जिले के पोटियाडीह में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके में युवक का शव मिलने की सूचना लोगो को मिली. यह खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते उक्त स्थान पर लोगो का जमावड़ा लग गया. जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्जुनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया. युवक की शिनाखत खिलेश्वर साहू पिता स्व. रामा धर साहू के रूप में हुई है जो की खरतुली का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकरी के मुताबिक, मृतक खिलेश्वर ड्राइवरी का काम करता था.…

Read More

खैरागढ़ : इक्कीसवी सदी में एक ओर दुनिया जहां 5G, 6G की चकाचौंध में आधुनिकता के शिखर पर पहुंच रही है. वहीं अंधविश्वास और जादू टोने का प्रभाव इस कदर हावी है कि लोग किसी की जान लेने में भी नहीं बाज आ रहे हैं. खैरागढ़ जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी गई. खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकाला में बीते दिन एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ उनके ही घर पर मिला था. पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू…

Read More

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सात चरणों में आम चुनाव करवाए जाएंगे, जबकि चार जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठा फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, सात मई को 94 सीट, 13 मई को 96 सीट, 20…

Read More

लोकसभा चुनाव के तहत कोरबा में बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे। कोरबा जैसे हाईप्रोफाइल सीट को जीतने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। मंत्री केदार कश्यप का हेलीकॉप्टर जैसे ही एसईसीएल के हेलीपैड पर उतरा वैसे ही भाजपाइयों में उत्साह का संचार हो गया।  इस मौके पर कोरबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी मौके पर मौजूद रही। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी।…

Read More

कोरबा : जिले में आज दोपहर पाली थाना अंतर्गत पाली से चैतमा के बीच ग्राम कपोट के पास NH 130 में दर्दनाक हादसा हो गया। माल वाहक पिकअप बोलेरो क्र cg12 bd 8231के चालक ने काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए टीवीएस एक्सएल पर सवार एक अधेड़ महिला और एक पुरुष दो लोगों को चपेट में लिया।दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.घटना स्थल की स्थिति को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिकअप चालक कितनी रफ्तार में रहा होगा। चलते-फिरते मौत का सामान बने तेज रफ्तार तरह-तरह के वाहन लोगों की जान ले रहे…

Read More

कोरबा के उरगा क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय होरी सिंह ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई वचन सिंह ने बताया कि होरी ओडिसा में निजी कंपनी में काम करता था, उसे कंपनी ने काम से निकाल दिया था। जिससे वह काफी परेशान था। ऐसा लग रहा है कि रोजगार छिनने से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के भाई वचन ने बताया कि होरी सिंह ओडिसा से…

Read More