Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा में आईटी कॉलेज में स्थित विधानसभा निर्वाचन रूम की सुरक्षा में एक कोबरा ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। वहां तैनात जवानों की नजरो से बचकर विशालकाय कोबरा अंदर घुसपैठ करने की फिराक में था लेकिन एक जवान ने उसे देख लिया। कोबरा को इतने करीब देखकर जवानों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मारने के बजाए उसके रेस्क्यू के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष को सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और गुस्सैल कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर उसे…
रायपुर : पुलिसकर्मी की पत्नी जाली सिंह की उसके ही घर में कैंची मारकर हत्या करने की योजना आरोपित जय सिंह ने पहले से बना ली थी। दरअसल जाली से अवैध संबंध बनने के बाद पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता जय नहीं चाहता था कि वह अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर जाली से शादी करे। वहीं पति से अलग रह रही जाली लगातार जय पर शादी करने का लगातार दवाब बनाती आ रही थी। वह धमकी भरे लहजे में बोलती थी कि शादी नहीं करोंगे तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी। इससे परेशान जय को एक ही…
बलरामपुर: जेजेएमपी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर टुनेश उरांव झारखंड और बलरामपुर जिले में दहशत का पर्याय बन चुका था। हत्या,लूट,आगजनी और डकैती उसके लिए आम बात थी और दोनो राज्यो की पुलिस काफी परेशान थी। लगभग 10 साल तक जेल में रहने के बाद टुनेश जब वापस आया तो फिर दूसरा नक्सली संगठन बनाकर आतंक मचा रहा था। बलरामपुर और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सरगुजा आईजी के निर्देशन में कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है और उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। कुख्यात नक्सली को फिलहाल पुलिस ने 5 दिनों के पुलिस…
रायपुर: इसी महीने के 10 तारीख को राज्य की साय सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर किये थे। यह अपने आप में पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को एकसाथ पैसे भेजे गए। जाहिर हैं सर्वर और सिस्टम पर बढे भार की वजह से अभी भी कुछ पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण नहीं हो सका। जबकि ज्यादातर को राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई हैं। वही अब ऐसे आवेदक जिन्हे…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शानिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते…
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में बुजुर्ग की लाश घर के बाथरूम के पास मिली है. बलौदाबाजार जिले में 15 दिनों के अंदर बुजुर्ग की हत्या का तीसरा मामला है. बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में आज सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग चिंतामणी वर्मा पिता स्व मेघनाथ वर्मा की उनके ही बाडी के बाथरूम के पास लाश मिली है. मृतक के सिर पर चोट व घसीटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि बुजुर्ग की हत्याकर लाश घसीटकर बाथरूम के पास रखा गया है. कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है. घटना संदेहास्पद…
रायपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो-एक दिन में कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 17 मार्च याने रविवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आज और कल चुनाव आयोग में कुछ अहम बैठकें रखी गई है। वरना आजकल में कभी भी घोषणा हो जाती। हालांकि, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के चलते पहली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा में इतना विलंब हुआ है। अब दो आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इधर लोकसभा चुनाव में लॉ…
कांकेर : कांकेर जिले के कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान के पानी की टंकी में 6 किलो गांजा छिपा रखा था। जिसे जब्त कर लिया गया है। दरअसल, सीएम साय के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद कांकेर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर ने नशा बेचने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने 2 दिनों में 10 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। बुधवार 13 मार्च की देर शाम पुलिस ने ओड़िशा से गांजे की खेप…
अंबिकापुर : गुरुवार सुबह बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबिकापुर से लगे सांडबार बेरियर के समीप अमेरा कोयला खदान की ओर कर्मचारियों को लेकर जा रही बस सब्जी लोड ट्रक से टकरा जाने पर कई कर्मचारियों को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल की स्कूल बस क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 1945 आज सुबह कर्मचारियों को लेकर अमरा खदान की ओर जा रही थी। सांडबार बेरियर के समीप सामने से अचानक मवेशी आ जाने पर बस दूसरी साइड की ओर चली गई। भिलाई से सब्जी लेकर आ रही 407 मिनी ट्रक से जा भिड़ी। वाहन में भिड़ंत हो जाने से अफरा-तफरी…
रायपुर : लोकसभा चुनाव के दौरान गाड़ियों से बिना दस्तावेज के 50 हजार रुपए से ज्यादा बड़ी रकम नहीं ले जा सकेंगे. यही नहीं शराब का अवैध परिवहन, बिना दस्तावेज के प्रचार सामग्री, मतदाताओं को प्रभावित करने वाली संदिग्ध सामग्री व वस्तुओं का परिवहन, अनाधिकृत बैनर, पोस्टर प्रचार सामग्री, बिना अनुमति के प्रचार वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा अधिकृत मजिस्ट्रेट द्वारा एफआईआर दर्ज कराया जाएगा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध सामग्रियों के परिवहन रोकने और कार्यवाही को लेकर स्थैतिक निगरानी दल एवं फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों का प्रशिक्षण रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण…
