Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा में बढ़ते प्रदूषण और अन्य मांगों को लेकर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन कोरबा द्वारा भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है, सर्वमंगला चौक पर शुरू हुए इस आंदोलन में कई गांव के लोग हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ का सबसे प्रदूषित शहर कोरबा का जनमानस अब बढ़ते प्रदूषण से आजिज आ गया है, सर्वमंगला मंदिर के आसपास कई गांव में निवासरत लोगों ने श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन के बैनर तले पूर्व घोषित भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि कोरबा की कुलदेवी सर्वमंगला…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते पहले हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला बिंदिया साहू (30 साल) का शव जमीन पर पड़ा मिला है। आरोपी पति संतोष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीबन 8 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे महिला के नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी…
जांजगीर-चांपा : जिले के विवेकानंद मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने ई-रिक्शा चालक ने माजदा वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार स्वामी आत्मानंद स्कूल के 6 बच्चे घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली इलाके का है। बुधवार शाम घायल बच्चों से मिलने विधायक व्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर से ली और बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने माजदा वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल की छुट्टी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण हो सकता है। इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण नीति का अध्ययन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने गुरुवार को संविदा कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि वेतन में भी 27 फीसदी की वृद्धि भी की जाएगी। साथ ही उनकी ओर से अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश एमडी एनएचएम को दिए गए हैं। इसका फायदा प्रदेश के 45 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी…
रायपुर : आमासिवनी इलाके के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे जय को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी यह भी सामने आई हैं कि उसने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम…
रायपुर/दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी लग सकती है। राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। पिछली बार की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 कम चरणों में संपन्न कराए जा सकते है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है।कुछ अधिकारी सूत्र यह भी बता रहें है कि आयोग 50 घंटे के अंदर कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव कार्यक्रम के तारीखों की घोषणा कर सकते है।…
कोरबा : कोतवाली पुलिस थाना की मानिकपुर चौकी ने शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहे 2 युवकों को जेल भेजा। दोनों युवक इसी इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शराबखोरों की हरकतों के कारण सड़क पर आवागमन में मुश्किल हो रही थी, इसके कारण इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मामला मंगलवार 13 मार्च की बीती रात की है। जब मानिकपुर चौकी के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। इसके बाद वह हंगामा मचाने लगा। इतना ही नहीं चौकी…
बिलासपुर : जिले के स्कूल में खसरे का खतरा बढ़ रहा है. खसरे से 14 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं. जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला बिलासपुर के शासकीय प्राथमिक मुरुम खदान खमतराई स्कूल का है. खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और WHO के सदस्य मौके पर पहुंचे. टीम के सर्वे के दौरान 7 नए संक्रमित बच्चों की पहचान हुई. ये सभी बच्चे खांसी, नाक बहना, आंखों में जलन, गले में खराश, बुखार और त्वचा पर लाल चकत्ते से ग्रसित मिले. बच्चों का सैम्पल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजा गया है. इसके साथ…
धमतरी : जिले में बीती रात सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा से भोथली मार्ग के पास एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों बाइक सवार युवक सड़क से जाते वक्त पुल से टकरा गए और नहर में जा गिरे. यह हादसा इतना भीषण था की तीनों की मौके पर मौत हो गई. वहीं मामले की सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे सिहावा टीआई उमांकात तिवारी ने एम्बुलेंस की मदद से शवों को मर्चुरी में रखवाया है. जानकरी के मुताबिक, तीनों युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले है और बिजली…
