Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
दुर्ग : जामुल के फेब्रिकेशन कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक घटना जामुल थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया छावनी की है। जहां फेरो मेटल्स कंपनी नाम की कंपनी में नेवई का रहने वाला अरुण साहू (21) काम करने पहुंचा था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी का पहला दिन था। वह हेल्पर की नौकरी के लिए भर्ती हुआ था। दोपहर में…
मनेंद्रगढ़ : जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सिरौली में गोलीकांड के 6 आरोपियों को पकड़ने मे मनेंद्रगढ़ पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. एमसीबी के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि महिला की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत करने का पूरा प्लान बनाया गया था. गोली लगने वाली महिला नौकरी कर रही थी. नौकरी और संपत्ति की लालच में उसके भतीजे ने उसकी हत्या करने आरोपियों को एक लाख रुपए में सुपारी दिया था. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सिरौली में…
धमतरी : जिले में हो रहे अवैध रूप से जुआ सटटा, शराब बिक्री एवं मादक पदार्थ गांजा पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिया गया है। जिस पर संदिग्ध गतिविधियों पर मूखबिर सूचना एवं सूचना संकलन के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कोलियारी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बेच रहा है। जिस सूचना के तस्दीक हेतु पुलिस टीम कोलियारी में पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड की कार्यवाही की। जहां पर उत्तम साहू ग्राम कोलियारी को…
कांकेर : एसबीआई बैंक चारामा में उठाईगिरी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बैंक में 29 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति से 1.50 लाख की उठाईगिरी की गई थी।साथ ही सिमगा,भखारा,डौडी संहित चारामा में भी उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले दो आरोपी थाना भखारा जिला धमतरी में गिरफ्तार हुये थे। कब्जे से चोरी की रकम 1,31,300/-रुपये और प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी के विरुध्द पूर्व में चोरी एवं उठाईगिरी के अन्य प्रकरण दर्ज है। आरोपी (01) संजय गौरिया पिता रशिद गौरिया उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 06 आदर्शनगर…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे है.कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए और कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”.”राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”.”किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी”. “कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए. आगे मुख्यमंत्री साय ने कहा, कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह त्रिपक्षीय एमओयू भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राज्य के नगर पालिक निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य किया गया। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा…
बिलासपुर : बिलासपुर में एक खाली प्लॉट में गिट्टी के ढेर पर नरमुंड मिला है। खोपड़ी पर लंबे-लंबे बाल देखकर महिला का कंकाल होने की आशंका है। हालांकि सिर के अलावा शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। वहीं मौके पर साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर बीनने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को गोबर बीनने निकली थी। इस दौरान…
बिलासपुर: उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 41 से अधिक जजों का तबादला आदेश जारी किया हैं। इसके साथ हुई न्यायिक अधिकारियों के प्रभार में बदलाव भी किया है। जारी आदेश के मुताबिक उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की कमान सौंपी गई है। इसी तरह दुर्ग के फैमिली कोर्ट के मुख्य जज सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के निदेशक के रूप में स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के तहत रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता)…
केंद्र सरकार के द्वारा 11 मार्च को अधिसूचना जारी कर देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को मंजूर मंजूरी दिए जाने पर कोसाबाडी मंडल भाजपा के द्वारा सुभाष चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर इस कानून का स्वागत किया व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा के साथ जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,देवेंद्र पांडे , प्रकाश अग्रवाल,राकेश पांडे, श्रीमती मंजु सिंह ,श्रीमती सुमन सोनी , श्रीमती मनोरमा शर्मा ,श्रीमती रमा मिरी, श्रीमती तृप्ति सरकार, श्रीमती निर्मला चक्रधारी, श्रीमती रीता नेमि, राजेश सोनी…
रायपुर : राजधानी के सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। वहीं धमाका इतना जोरदार था की दुकान की ग्लास की दिवार भी टूट कर जमीन पर बिखर गई है। मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में ऊपर की तरफ लगे 5 टन AC का कंप्रेसर फट गया, और आग लग गई, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं है। सुचना पर…
