Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बलौदाबाजार : जिले में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. यहां बेरोजगार युवाओं को एक शिक्षक ने अपनी पहुंच और मंत्रालय में जान पहचान बताकर क्षेत्र के युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर जमकर लूटा है. अब एक साल बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगने पर ठगी का शिकार हुए युवक कलेक्टर और एसपी से मदद की गुहार लगाई है. वहीं बीती रात कोतवाली थाना पहुंचकर पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, कटगी में पदस्थ शिक्षक शांतनु भारद्वाज ग्राम मड़वा पर बड़ी संख्या में युवाओं से…
बिलासपुर : जिले में किराए के मकान में रह रही एक छात्रा की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई है. वह रायगढ़ के लैलूंगा की रहने वाली थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है. मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी. वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल…
रायपुर : आयकर अन्वेषण विंग की एक बड़ी टीम ने राजधानी में छापेमारी शुरू कर दी है । बड़ी टीम के शामिल होने की खबर है। ठिकानों की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। विभाग देर शाम पूरी जानकारी देने की बात कह रहा है। अमरजीत भगत पर कार्रवाई जारी – कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। उनपर महादेव सट्टा से एप्प से जुड़े मामले में अन्य लोगों के साथ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो वही अब उनकी सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत भी एक…
रायपुर : आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में ट्रक चालक पीछे से स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों स्कूटी सवार की घटना पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक को पकड़ कर थाना लाया गया। घटना करीबन 11.45 बजे की है। ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कल रात भी हुआ था हादसा बीती रात भी आरंग इलाके में एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। ये एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि इसमें बाइक पर बैठे 55 साल के व्यक्ति…
रायपुर : किसानों को छग की बीजेपी सरकार फसल मुआवजा देगी। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। शासन ने नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी आचार संहिता लगी हुई है, फिर भी जन-धन और फसलों को हुई नुकसान की भरपाई के लिये कोई वैधानिक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
बस्तर : फोर्स की कार्रवाई बढ़ता देख नक्सली दबाव महसूस करने लगे हैं। उनकी तरफ से सरकार के प्रस्ताव पर जवाब आया हैं। माओवादी प्रवक्ता विकल्प ने सरकार से बातचीत के लिए शर्तें सामने रखी हैं। डीकेएसजेसी प्रवक्ता विकल्प की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं बशर्ते राज्य की सरकार 6 माह तक सशस्त्र बलों को कैम्पों तक सीमित करे। नए कैंप स्थापित ना किए जाए, झूठी मुठभेड़ बंद किया जाएँ। नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने बयान जारी करते हुए कहा हैं कि अनुकूल…
कोरबा : तेज आंधी तूफान में स्कूल का छज्जा गिर गया। घटना में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गये। कई बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है। घटना पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिर गया। तेज आंधी के कारण स्कूल की सीमेंट का सीट भी उड़ गया। छज्जा गिरने से मलबे की चपेट ने आने से 13 बच्चे घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की घटना बतायी जा रही है। घायल बच्चो…
रायपुर : कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। उनपर महादेव सट्टा से एप्प से जुड़े मामले में अन्य लोगों के साथ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो वही अब उनकी सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत भी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री की समस्या बढ़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह जमीन से जुड़ा घोटाला हैं। आयकर विभाग की जांच में सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने…
रायपुर : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार ने बीते दिनों आम जनता को बड़ी सौगात देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपए की कटौती कर दी थी। वहीं, पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानि 21 फरवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। जारी नई कीमत आज देर रात से लागू कर दिए गए हैं। हालांकि आज राष्ट्रीय स्तर पर इंधन के भाव स्थिर हैं। अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल…
रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर से चुनावी शंखनाद किया है। इसी क्रम में सीएम साय आज सुकमा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुकमा और बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले बुधवार मुख्यमंत्री साय बस्तर लोकसभा क्षेत्र में जिले के बेनूर गांव में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विषुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य शामिल हुए। भाजपा में कार्यकर्ता भी बन सकता है पीएम मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता…
