Author: जितेंद्र हथेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में C-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए के 4 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इनके शवों को भी बरामद किया गया है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं। एके 47 समेत कई हथ‍ियार भी बरामद किया है। मामला गढ़चिरौली इलाके का है। बता दें कि दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। लगातार इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है। बीते दिनों थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में कैम्प चिलपरस से डीआरजी…

Read More

बलरामपुर : अपने बच्चे पर जादू टोना करने के शक पर बहु ने घर में सो रही सास पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बहू वहां से फरार हो गई। घटना रामचंद्रपुर थाने के अनिरुद्धपुर गांव की है। पुलिस ने मामले पर बताया कि रविवार की रात अनिरुद्धपुर निवासी 58 वर्षीय दोलावती अपने घर में सोई हुई थीं। रात को अचानक से उसकी बहु संगीता कुमारी ने अपने ढाई माह के बच्चे पर जादू टोना कर देने की बात कहते हुए गुस्से में सास पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर…

Read More

रायगढ़ : धमधा थाना अंतर्गत ठेलका चौक के पास सड़क हादसे के बाद उपजे विवाद में ट्रक के हेल्पर को बोलेरो से कुचल दिया गया। मौके पर ही हेल्पर की मौत हो गई। मृतक नागपुर निवासी टीटी उर्फ गणेश दुबे बताया गया है। मामले में धमधा पुलिस ने बोलेरो चालक विकेश कुमार जंघेल (30 वर्ष) और यशवंत जंघेल (19वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों देवकर साजा के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराई जा रही है। चिट, किताब से लेकर मोबाइल तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी पैसे वसूल रहे हैं। नकल का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अफसरों ने जांच कराने की बात कही है। दरअसल, इन दिनों छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस बीच सक्ती जिले के छापोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल रखकर पेपर सॉल्व कर रहे हैं। पर्यवेक्षक, शिक्षक और केंद्राध्यक्ष…

Read More

बलरामपुर : जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां मध्यान भोजन के समय अचार से मरा हुआ मेंढक मिला है. जानकारी के अनुसार, ये घटना रामानुजगंज स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की है. जहां मध्यान भोजन के समय बच्चे मिक्स अचार के डब्बे में से अचार निकलते हैं तो अचार की जगह पर डब्बे से मरा हुआ मेंढक निकलता है. इस मामले में एसडीएम रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान ने कहा कि एक व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है. इसमें जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई…

Read More

दुर्ग : भिलाई में बीती रात आए आंधी-तूफ़ान के दौरान नेशनल हाइवे 53 पर चंद्रा मौर्य चौक पर स्थित फ्लाई ओव्हर में बड़ा हादसा टल गया. यहां फ्लाई ओव्हर के नीचे सजावट के लिए लगाई गई एलुमिनियम की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे सड़क पर आ गिरी. इस दौरान ओव्हर ब्रिज के नीचे से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए. गनीमत रही की आंधी-तूफ़ान के कारण सड़क पर लोग कम थे, वरना कोई भी इन भारी-भरकम फॉल सीलिंग के नीचे आकर बुरी तरह से हताहत हो सकता था. इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल निर्माण एजेंसी से संपर्क कर…

Read More

कोरबा पुलिस सजग कोरबा के तहत लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के प्रवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा प्रमुख चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस ने कबाड़ दुकान में दबिश देकर ट्रक से भरे करीब दो लाख रुपए का स्क्रैब जब्त किया है। पुलिस की इस अजीब कार्रवाई में दुकान में न तो कबाड़ दुकान संचालक मिला और न ही कर्मचारी मिले। ट्रक के ड्राइवर को भी पुलिस फरार बता रही है। पुलिस अफसर व थानेदारों के बदलते ही एक बार फिर से कबाड़ दुकानों में पुलिस की नजर पड़ गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित होटल सूर्या के पास कुछ लोग ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड…

Read More

राजनांदगांव : लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलईरवार स्थित पुलिस के ओपन फायरिंग क्षेत्र में विस्फोटक फटने से एक 10 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे घायल अवस्था में राजनादगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां डाक्टर नहीं हैं कहकर उसे रेफर कर दिया गया. बालक के परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से भी बेहतर इलाज के नाम पर रायपुर रेफर कर दिया गया. बच्चे का एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हुआ है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलईरवार में पुलिस का ओपन फायरिंग रेंज है. जहां…

Read More

रायगढ़ : कल 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिये जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए कल शाम स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश कुमार साहू द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त हुए आवेदन से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस…

Read More