Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : जिले के बालकोनगर थानांतर्गत अजगरबहार में एक युवक की आज तडक़े फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की खबर आम होने पर बालकोनगर थाने से टीआई अभिनवकांत सिंह के निर्देश पर प्रधान आरक्षक नरेंद्र लहरे हमराह स्टाफ के साथ घटना स्थल के लिए आज सुबह रवाना हो गया।बालकोनगर पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पहुंचे प्रधान आरक्षक श्री लहरे का काफी देर तक उपरोक्त घटना के संदर्भ में जानकारी देने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण उपरोक्त घटना के तफ्तीश से जानकारी नहीं हो पा रही है। हालांकि उसने यह जरूर…
कोरबा : जिले के बांकीमोंगरा थानांतर्गत खोलार नदी में रेलवे ब्रिज के पास एक अज्ञात युवक की औंधे मुंह पड़ी हुई लाश मिली है। जिसकी सूचना बांकी पुलिस को दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोलार नदी में रेलवे ओवरब्रिज के पास नदी किनारे एक अज्ञात युवक की औंधे मुंह लाश होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर फैल गई। इसकी सूचना बांकी पुलिस को दी गई। चूंकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है इसलिए पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक कौन है कहां का है उसकी पहचान क्या है उसके रिश्तेनाते…
बिलासपुर : शहर में धार्मिक आयोजन के नाम पर जमकर गुंडागर्दी हुई. अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. घटना महाशिवरात्रि के दिन की कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बाजार की बताई जा रही है. दरअसल, महाशिवरात्रि पर रेलवे क्षेत्र में महाकाल सेना की ओर से 3 दिनों तक अलग-अलग आयोजन किया गया. आयोजन के अंतिम दिन 10 मार्च रविवार को महाकाल सेना ने शहर में रैली निकाली. जिसमें महाराष्ट्र पुणे से 50 युवतियों वाली ढोल ताशा पथक टीम ढोल बजाने वाले समूह को भी बुलाया गया था. यह शोभायात्रा जब गोल बाजार क्षेत्र पहुंची…
कोरबा जिले के पाली विखं के सरहदी गांव के निकट अचानक दिखे मगरमच्छ से ग्रामीणों मे दहशत फैल गया. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूँटाघाट बांध मे सुरक्षित छोड़ दिया तब ग्रामीणों ने राहत की साँस ली. पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सिल्ली-शिवपुर से वन विभाग पाली को सुबह सुबह सुचना मिली कि एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुम रहा है. जिससे ग्रामीण दहशतजदा है. सूचना पाकर वन अमला मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए गांव पहुंचा।मगरमच्छ शिवपुर के पास कुमहीपानी के बांध के निकट पहुंच चुका था।जिसके कारण ग्रामीणों मे इस बात को…
बिलासपुर : बिलासपुर में महिला के मुंह पर साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है। लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। SDOP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में रह रही थी। उसने तालाब किनारे झोपड़ी बना लिया था। बीते सोमवार…
रायपुर : रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रात में चलने वाली बसों पर पथराव किए गए हैं। कांकेर और कोंडागांव के बीच अज्ञात लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की है। इस वारदात में करीब 2 से 3 बसों के कांच टूटे और एक यात्री को चोट भी आई है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यात्री बस जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली थी। इसी बीच बसें आधी रात जब फरसगांव के नजदीक पहुंची, तो यहां सुनसान इलाके में कुछ युवकों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इस मामले की जानकारी…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए । कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी हर विभाग के लिए जनता के हित…
प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है. इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा. इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि मंगलवार 12 मार्च को प्रदेश का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट विमानतल पर और मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें. इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ…
बिलासपुर स्थित कोटा के पर्यटन स्थल औरापानी से घूमकर वापस लौट रहा एक युवक एयरगन चलाने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में मारपीट के बाद सन्नी खालसा नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने एयरगन से गोली मार दी। घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर निवासी सन्नी खालसा अपने दोस्तों के साथ बाइक से औरापानी घूमने गए थे। सोमवार देर रात वापस लौटते वक्त दो बाइक पर सवार चार बदमाशों से सन्नी खालसा का विवाद हो गया…
