Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बलरामपुर : जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के ग्राम मेंढ़ारी में एक हाथी की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. 11 केव्ही करंट लगाकर हाथी की हत्या करने वाले एक आरोपी को वन अमला ने पकड़ा है. हत्या में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है. आरोपियों ने जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश से विद्युत करेंट लगाया था. वाड्रफनगर क्षेत्र में लगभग 1 महीने से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं. जिसमें से एक हाथी की 11 मार्च को करंट लगने से मौत हो गई थी.…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गांव के युवक ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दया राम जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य थे। हालाकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कसडोल थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलने के बाद ही पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अनएकेडमि सेंटर नारी आज के युग की का चार दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।जिसमे प्रतिभा सम्मान ,टैलेंट शो, मदर चाइल्ड रनवे के साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमे कलाकारों द्वारा विभिन्न कलाकारी की प्रस्तुति दी गई । ईशिका लाइफ फाउंडेशन और बियोंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी पूजा गौर ,जनप्रतिनिधि गण ,,प्रशासनिक अधिकारी गण , एवं मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल जी की शामिल रहे । कार्यक्रम स्थल लखीराम ऑडिटोरियम में काफी संख्या में लोग अपनी चहेती प्रतिज्ञा यानी पूजा गौर की झलक पाने को…
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 12.03.2024 को प्रार्थी अनिल कुमार यादव पुलिस सहायता केन्द्र जटगा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन करके बोला कि अपने सागौन पेड़ों की कटिंग करने के लिए आवेदन दिये…
महासमुंद : महासमुंद थाने में दो लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वार्ड नंबर 12 लालदाढी पारा महासमुंद निवासी शेख आलीफ ऊर्फ बाबा ठेकेदार ने पुलिस को बताया की 13 मार्च को रात उसे नींद नही आ रही थी. रात करीब 12:30 बजे वह अपने मोहल्ले मे घुम रहा था, जैसे ही वह रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के पास आम रोड महासमुंद पहूंचा उसी समय उसने देखा कि दो लडके चबूतरा मे बैठे थे जो शेख आलीफ को देखकर बोले कि तुम अपने हाथ में नीबू रखकर बैगई…
बालोद : रामजी की झांकी और शोभा यात्रा निकालने के नाम पर ग्रामीणों को ठगने का मामला सामने आया है. पुलिस के भेष में दर्जनों गांवों में ठगी कर चुके फर्जी पुलिस वाले की तलाश में अब असली पुलिस वाले जुटे हैं. पुलिस के भेष में ठग बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा में पहुंचा. गांव के लोगों को राम जी की झांकी निकालने के नाम पर अवैध वसूली करते हुए किसी से 100 तो किसी से 500 रुपए ले गया. बालोद एसपी ने ठग को ढूंढने के लिए टीम को भेजा है।
कोरबा : प्रदेश के कोरबा जिले में बालको स्थित नेहरु नगर में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब घोड़े के हमले में शादी समारोह में आई महिला की मौत हो गई। मृतका रामवति बरमकेला से नेहरु नगर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी समारोह के बाद महिला अपने परिजनों के साथ बालको बस स्टैंड के पास जा रही थी, इसी दौरान घोड़े ने महिला को जोरदार लात मारी। घोड़े के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन महिला…
कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई के खिलाफ अवैध शराब के प्रकरण पर कार्रवाई करने के बजाये पैसों की उगाही करने की शिकायत हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विडियों भी वायरल किया था। मामले की जांच में सत्यता पाये जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना/चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को…
अंबिकापुर : शहर के संजय पार्क के समीप विकास प्रजापति (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले पुलिस उसे थाने ले गई थी। थाने से घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाने की कोशिश की। एक बार स्वजन की समझाइश पर वह मान गया था। भोर में फिर उसने फांसी लगाई। ऊपर से गिर जाने पर स्वजन को पता चला। तत्काल उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के विरुद्ध सरगुजा के अलग-अलग थानों में 14 प्रकरण पंजीकृत थे। वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल…
