Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद आसपास लोगों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बांगो थाना अंतर्गत लमना की है. जहां पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक क्रमांक CG-12-BE-5496 में सवार दो युवक टकरा गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना डायल 108 को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल…
रायगढ़ : प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय के छोटे भाई के शादी समारोह से बीती रात अज्ञात शख्स ने नगदी रकम समेत सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राकेश पाण्डेय (35) ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात शहर के ढिमरापुर मार्ग में स्थित रेड क्वीन होटल में छोटे भाई रितेश पाण्डेय का विवाह समारोह था, जहाँ सारा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच रात्रि करीब साढ़े 12 बजे समारोह स्थल में लडक़ी…
रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
बालोद : ग्राम जुंगेरा के युवक को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार किया है. महेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे अपने दोस्त डुनेष साहू और हेमचंद यादव के साथ मोबाइल देखते हुए जुंगेरा गौठान पुलिया के पास बैठे थे, तभी रानीतराई की ओर से एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार होकर आए और गाली गलौच देते आगे बढ़ गये, कुछ समय बाद तीनो व्यक्ति वापस जुंगेरा से रानीतराई की ओर आये, तभी हेमचंद तथा डुनेष तीनो को पूछे कि जिसे गाली गलौच करते गये…
रायपुर : राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. माना बस्ती इलाके में 4 नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की है. बताया जा रहा है कि लूटेरे घर में रखें लाखों के जेवरात नगदी समेत 10 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए. वहीं नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों का हाथ पैर बांधकर मारपीट भी की है. आरोपियों ने मास्टर-की से अलमारी का लॉकर खोला और घर के कीमती सामान ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट…
बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आवाज सुनकर उसका जीजा बाहर आया, तब साले ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम मोहरा निवासी प्रेमलाल धनवार ड्राइवर है। उसने पुलिस को बताया कि उसका साला मांघेलाल धनवार देर रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। इस दौरान वो सड़क किनारे टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गया।…
कोरबा : जिले में हसदेव नहर जोड़ा पुल के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका युवकी शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक की जानकारी जुटाने में लगी है। जानकारी के अनुसार, पुल के पास एक युवक की लहूलुहान स्थिति में लाश मिली है। राहगीरों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा तब तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की कर्मचारी दीक्षा सिंह के द्वारा इस…
भिलाई : पावर हाउस के बड़े बर्तन व्यापारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 24 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री मंदिर के पास इंदिरा नगर चटाई क्वार्टर कैंप- 2 भिलाई निवासी अतुल कुमार वर्मा ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो बर्तन का व्यापारी है और पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में राजेश पात्र भंडार के नाम से उसकी दुकान है। अतुल वर्मा ने…
भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जालंधर सिंह निगम में पार्षद भी हैं। सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष ने जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश कराया है। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में घमासान मचा हुआ है। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस की शहर महिला जिला अध्यक्ष सरला तिवारी ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया था। वहीं बुधवार को 2 कांग्रेसी महिला पार्षदों ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप…
कांकेर : जिले में गुरुवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। कोलीबाड़ा इलाके में सुबह 7 बजे डीआरजी और पुलिस की टीम गश्त कर रही थी और तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें खदेड़ दिया। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 7 बजे हमारी संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम गस्त पर निकली थी। जिसके बाद घने जंगलों के बीच अचानक नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें मुहतोड़ जवाब देते हुए…
