Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कांकेर : आईजी सुन्दरराज पी के मार्गदर्शन इंदिरा कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्गेश शुक्ला टूआईसी/प्रभारी सेनानी 30 वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी+ बीएसएफ की संयुक्त टीम 16.03.2024 को प्रातः संयुक्त एरियाडॉमिनेशन ऑप्स प्लान में थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोमे, गट्टाकाल,आलपरस, काकनार की ओर रवाना हुये थे। गस्त/सर्चिग के दौरान 16.03.2024 के प्रातः 11:30 बजे लगभग थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम…
कोरबा : जिले के रामपुर शराब दुकान के पास 108 संजीवनी एक्सप्रेस का स्टीयरिंग रॉड टूटकर अलग हो गया। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। गनीमत ये रही कि मरीज को कुछ नहीं हुआ। बाद में मरीज को दूसरी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले जाया गया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर बस्ती में एक परिवार रहता है। इस परिवार में बुजुर्ग महिला की तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर ईएमटी…
रायपुर : बहुचर्चित महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। पूर्व सीएम बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया हैं। इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है। बता दें कि, इसी साल…
रायपुर : राजधानी रायपुर में डकैतों का खौफ बना हुआ है। माना में डकैती की वारदात को अंजाम देने से एक रात पहले डकैत नया रायपुर में भाजपा नेता के घर पहुंचे थे। उन्होंने वहां भी डकैती की कोशिश की। हालांकि यहां वो वारदात करने में सफल नही हो पाए। BJP नेता संतराम साहू ने राखी थाना में FIR दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि वो उपरवाला, नया रायपुर में रहते है। इलाके के जनपद पंचायत सदस्य है। 14 मार्च की रात करीब 1 बजे थे। उनके दो मंजिला मकान में ऊपर रहने वाले किराएदार किशन निषाद ने उन्हें जोरदार…
कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम बसीबार में एक युवक की लाश घर से दूर बाड़ी में पड़ी हुई मिली है। शव के गले पर तार या रस्सी के निशान हैं। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव का परिवार रहता है। रविवार सुबह जब परिवार सोकर उठा, तो 18 साल का बेटा अमन कुमार यादव घर में नहीं देखा। जब पिता शोभा यादव उसे ढूंढने निकले, तो उसकी लाश गांव…
रायपुर : राजधानी के पेट्रोल पंप में हुई बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां एक वाहन में पेट्रोल डालते वक्त पाइप फट गया, जिससे अपनी मोपेड में पेट्रोल भरवा रहा युवक भीग गया. इसके साथ ही उसकी गाड़ी भी भीग गई. वहीं पेट्रोल पंप का पाइप फटने से पेट्रोल डलवाने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. यह मामला पचपेड़ी नाका स्थित एम/एस पाली फ्यूल्स के पेट्रोल…
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही है. राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण यानी 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाद दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को सूबे की 7 सीटों पर मतदान होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर (ST) सीट पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर (ST) सीट पर मतदान होगा. इसके अलावा तीसरे चरण (7 मई)…
कांकेर : जिले के कोयलीबेड़ा में सामने नक्सली और सुरक्षाबलों के मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। वही अब मारे इस नक्सली की पहचान की जा चुकी हैं। पुलिस की गोली से ढेर हुए नक्सली की शिनाख्त मनकेर के तौर पर हुई हैं। मनेकर नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी 5 का कंपनी कमांडर था। इस एनकाउंटर के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस को मौके से मनेकर की लाश के साथ संख्या में दूसरे सामान भी मिले हैं। इसके अलावा एक थ्री नॉट थ्री रायफल, एक 12 बोर की बंदूक और 9 बीजीएल भी बरामद किया…
धमतरी : शहर में हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा विभागों के सयुंक्त टीम की उपस्थिति में ग्राम सांकरा व भैसा सांकरा के मध्य नहर पुल में घटित गंभीर सड़क दुर्घटना जिसमें तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, जिसमें मृत्यु का वास्तविक कारण जानने एवं दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। दुर्घटना में ओव्हरस्पीड से बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करने के दौरान मोड़ में वाहन अनियंत्रत होकर पुल में बने दिवार से टकरा कर पुल के निचे…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्र ने दूसरे स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई. इस घटना की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में की है. पुलिस अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. मामले की पुष्टि एसपी शशि मोहन सिंह ने की है. जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना अंतर्गत 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने दूसरे स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर…
