Author: जितेंद्र हथेल

सुकमा : बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद बुलाया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों ने…

Read More

कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा व पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं महिलाओं को होली की अपनी शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बम्हनीपारा, गोपालपुर, चैतमा, साजाबहरी, पोड़ी आदि गांवों में सांसद ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने एवं उल्लास भरने का पवित्र पर्व है और यह हमें एकता का संदेश देती है। यदि हम एकता के साथ चुनाव लड़ें, तो हमें कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 मार्च 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडम में 27 मार्च से प्रशिक्षण संचालित है, जिसमें लगभग 450 निर्वाचन कार्मिक प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। सारंगढ़ एसडीएम श्री वासु जैन ने गोडम के मतदान केन्द्र में आवश्यक बुनियादी सुविधा सहित स्कूल के 4 कक्षा में संचालित प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े सभी बारीकियों को समझ ले। किसी प्रकार की कोई शंका हो तो उसका समाधान मास्टर ट्रेनर से कर लें। इस…

Read More

कोरबा : साइबर सेल कोरबा की गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रिकव्हर करने की कार्यवाही नियमित जारी है। वर्ष 2021 से साइबर सेल की टीम ने अब तक लगभग 1200 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। इन रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 01 करोड़ रुपए से अधिक है। गुम / चोरी मोबाइल रिकवर के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी व उनकी टीम द्वारा विगत 2 माह में 201 गुम / चोरी हुए मोबाइलों…

Read More

कोरबा : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना बालको थानां अंतर्गत अजगर बहार मार्ग की है। मिली जानकारी के अनुसार बाइके सवार तीन युवक अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पुल के नीचे उनकी बाइक गिर गई जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो…

Read More

जगदलपुर : अपने बेबाक अंदाज और मजाकिया बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री और मौजूदा वक़्त में कांग्रेस के बस्तर उम्मीदवार कवासी लखमा एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। प्रत्याशी कवासी लखमा ने इस बार किसी और नहीं बल्कि खुद पर तंज कसते हुए यह बयान दिया हैं। दरअसल बुधवार को नामांकन दाखिल करने के बाद लालबाग मैदान में कवासी लखमा लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह बहु तलाशने निकले थे लेकिन पार्टी ने उन्हें दुल्हन सौंप दिया। इस तरह वह…

Read More

कोरबा : कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम कांपानवापारा से आधा किलोमीटर दूर जंगल में 31 हाथियों के दल ने सप्ताह भर से डेरा डाल रखा है। रात के समय बस्ती में घुस आने की आशंका से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है। दल के नेशनल हाइवे में आ जाने से आवागमन बाधित होता है। सुरक्षा की दृष्टि वन कर्मी हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में एक ही स्थान में लंबे समय रूके हाथियों के दल ने ग्रामीणों के साथ वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कांपानवापारा के दल में छह नन्हे…

Read More

सूरजपुर : सूरजपुर में अपराधियों की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां एक ग्रामीण पर मुखबिर होने के शक पर अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की साथ ही उसके घर को आग के हवाले कर दिया। वहीं इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी सूरजपुर से की है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिसकी वजह से पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में है। दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के रामकोला इलाके का है, जहां इस वर्ष जनवरी माह में कुछ लोगों के द्वारा करंट से हाथी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने…

Read More

बिलासपुर : चिंगराजपारा स्थित मकान के भीतर महिला का खून से लथपथ लाश मिली है। महिला का पति घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आरोपित नागपुर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से आरोपित को कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि चरित्र शंका पर उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल दाखिल कराया गया है। सकरी क्षेत्र के लाखासार में रहने वाला मुकेश साहू (21) चिंगराजपारा के भरत चौक के पास किराए के मकान में रहकर…

Read More

दुर्ग : जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह तड़के दुर्ग केंद्रीय जेल में औचक छापेमारी की। टीम ने सुबह 5 से 7 बजे तक करीब 2 घंटे तक जेल में छानबीन की। इस दौरान कैदियों के बैरक से एक मोबाइल फोन, सिम, उस्तरा, ब्लेड और चाकू जैसा हाथ से बनाए गए औजार तथा इस्तेमाल किया चिलम, बीड़ी, सिगरेट एवं बाहर का खाने के सामान को बरामद किया गया। एकाएक छापेमारी को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव के तहत रुटीन कार्रवाई बताया है। हालांकि खबर यह भी है कि जेल से ऑनलाइन सट्‌टा और…

Read More